ट्रंप ने अपने भाषण में किस ईरानी शख्स को कह डाला 'जीनियस', बोले- अगर यह जिंदा होता तो युद्ध का रुख पलट जाता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को राष्ट्र के नाम संबोधन दिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि अमेरिका अभी भी यह जंग लड़ेगा. यह जंग दो से तीन हफ्तों और चलने वाली है. उन्होंने कहा कि इस युद्ध में उन्होंने ईरान के सैन्य संगठन आईआरसीजी (IRCG) पर पूर्ण तरह से नियंत्रण पा लिया है. वहीं ईरान की नौसेना और वायुसेना को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है. इस बीच उन्होंने एक ईरानी शख्स का नाम लेकर उसे बेहद प्रतिशाली व्यक्ति बताया. उन्होंने कहा कि अगर यह इस समय जिंदा होता तो आज हम जिस हालात में खड़े हैं, ऐसा हो नहीं पाता.
#WATCH | Addressing the nation, US President Donald Trump says, "The situation has been going on for 47 years and should have been handled long before I arrived in office. I did many things during my two terms in office to stop the quest for nuclear weapons by Iran first. And… pic.twitter.com/5ODh8ySPKf
— ANI (@ANI) April 2, 2026
समाधान पहले हो जाना चाहिए था
अमेरिकी राष्ट्रपति ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ईरान के हालात पर कहा,'यह स्थिति 47 वर्षों से चली आ रही है और मेरे सत्ता में आने से बहुत पहले ही इसका समाधान हो जाना चाहिए था. मैंने अपने दो कार्यकालों के दौरान ईरान की ओर से परमाणु हथियार बनाने के प्रयास को रोकने के लिए कई कदम उठाए. शायद सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मैंने अपने पहले कार्यकाल में जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराया.'
एक घिनौना इंसान था
ट्रंप ने कहा, 'वह एक शातिर और 'जीनियस' शख्स था. वह प्रतिभाशाली व्यक्ति था लेकिन एक घिनौना इंसान था. उसने जो किया, वह बेहद भयावह था. ईरान इस समय शायद कहीं बेहतर और मजबूत हालात में होता, अगर यह शख्स जीवित होता. शायद आज रात हमारी बातचीत कुछ और होती, लेकिन आप जानते हैं क्या हुआ? हम अब जीत रहे हैं और बड़ी जीत हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं."
कौन है कासिम सुलेमानी
आपको बता दें कि कासिम सुलेमानी (1957–2020) ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) की कुद्स फोर्स के प्रमुख मेजर जनरल रहे थे. उन्हें ईरान में सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बाद सबसे शक्तिशाली शख्स माना गया था. उन्होंने मिडिल ईस्ट में ईरान के सैन्य प्रभाव को ताकतवर बनाने में अहम भूमिका निभाई. 3 जनवरी 2020 को अमेरिका के साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गई थी. बगदाद में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में उनकी मौत हो गई थी. उस समय ट्रंप का पहला कार्यकाल था. उनकी मौत के बाद ईरान की जनता ने काफी विरोध प्रदर्शन किए. अमेरिका के खिलाफ नफरत की लहर देखने को मिली. तब ट्रंप ने कहा था कि सुलेमानी को मारने के लिए अमेरिका बीते कई दिनों से प्लानिंग कर रहा था.
ये भी पढ़ें: Trump Nation Address: ट्रंप का ऐलान, 'अभी जंग खत्म नहीं हुई, 2 से 3 हफ्तों में ईरान पर और तेज होंगे हमले'
IPL 2026: समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने रचा इतिहास, यूसुफ पठान और शाकिब अल हसन के बाद बनाया ये रिकॉर्ड़
IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 5वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बुधवार को खेला गया. इस मैच में दिल्ली ने लखनऊ को 6 विकेट से हरा दिया. दिल्ली के लिए जीत के हीरो समीर रिजवी रहे, जिनका साथ पूरी तरह से ट्रिस्टन स्टब्स ने दिया. इन दोनों ने मिलकर अपनी टीम को जीत दिलाई और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया.
समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने मिलकर शानदार साझेदारी कर यूसुफ पठान और शाकिब अल हसन के बाद इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया है. ऐसा करने वाली वो दूसरी जोड़ी बन गई है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऐसा करने वाली वो पहली जोड़ी बन गई है. तो आइए आपको इस रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं.
Coming up clutch in the chase ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
2⃣nd #TATAIPL FIFTY for Sameer Rizvi ????#DC require 36 runs from 36 deliveries.
Updates ▶️ https://t.co/lfP7dRNKfg#KhelBindaas | #LSGvDC pic.twitter.com/RwdBwoyH1m
समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने रचा इतिहास
लखनऊ और दिल्ली के बीच खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत की टीम ने 18.4 ओवर में 141 रन बनाए. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 4.3 ओवर तक 26 रन पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद समीर रिजवी क्रीज पर आए और उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ मिलकर टीम के लिए 119 रनों की नाबाद साझेदारी की और कोई अन्य विकेट बिना खोए टीम को 6 विकेट से मैच जीता दिया. इस साझेदारी के साथ ही इन दोनों ने 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.
ये 119* रन की पार्टनरशिप आईपीएल की एक पारी में 30 रन से कम पर चार विकेट गिरने के बाद किसी जोड़ी की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है. इससे पहले साल 2016 में ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यूसुफ पठान और शाकिब अल हसन ने गुजरात लायंस के खिलाफ 134* रन जोड़े थे.
इसके साथ ही समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच 119* रन की पार्टनरशिप दिल्ली कैपिटल्स की इंडियन प्रीमियर लीग में 5वें विकेट या उससे कम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है, जो पिछले साल बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स की 111* रन की साझेदारी से बेहतर है.
Rebuild ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 1, 2026
Sameer Rizvi ???? Tristan Stubbs with a crucial 50-run partnership ????#DC need 65 runs from 60 deliveries
Updates ▶️ https://t.co/lfP7dRNKfg#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvDC pic.twitter.com/bFMXYtAmZq
लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में दिल्ली ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 141 रनों पर ढेर हो गई. इस लक्ष्य को दिल्ली ने 17.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 145 पर बनाकर 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. टीम के लिए समीर रिजवी ने 70 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 39 रनों की नाबाद पारी खेली.
ये भी पढ़ें : LSG vs DC: लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने मचाया धमाल, फिर भी क्यों नहीं मिला उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच, जानें वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)






