Responsive Scrollable Menu

पैनिक खरीदारी से बचें, देश में ईंधन की कोई कमी नहीं… पेट्रोलियम मंत्रालय, MEA का कूटनीतिक संपर्क तेज

पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के बावजूद भारत में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के दाम स्थिर हैं. सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव से बचाने के लिए उत्पाद शुल्क कम किया है. रिफाइनरियां पूरी क्षमता पर काम कर रही हैं और एलपीजी व अन्य ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की गई है. सरकार अफवाहों पर नियंत्रण और पैनिक बाइंग से बचने का आग्रह कर रही है.

Continue reading on the app

Richa Chadha: ऋचा चड्ढा को सोशल मीडिया पर ये पोस्ट शेयर करना पड़ा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई फटकार

Richa Chadha Delhi High Court: दिल्ली से मुंबई जा रही एक फ्लाइट में कथित छेड़छाड़ के आरोपों से जुड़ा मामला अब कानूनी मोड़ ले चुका है। इस मामले में सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के जानकारी साझा करने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को फटकार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 11 मार्च की फ्लाइट यात्रा से जुड़ा है, जहां एक महिला पत्रकार ने अपने पास बैठे एक यात्री पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया। फ्लाइट लैंड होने के बाद पत्रकार ने सोशल मीडिया पर उस व्यक्ति की फोटो, नाम और पेशे की जानकारी साझा कर दी, जो तेजी से वायरल हो गई।

बिना जांच के पोस्ट शेयर करना पड़ा भारी

इस पोस्ट को अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी रीशेयर किया और उसे और फैलाने की बात लिखी। इसी पर अदालत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना तथ्यों की पुष्टि किए इस तरह के आरोपों को बढ़ावा देना गलत है और इससे किसी की छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

यह भी पढ़े -  ‘मैं इसके लिए फिट नहीं हूं’… रणबीर कपूर ने पहले ठुकराया था राम का रोल, फिर ऐसे बदला मन

अदालत की सख्त टिप्पणी

कोर्ट ने कहा कि सोशल मीडिया पोस्ट में व्यक्ति को ‘छेड़छाड़ करने वाला’ बताना पहली नजर में मानहानि का मामला बनता है। जस्टिस विकास महाजन ने इसे “डिजिटल विजिलांटिज्म” बताया, जहां लोग बिना जांच के किसी को दोषी ठहरा देते हैं।

आरोपी ने आरोपों से किया इनकार

जिस व्यक्ति पर आरोप लगाए गए, उसने सभी आरोपों को गलत बताया। उसका कहना है कि वह पूरी यात्रा के दौरान अपनी सीट पर ही बैठा रहा और लैंडिंग से पहले सो गया था। उसने अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने की बात कहते हुए अदालत में मानहानि का केस दर्ज कराया है।

अदालत ने यह भी कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी की पहचान और फोटो सार्वजनिक करना उसके अधिकारों का उल्लंघन है। इसे कोर्ट ने गंभीर चूक माना।

पोस्ट हटाने के बाद भी उठे सवाल

कोर्ट ने नोट किया कि ऋचा चड्ढा ने बाद में अपना पोस्ट हटा लिया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि सार्वजनिक हस्तियों को सोशल मीडिया पर अधिक जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करना चाहिए। इस पूरे मामले के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ गया है कि सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के जानकारी शेयर करना कितना खतरनाक हो सकता है।

यह भी पढ़े - दोस्त' रणवीर की एक्टिंग पर फिदा हुईं Priyanka Chopra, 'धुरंधर 2' देखने के बाद आदित्य धर के लिए कही बड़ी बात

Continue reading on the app

  Sports

तो जायसवाल को कब खिलाओगे...? कब तक रोहित शर्मा-विराट कोहली पर भरोसा? टीम इंडिया की वर्ल्ड कप प्लानिंग पर युवराज सिंह ने उठाए सवाल

Yuvraj singh on Rohit Virat ODI Future: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय टीम की प्लानिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में बात करते हुआ कहा कि सेलेक्टर्स को उनसे बैठकर बात करनी चाहिए कि वह वर्ल्ड कप को लेकर क्या सोच रहे हैं और उस हिसाब से फैसले लेने चाहिए. युवराज ने यशस्वी जायसवाल का नाम लेते हुए कहा कि इन युवा खिलाड़ियों को कब मौका दिया जाएगा. बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने अपने आखिरी वनडे मैच में शानदार शतक जड़ा था. बावजूद इसके उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है. Fri, 3 Apr 2026 20:14:06 +0530

  Videos
See all

Accident Viral Video: Betul हादसे में 2 की मौत, CCTV वीडियो रोंगटे खड़े करेगा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T15:03:12+00:00

Aar Paar :बहस की राजनीति में क्यों आईं 'परिणीति' | Amish Devgan | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T15:04:14+00:00

US Israel Iran War: ट्रंप ने ईरान को वेनेजुएला समझ लिया-जीडी बख्शी | Trump | B1 Bridge | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T15:02:57+00:00

Raja Raghuvanshi return Viral Video: घर पहुंचते ही पोते का जोरदार स्वागत | Welcome | Indore #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T15:07:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers