Responsive Scrollable Menu

VIDEO: दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी ने बैटिंग करने से पहले क्या किया जानिए

नई दिल्ली. 142 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसे रही. मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव की तिकड़ी ने चार विकेट 4.3 ओवर में झटक लिए. केएल राहुल पहली गेंद पर मोहम्मद शमी का शिकार बने. उनका खाता नहीं खुला. प्रिंस यादव ने पथुम निसांका (1) और अक्षर पटेल (0) को आउट कर दिया. मोहसिन खान ने नीतीश राणा (15 रन) का विकेट ले लिया. शमी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिए. प्रिंस यादव ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए. मोहसिन ने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया. 5 ओवर के अंदर 4 विकेट गिर जाने के बाद रिजवी और स्टब्स ने मोर्चा संभाला. दोनों ने मैच को फिनिश करके ही दम लिया. समीर ने 47 गेंद पर नाबाद 70 रन बनाए. इस दौरान 5 चौके और 4 छक्के लगाए. स्टब्स ने 32 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाए.

Continue reading on the app

भारतीय शेयर बाजार में दिखा ट्रंप के बयान का असर, सेंसेक्स 1400 अंक धड़ाम, निफ्टी में भी भारी गिरावट

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स 1400 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 22,250 के नीचे फिसल गया।

सुबह करीब 9:40 बजे बीएसई सेंसेक्स 1,390 अंकों से ज्यादा गिरकर 71,700 के आसपास कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी भी करीब 400 अंकों की गिरावट के साथ 22,250 के नीचे पहुंच गया।

किन सेक्टर्स में सबसे ज्यादा गिरावट?
आज के कारोबार में सबसे ज्यादा दबाव बैंकिंग और फार्मा सेक्टर के शेयरों पर देखने को मिला। इन सेक्टर्स में तेज बिकवाली के चलते बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हो गया।

गिरावट की बड़ी वजह क्या है?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस गिरावट के पीछे वैश्विक तनाव सबसे बड़ा कारण है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को डरा दिया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद बाजार पर दबाव बढ़ गया, जिसमें उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इस बयान ने ग्लोबल मार्केट्स में भी निगेटिव माहौल बना दिया है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी बनी वजह
इसके अलावा विदेशी निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली ने भी बाजार की गिरावट को और तेज कर दिया है।

एक दिन पहले आई थी जोरदार तेजी
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को बाजार में शानदार तेजी देखी गई थी। सेंसेक्स 1,186 अंकों की बढ़त के साथ 73,134 पर बंद हुआ था निफ्टी 348 अंक चढ़कर 22,679 के स्तर पर पहुंचा था। लेकिन गुरुवार को अचानक आई इस गिरावट ने निवेशकों की कमाई पर ब्रेक लगा दिया।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?
विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक वैश्विक हालात स्थिर नहीं होते, बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में निवेशकों को सतर्क रहने और जल्दबाजी में फैसले लेने से बचने की सलाह दी जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

सचिन की नीली कार पर पड़े थे ‘खुशियों के डेंट्स’, 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद BMW की छत पर नाचे थे फैंस, चश्मदीद अंजलि ने किया खुलासा

2011 वर्ल्ड कप जीतने की अगली सुबह जब सचिन ने अपनी BMW देखी, तो उस पर कई डेंट्स थे लेकिन यह विश्व कप की जीत का जश्न था, और उस दिन सब कुछ माफ था सचिन ने न तो ड्राइवर से कुछ कहा और न ही नाराज हुए, बल्कि अंजलि को दिलासा देते हुए कहा कि ये ‘खुशियों के डेंट्स’ हैं, जो हमेशा इस ऐतिहासिक जीत की याद दिलाते रहेंगे. Thu, 2 Apr 2026 12:14:29 +0530

  Videos
See all

US President का बड़ा दावा: Iran के परमाणु हथियार से खतरा | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T04:46:24+00:00

Trump का बड़ा दावा: ईरान को परमाणु हथियार से रोकना प्राथमिकता | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T04:49:09+00:00

ईरान के Isfahan शहर में अमेरिकी-इजरायली सेना का हमला | #worldwar #middleeastconflict #usisrael #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T04:52:24+00:00

आज़ाद मियाँ ने 7 साल के मासूम को डीप फ्रीजर में कर दिया पैक | #hapur #up #crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T05:16:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers