Kerala Assembly Election: UDF का चुनावी पिटारा, महिलाओं को Free Bus यात्रा, Pension ₹3000 का वादा
कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने केरल में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अपना घोषणापत्र जारी किया जिसमें राज्य परिवहन बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, कल्याण पेंशन बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह करने और कॉलेज जाने वाली छात्राओं को एक-एक हजार रुपये मासिक सहायता देने का वादा किया गया है।
कांग्रेस नेता वी डी सतीशन ने घोषणापत्र का ब्योरा देते हुए कहा कि केरल के हर परिवार को 25-25 लाख रुपये की बीमा योजना उपलब्ध कराई जाएगी और छोटे कारोबारों को पांच-पांच लाख रुपये का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। घोषणापत्र में राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं जैसे कर्मियों के वेतन में संशोधन, 100 करोड़ रुपये के कारोबार वाले सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वित्तीय सहायता तथा वायनाड में एक जनजातीय विश्वविद्यालय की स्थापना का भी वादा किया गया है।
अश्लील हरकत का वीडियो वायरलः स्कूटर पर लड़कियों का पीछा किया, फिर बीच सड़क पर...
मुंबई के फोर्ट इलाके में एक शख्स ने स्कूटर पर लड़कियों का पीछा किया और फिर सरेआम अश्लील हरकत की। लड़कियों ने उसका वीडियो बना लिया, जिसके बाद वह भाग गया। अब पुलिस गाड़ी के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews




















