Responsive Scrollable Menu

तो जायसवाल को कब खिलाओगे...? कब तक रोहित शर्मा-विराट कोहली पर भरोसा? टीम इंडिया की वर्ल्ड कप प्लानिंग पर युवराज सिंह ने उठाए सवाल

Yuvraj singh on Rohit Virat ODI Future: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय टीम की प्लानिंग को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली के बारे में बात करते हुआ कहा कि सेलेक्टर्स को उनसे बैठकर बात करनी चाहिए कि वह वर्ल्ड कप को लेकर क्या सोच रहे हैं और उस हिसाब से फैसले लेने चाहिए. युवराज ने यशस्वी जायसवाल का नाम लेते हुए कहा कि इन युवा खिलाड़ियों को कब मौका दिया जाएगा. बता दें कि यशस्वी जायसवाल ने अपने आखिरी वनडे मैच में शानदार शतक जड़ा था. बावजूद इसके उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है.

Continue reading on the app

कैमरन ग्रीन ने टीम का संतुलन बिगाड़ दिया है... सुनील गावस्कर का फूटा गुस्सा

Sunil Gavaskar Statement on Cameron Green: सुनील गावस्कर का कहना है कि अगर कैमरन ग्रीन आगे भी गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे तो उनकी जगह केकेआर को किसी स्पेशलिस्ट बल्लेबाज को खिलाना चाहिए. गावस्कर ने कहा कि ग्रीन के टीम में शामिल होने से केकेआर का संतुलन बिगड़ गया है.

Continue reading on the app

  Sports

लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करना चाहते हैं विजयकुमार वैशाख

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी गेंदबाजी में विविधता लाने के साथ लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करना चाहते हैं। दो मैच में पांच विकेट लेकर वैशाख ने पिछले सत्र के पांच मैच में लिए गए चार विकेट के मुकाबले इस सत्र में कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ अपने आईपीएल सफर की शुरुआत की थी जिसके बाद वह पंजाब किंग्स में शामिल हो गए।

   कर्नाटक के रहने वाले 29 वर्षीय वैशाख ने इस सत्र में अपनी ‘वाइड यॉर्कर’ और ‘स्लो बाउंसर्स’ से सभी को प्रभावित किया है। चेन्नई में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने शानदार फॉर्म में चल रहे आयुष म्हात्रे और सरफराज खान को आउट करके विपक्षी टीम को पांच विकेट पर 209 रन पर रोक दिया था जिसे उनकी टीम ने आसानी से हासिल कर लिया।

पंजाब किंग्स वैशाख का इस्तेमाल मैच के तीन चरणों में कर रही है और यह तेज गेंदबाज इस चुनौती का भरपूर आनंद ले रहा है। आज के दौर में जब हर चीज का वीडियो विश्लेषण उपलब्ध है तो वैशाख का मानना ​​है कि अपनी गेंदबाजी के कौशल में लगातार सुधार करते रहने के अलावा सफलता पाने का कोई और रास्ता नहीं है।

उन्होंने सोमवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले कहा, ‘‘मैं उतनी तेज गेंदबाजी नहीं करता हूं जितनी तेज गेंदबाजी अन्य कर रहे हैं। आजकल लोग 154 या 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं जबकि मैं 140, 143 या 144 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकता हूं। लेकिन हां, जहां तक मेरी बात है, मुझे चुनौतियां स्वीकार करना पसंद है। इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस समय गेंदबाजी कर रहा हूं। ’’

वैशाख ने कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपको पावरप्ले में तीन ओवर गेंदबाजी करनी है या डेथ ओवर में। जब तक मैं टीम के लिए अपना योगदान दे रहा हूं, तब तक सब ठीक है। ’’ वैशाख को 2024 में दक्षिण अफ्रीका के टी20 दौरे के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें उस दौरे पर कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उनका सपना टेस्ट क्रिकेट खेलना है, लेकिन वह क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में भी भारत का प्रतिनिधित्व करना पसंद करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘जब आप क्रिकेट खेलना शुरू करते हैं तो आपका हमेशा यही सपना होता है कि आप भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच खेलें। मुझे लगता है कि यह एक ऐसी बात है जिसे सोचकर आज भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।

Sun, 05 Apr 2026 18:14:18 +0530

  Videos
See all

Dangal: Rahul Gandhi को CM Himanta Biswa को जेल भिजवाने की जरूरत नहीं- Surendra Rajput | Arpita Arya #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T12:39:31+00:00

Mamata Banerjee पर Amit Shah को अपशब्द कहने का आरोप! | West Bengal Elections 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T12:40:04+00:00

US-Israel-Iran War: America ka ‘मिशन पायलट’ #iranisraelwar #trump #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T12:40:45+00:00

सपा प्रमुख के खिलाफ बसपा ने सख्त तेवरों में किया इशारा | #samajwadiparty #mayawati #akhileshyadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T12:41:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers