Responsive Scrollable Menu

Stock Market Crash: ट्रंप के एलान के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1450 अंक टूटा; निफ्टी भी धड़ाम

Stock Market Crash: मध्य पूर्व में जारी जंग के चलते दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के एक बयान के बाद आज एक बार फिर से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में भी बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी जबरदस्त गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे.

खबर अभी अपडेट हो रही है.

Continue reading on the app

ट्रंप ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई बच्चों के भविष्य में निवेश जैसी, हमले तेज करने की दी चेतावनी

वॉशिंगटन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले हफ्तों में ईरान के खिलाफ हमले और तेज करने की बात कही और चेतावनी दी है कि ये हमले अभी कुछ हफ्तों तक और चलेगा। ट्रंप ने कहा कि हम अगले दो से तीन हफ्तों में उन पर बहुत जोरदार हमला करने वाले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के खिलाफ इन हमलों को बच्चों के भविष्य में निवेश बताया।

देश के नाम अपने संबोधन में स्थानीय समयानुसार बुधवार को ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एक महीने से थोड़ा ज्यादा चला है, लेकिन अमेरिका ने पहले ही उस चीज को खत्म कर दिया है जिससे बड़ा खतरा बताया था। उन्होंने कहा, हम इस सैन्य ऑपरेशन में 32 दिनों से हैं और देश को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है और असल में अब कोई खतरा नहीं है।

उन्होंने कैंपेन की रफ्तार में तेजी को दिखाने के लिए इसकी तुलना पिछले अमेरिकी युद्धों के समय से की। ट्रंप ने कहा, पहले विश्व युद्ध में अमेरिका की भागीदारी एक साल, सात महीने और पांच दिन तक चली। दूसरा वर्ल्ड वॉर तीन साल, आठ महीने और 25 दिन तक चला। कोरियाई युद्ध तीन साल, एक महीने और दो दिन तक चला। वियतनाम युद्ध 19 साल, पांच महीने और 29 दिन तक चला और इराक युद्ध आठ साल, आठ महीने और 28 दिन तक चला।”

ईरान ऑपरेशन को बहुत तेज बताते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने ऐसी रफ्तार से नतीजे दिए हैं जो मॉडर्न लड़ाई में बहुत कम देखी गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “लड़ाई के इतिहास में कभी किसी दुश्मन को कुछ हफ्तों में इतना साफ, भयानक और बड़े पैमाने पर नुकसान नहीं हुआ।” उन्होंने कहा कि लड़ाई का कम समय सैन्य ताकत और रणनीतिक स्पष्टता दोनों को दिखाता है।

ट्रंप ने कहा, “हम अमेरिका और दुनिया के लिए ईरान के खतरे को खत्म करने की कगार पर हैं।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “हम तब तक काम करते रहेंगे, जब तक हमारे मकसद पूरी तरह पूरे नहीं हो जाते। हमने जो प्रक्रिया की है, उसकी वजह से मैं कह सकता हूं कि हम बहुत जल्द अमेरिका के सभी मकसद पूरे करने की राह पर हैं।”

उन्होंने ईरान को यह भी चेतावनी दी है कि अगर कोई समझौता नहीं हुआ, तो हम उनके हर बिजली बनाने वाले प्लांट पर बहुत जोरदार हमला करेंगे और शायद एक साथ।”

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस लड़ाई को अमेरिका के लिए बेहतर और सुरक्षित भविष्य पक्का करने की कोशिश बताया है। ट्रंप ने कहा, “यह आपके बच्चों और आपके नाती-पोतों के भविष्य में एक सच्चा निवेश है।

उन्होंने दोहराया कि ईरान को न्यूक्लियर हथियार हासिल करने से रोकने के लिए जंग जरूरी है। हालांकि ट्रंप के अपने इंटेलिजेंस चीफ ने पिछले साल माना था कि तेहरान ऐसा नहीं चाहता है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने संबोधन के आखिरी में कहा, “जंग पहले ही जीत ली गई है और लगभग खत्म हो चुकी है। हम अमेरिका और दुनिया के लिए ईरान के खतरनाक खतरे को खत्म करने की कगार पर हैं।”

--आईएएनएस

केके/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने तो अभी ही छू लिया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, 18 साल के होंगे तो क्या होगा?

Most sixes: T20 में सबसे ज्यादा छक्के किसने लगाए हैं? इस सवाल का जवाब शायद हो आपके पास. लेकिन क्या आप जानते हैं 18 की उम्र तक किसने ज्यादा छक्के T20 में मारे हैं. वैभव सूर्यवंशी ने उसकी बराबरी कर ली है. Sun, 05 Apr 2026 13:52:31 +0530

  Videos
See all

Breaking News: Petrol Pumb पर Fuel की जगह डाल दिया गया पानी, कई वाहन हुए खराब | Greater Noida #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T08:45:52+00:00

Bageshwar Earthquake: बागेश्वर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई तीव्रता | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T08:45:01+00:00

बोकाखाट में चाय बागान पहुंचे Shivraj Singh Chouhan #assam #shivrajsinghchouhan #Bokakhat #teagarden #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T08:45:45+00:00

Iran Israel War: महाजंग का 37वां दिन! Trump का 48 घंटे का अल्टीमेटम! | Shorts |Strait Of Hormuz | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T08:45:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers