Responsive Scrollable Menu

West Bengal BJP: West Bengal में BJP का अर्श से फर्श तक का सफर, जानें पार्टी के Political Graph की पूरी कहानी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के कार्यक्रम का ऐलान हो चुका है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में संपन्न होने वाला है। वहीं वोटों की गिनती 04 मई 2026 को होगी। इस विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच में उभर रहा है। वहीं राज्य में अन्य पार्टियां इस तीव्र मुकाबले के कारण हाशिए पर धकेल दिए गए हैं।

पार्टी की स्थापना

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना साल 1980 में हुई थी। यह भारत की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। साल 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना पूर्व केंद्रीय मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। भाजपा कल्याणकारी सामाजिक नीतियों, सुदृढ़ आर्थिक विकास, राष्ट्रवादी एजेंडा और आत्मनिर्भरता से प्रेरित विदेश नीति और मजबूत राष्ट्रीय रक्षा की वकालत करती है। हालांकि पश्चिम बंगाल में भाजपा के सियासी रूप से उतार-चढ़ाव की कहानी काफी दिलचस्प है।

इसे भी पढ़ें: Murshidabad में Owaisi की रैली से गरमाई सियासत, Humayun Kabir के साथ मिलकर चुनावी समीकरण बदले

राज्य में भाजपा

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य के 42 सीटों में से 18 सीटों पर जीत हासिल की। लेकिन साल 2021 के विधानसभा चुनाव में जबरदस्त माहौल बनाने के बाद भी भाजपा सत्तारूढ़ पार्टी को हरा नहीं पाई। जिसके बाद से राज्य की सियासी कहानी फिर बदल गई और राज्य में बीजेपी को कई झटके लगे। एक ओर साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन काफी खराब रहा, तो वहीं हालिया विधानसभा उपचुनाव में भी सत्तारूढ़ पार्टी ने सभी 4 सीटों पर अपना कब्जा जमाया।

बता दें कि बीजेपी की सोशल इंजीनियरिंग रणनीति का सबकसे अहम पहलू हिंदू एकजुटता को माना जाता है। पश्चिम बंगाल में मुस्लिमों की आबादी करीब 30% बताई जाती है। बीजेपी को उम्मीद जताई थी कि पार्टी को हिंदू एकजुटता के अलावा मुस्लिम वोटों का भी फायदा मिलेगा। लेकिन मध्य और दक्षिण बंगाल में वोटों का कोई खास विभाजन नहीं हुआ। यहां पर मुसलमानों ने सत्तारूढ़ पार्टी का समर्थन किया।

साल 2019 में बीजेपी की राजनीतिक बढ़त को बड़े पैमाने पर मतुआ-नामसुद्र, राजबंशी और जंगलमहल के आदिवासी समूहों जैसे दलित समूहों के समर्थन से मदद मिली थी। वहीं साल 2024 के नतीजे पूरी तरह से भाजपा के लिए निराशाजनक नहीं रहे। वहीं पश्चिम बंगाल में कभी सत्ता में न आने वाली भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस चुकी है। राज्य में दो चरणों में चुनाव होने हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या राज्य में भारतीय जनता पार्टी की रणनीति सफल होगी।

पश्चिम बंगाल में भाजपा की स्थिति

साल 1977 के चुनावों में जनसंघ ने जनता पार्टी के घटक के रूप में 29 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। इस तरह से हरिपाड़ा भारती बंगाल इकाई के पहले अध्यक्ष बने।

फिर साल 1982 में भारतीय जनता पार्टी ने पहला विधानसभा चुनवा लड़ा। साल 1984 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 9 सीटों पर चुनाव लड़ा और 0.4% वोट हासिल किए।

साल 1991 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 291 सीटों पर चुनाव लड़ा। इस दौरान मत प्रतिशत 0.51% से बढ़ाकर 11.34% तक पहुंचा।

साल 1998 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने दम पर लोकसभा सीट जीती, जोकि पार्टी की राज्य में पहली जीत थी।

फिर साल 2014, 2019 और 2024 के चुनावों में पार्टी ने खुद को राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के मुख्य प्रतिद्वंदी के रूप में खुद को स्थापित किया है।

Continue reading on the app

'आप मजबूर कर रहे, हमें नहीं पता कि उपद्रवी कौन?', मालदा बवाल पर ममता सरकार को CJI सूर्यकांत की फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को मालदा में न्यायिक अधिकारियों के घेराव को लेकर पश्चिम बंगाल प्रशासन की कड़ी आलोचना की. सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सूर्यकांत ने इस घटना को पूर्व नियोजित, सुनियोजित और प्रेरित प्रयास बताया, जिसका मकसद चुनावी प्रक्रिया को पटरी से उतारना था. सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि यह घटना इस अदालत की सत्ता को खुली चुनौती देने की कोशिश थी.

Continue reading on the app

  Sports

CSK ने जिसे छोड़ा, वो Sameer Rizvi बना Delhi Capitals का हीरो, बल्ले से दिया करारा जवाब

बुधवार को आईपीएल 2026 के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया। इस मैच में समीर रिजवी ने शानदार नाबाद अर्धशतक लगाया, जिसके चलते ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाली दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की। ​​चौथे ओवर में 21 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए रिजवी ने 47 गेंदों में 70 रन नाबाद बनाए, जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल थे। उनकी बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने 17 गेंद शेष रहते 142 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। 
 

इसे भी पढ़ें: Shreyas Iyer पर BCCI का बड़ा एक्शन, पहली ही गलती पर लगा 12 लाख रुपये का भारी जुर्माना


यह कोई दिखावटी अर्धशतक नहीं था, जबकि लक्ष्य पहले से ही नियंत्रण में था। विकेट गिरने के बाद, रिज़वी और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 119 रनों की साझेदारी की, जिसमें रिज़वी का योगदान सबसे अधिक था और उन्होंने निर्णायक पारी खेली। इस पारी को सिर्फ स्कोरकार्ड पर लिखे रनों के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि उन यादगार पलों में से एक के रूप में देखा जाना चाहिए जब किसी फ्रेंचाइजी को सामान्य वेतन सीमा से कहीं अधिक लाभ मिलता है।

यह सोचकर हैरानी होती है कि कई क्रिकेट विशेषज्ञों और विश्लेषकों की प्लेइंग इलेवन या इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट में रिजवी का नाम तक नहीं था, और यही बात उनके इस प्रदर्शन को और भी खास बनाती है। जहां तक ​​उनकी सैलरी की बात है, दिल्ली कैपिटल्स ने 2026 की नीलामी से पहले समीर रिजवी को रिटेन किया था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 95 लाख रुपये में खरीदा था और इस सीजन में भी उन्हें उतनी ही सैलरी मिल रही है।
 

इसे भी पढ़ें: IPL बोरिंग और मनीलेस है.., आईपीएल छोड़ PSL में खेलना, Adam Zampa ने जाहिर की अपनी हताशा


गौरतलब है कि पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बोली लगाकर समीर रिजवी को अपने साथ जोड़ा था। आपको बता दें कि सीएसके फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 में समीर रिजवी के लिए 8.4 करोड़ रुपये खर्च किए थे। लेकिन उन्हें आठ मैचों (पांच पारियों) में सिर्फ 43 गेंदें खेलने का मौका मिला और उन्होंने मात्र 51 रन बनाए। सीएसके ने एक सीजन के बाद उन्हें रिलीज कर दिया, लेकिन कम कीमत पर उन्हें वापस लाने की असफल कोशिश के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने रिजवी को अपने साथ जोड़ लिया, जहां वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल 2025 में चार पारियों में 22 वर्षीय रिजवी ने 153.16 के स्ट्राइक रेट से 121 रन बनाए हैं और इस सीजन में उन्हें नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के और मौके मिलने की पूरी उम्मीद है।
Thu, 02 Apr 2026 12:16:35 +0530

  Videos
See all

Iran US Israel War Latest News LIVE: ईरान ने मचा दिया कहर! | Trump | Hormuz | Middle East | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T07:09:02+00:00

Iran US Israel War : ट्रंप ने बताया 'महाविनाश' का अगला फेज! | Donald Trump Speech #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T07:13:48+00:00

NKP | Sushant Sinha| Iran-Israel War News | PM Modi की High level meeting में क्या तय हुआ ? #modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T07:03:51+00:00

Iran Israel US War News LIVE: 36 घंटो में दुनिया का इंटरनेट बंद! | Internet Lines | Trump | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T07:11:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers