Responsive Scrollable Menu

VIDEO: हार के बाद क्यों LSG के कोच-कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में युवा मुकुल को भेजा

नई दिल्ली. खनऊ सुपर जायंटस की टीम 18.4 ओवर ही खेल सकी. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की शुरुआत बेहद खराब रही और शुरुआती 4 विकेट सिर्फ 26 रनों पर आउट हो गए. हालांकि इसके बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को संभाला और 17 गेंद शेष रहते ही 6 विकेट से जीत दिला दी. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंटस के लिए ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ने पारी की शुरुआत की, ऋषभ पंत सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद आने वाले एडेन मार्करम भी सिर्फ 11 रन ही बना सके, वहीं आयुष बदोनी अपना खाता तक नही खोल सके. इसके बाद आने वाले बल्लेबाज निकोलस पूरन के बल्ले से भी सिर्फ 8 रन निकले. हालांकि एक छोर से मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रनों की पारी खेली. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए. अंत में मुकुल चौधरी ने 14 और शाहबाज अहमद ने 15 रनों की पारी खेली, जिसकी बदौलत लखनऊ सुपर जायंटस की टीम 18.4 ओवरों में ही 141 रनों पर आलआउट हो गई.

Continue reading on the app

VIDEO: दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी ने बैटिंग करने से पहले क्या किया जानिए

नई दिल्ली. 142 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसे रही. मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव की तिकड़ी ने चार विकेट 4.3 ओवर में झटक लिए. केएल राहुल पहली गेंद पर मोहम्मद शमी का शिकार बने. उनका खाता नहीं खुला. प्रिंस यादव ने पथुम निसांका (1) और अक्षर पटेल (0) को आउट कर दिया. मोहसिन खान ने नीतीश राणा (15 रन) का विकेट ले लिया. शमी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिए. प्रिंस यादव ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए. मोहसिन ने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया. 5 ओवर के अंदर 4 विकेट गिर जाने के बाद रिजवी और स्टब्स ने मोर्चा संभाला. दोनों ने मैच को फिनिश करके ही दम लिया. समीर ने 47 गेंद पर नाबाद 70 रन बनाए. इस दौरान 5 चौके और 4 छक्के लगाए. स्टब्स ने 32 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाए.

Continue reading on the app

  Sports

सचिन की नीली कार पर पड़े थे ‘खुशियों के डेंट्स’, 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद BMW की छत पर नाचे थे फैंस, चश्मदीद अंजलि ने किया खुलासा

2011 वर्ल्ड कप जीतने की अगली सुबह जब सचिन ने अपनी BMW देखी, तो उस पर कई डेंट्स थे लेकिन यह विश्व कप की जीत का जश्न था, और उस दिन सब कुछ माफ था सचिन ने न तो ड्राइवर से कुछ कहा और न ही नाराज हुए, बल्कि अंजलि को दिलासा देते हुए कहा कि ये ‘खुशियों के डेंट्स’ हैं, जो हमेशा इस ऐतिहासिक जीत की याद दिलाते रहेंगे. Thu, 2 Apr 2026 12:14:29 +0530

  Videos
See all

US President का बड़ा दावा: Iran के परमाणु हथियार से खतरा | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T04:46:24+00:00

आज़ाद मियाँ ने 7 साल के मासूम को डीप फ्रीजर में कर दिया पैक | #hapur #up #crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T05:16:27+00:00

US President ने वेनेजुएला ऑपरेशन की तारीफ: ऑपरेशन में निकोलस मादुरो को हटाया गया था | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T04:42:42+00:00

ईरान के Isfahan शहर में अमेरिकी-इजरायली सेना का हमला | #worldwar #middleeastconflict #usisrael #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T04:52:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers