Responsive Scrollable Menu

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई बच्चों के भविष्य में निवेश जैसी, हमले तेज करने की दी चेतावनी

वॉशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ हमले और तेज करने की बात कही और चेतावनी दी है कि ये हमले अभी कुछ हफ्तों तक और चलेगा। ट्रंप ने कहा कि हम अगले दो से तीन हफ्तों में उन पर बहुत जोरदार हमला करने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ इन हमलों को बच्चों के भविष्य में निवेश बताया।

देश के नाम अपने संबोधन में स्थानीय समयानुसार बुधवार को ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एक महीने से थोड़ा ज्यादा चला है, लेकिन अमेरिका ने पहले ही उस चीज को खत्म कर दिया है जिससे बड़ा खतरा बताया था। उन्होंने कहा, हम इस सैन्य ऑपरेशन में 32 दिनों से हैं और देश को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है और असल में अब कोई खतरा नहीं है।

उन्होंने कैंपेन की रफ्तार में तेजी को दिखाने के लिए इसकी तुलना पिछले अमेरिकी युद्धों के समय से की। ट्रंप ने कहा, पहले विश्व युद्ध में अमेरिका की भागीदारी एक साल, सात महीने और पांच दिन तक चली। दूसरा वर्ल्ड वॉर तीन साल, आठ महीने और 25 दिन तक चला। कोरियाई युद्ध तीन साल, एक महीने और दो दिन तक चला। वियतनाम युद्ध 19 साल, पांच महीने और 29 दिन तक चला और इराक युद्ध आठ साल, आठ महीने और 28 दिन तक चला।”

ईरान ऑपरेशन को बहुत तेज बताते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने ऐसी रफ्तार से नतीजे दिए हैं जो मॉडर्न लड़ाई में बहुत कम देखी गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “लड़ाई के इतिहास में कभी किसी दुश्मन को कुछ हफ्तों में इतना साफ, भयानक और बड़े पैमाने पर नुकसान नहीं हुआ।” उन्होंने कहा कि लड़ाई का कम समय सैन्य ताकत और रणनीतिक स्पष्टता दोनों को दिखाता है।

ट्रंप ने कहा, “हम अमेरिका और दुनिया के लिए ईरान के खतरे को खत्म करने की कगार पर हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “हम तब तक काम करते रहेंगे, जब तक हमारे मकसद पूरी तरह पूरे नहीं हो जाते। हमने जो प्रक्रिया की है, उसकी वजह से मैं कह सकता हूं कि हम बहुत जल्द अमेरिका के सभी मकसद पूरे करने की राह पर हैं।”

उन्होंने ईरान को यह भी चेतावनी दी है कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो हम उनके हर बिजली बनाने वाले प्लांट पर बहुत जोरदार हमला करेंगे और शायद एक साथ।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस लड़ाई को अमेरिका के लिए बेहतर और सुरक्षित भविष्य पक्का करने की कोशिश बताया है। ट्रंप ने कहा, “यह आपके बच्चों और आपके नाती-पोतों के भविष्य में एक सच्चा निवेश है।

उन्होंने दोहराया कि ईरान को न्यूक्लियर हथियार हासिल करने से रोकने के लिए जंग जरूरी है। हालांकि ट्रंप के अपने इंटेलिजेंस चीफ ने पिछले साल माना था कि तेहरान ऐसा नहीं चाहता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन के आखिरी में कहा, “जंग पहले ही जीत ली गई है और लगभग खत्म हो चुकी है। हम अमेरिका और दुनिया के लिए ईरान के खतरनाक खतरे को खत्म करने की कगार पर हैं।”

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

ट्रंप ने अपने भाषण में किस ईरानी शख्स को कह डाला ​'जीनियस', बोले- अगर यह जिंदा होता तो युद्ध का रुख पलट जाता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि अमेरिका अभी भी यह जंग लड़ेगा. यह जंग दो से तीन हफ्तों और चलने वाली है. उन्होंने कहा कि इस युद्ध में उन्होंने ईरान के सैन्य संगठन आईआरसीजी (IRCG) पर पूर्ण तरह से नियंत्रण पा लिया है. वहीं ईरान की नौसेना और वायुसेना को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है. इस बीच उन्होंने एक ईरानी शख्स का नाम लेकर उसे बेहद प्रतिशाली व्यक्ति बताया. उन्होंने कहा कि अगर यह इस समय जिंदा होता तो आज हम जिस हालात में खड़े हैं, ऐसा हो नहीं पाता.  

समाधान पहले हो जाना चाहिए था

अमेरिकी राष्ट्रपति ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ईरान के हालात पर कहा,'यह स्थिति 47 वर्षों से चली आ रही है और मेरे सत्ता में आने से बहुत पहले ही इसका समाधान हो जाना चाहिए था. मैंने अपने दो कार्यकालों के दौरान ईरान की ओर से परमाणु हथियार बनाने के प्रयास को रोकने के लिए कई कदम उठाए. शायद सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने अपने पहले कार्यकाल में जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराया.'

एक घिनौना इंसान था

ट्रंप ने कहा, 'वह एक शातिर और 'जीनियस' शख्स था. वह प्रतिभाशाली व्यक्ति था लेकिन एक घिनौना इंसान था. उसने जो किया, वह बेहद भयावह था. ईरान इस समय  शायद कहीं बेहतर और मजबूत हालात में होता, अगर यह शख्स जीवित होता. शायद आज रात हमारी बातचीत कुछ और होती, लेकिन आप जानते हैं क्या हुआ? हम अब जीत रहे हैं और बड़ी जीत हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं."

कौन है कासिम सुलेमानी

आपको बता दें कि कासिम सुलेमानी (1957–2020) ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की कुद्स फोर्स के प्रमुख मेजर जनरल रहे थे. उन्हें ईरान में सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बाद सबसे शक्तिशाली शख्स माना गया था. उन्होंने मिडिल ईस्ट में ईरान के सैन्य प्रभाव को ताकतवर बनाने में अहम भूमिका निभाई. 3 जनवरी 2020 को अमेरिका के साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गई थी. बगदाद में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में उनकी मौत हो गई थी. उस समय ट्रंप का पहला कार्यकाल था. उनकी मौत के बाद ईरान की जनता ने काफी विरोध प्रदर्शन किए. अमेरिका के खिलाफ नफरत की लहर देखने को मिली. तब ट्रंप ने कहा था कि सुलेमानी को मारने के लिए अमेरिका बीते कई दिनों से प्लानिंग कर रहा था.

ये भी पढ़ें: Trump Nation Address: ट्रंप का ऐलान, 'अभी जंग खत्म नहीं हुई, 2 से 3 हफ्तों में ईरान पर और तेज होंगे हमले'

Continue reading on the app

  Sports

3 राज्य, 2 देश, फिर मिली जर्सी तो कर दिया विराट को चैलेंज, दिल्ली का वो जानदार खिलाड़ी, जिसके पास अब है शानदार रिकॉर्ड

मिलिंद कुमार ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रचते हुए कई रिकॉर्ड बनाए हैं.उन्होंने मात्र 21 पारियों में 1016 रन बनाकर 67.73 की शानदार औसत हासिल की है. वह 155 रन बनाकर पारी समाप्त (नाबाद) करने वाले पहले बल्लेबाज बने और 21 पारियों में तेजी से रन बनाकर 1000 का आंकड़ा पार किया. Thu, 2 Apr 2026 11:15:55 +0530

  Videos
See all

US President का बड़ा दावा: Iran के परमाणु हथियार से खतरा | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T04:46:24+00:00

ईरान के Isfahan शहर में अमेरिकी-इजरायली सेना का हमला | #worldwar #middleeastconflict #usisrael #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T04:52:24+00:00

US President ने वेनेजुएला ऑपरेशन की तारीफ: ऑपरेशन में निकोलस मादुरो को हटाया गया था | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T04:42:42+00:00

Trump का बड़ा दावा: ईरान को परमाणु हथियार से रोकना प्राथमिकता | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T04:49:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers