Responsive Scrollable Menu

आसमान में ट्रंप के बारे में ये क्या दिखा? लोग हुए हैरान

डोनाल्ड ट्रंप जितने अपने फैसलों और अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उतने ही अलग अंदाज उनके समर्थकों के भी देखने को मिलते हैं। इसका एक दिलचस्प उदाहरण अमेरिका से उस वक्त सामने आया जब उनके खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के बीच एक अनोखी घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दरअसल, अमेरिका में जारी नो किंग प्रोटेस्ट के दौरान एक शख्स ने आसमान में प्लेन के जरिए एक मैसेज उड़ाया। जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी। दरअसल, 28 मार्च 2026 को अमेरिका समेत कई देशों में नो किंग्स नाम से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। इन प्रदर्शनों में लाखों लोग सड़कों पर उतरे जिनका मकसद ट्रंप की नीतियों और ईरान युद्ध को लेकर विरोध जताना। इसी दौरान लांस एजेंलिस में अलग ही नजारा देखने को मिला। जहां एक शख्स ने प्लेन के जरिए आसमान में एक बैनर उड़ाया। इस बैनर पर लिखा था नाट ए किंग, ही इज योर डैडी। मतलब वो राजा नहीं हैं, वो तुम्हारा बाप है। ये मैसेज सोशल मीडिया पर यह मैसेज कुछ लोगों को मजेदार और बोल्ड लगा। तो वहीं कई लोगों ने इसे भड़काऊ और बचकाना करार दिया। इस बैनर पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, कुछ इसे साहसिक और  हास्यपूर्ण बता रहे हैं, जबकि अन्य इसे भद्दा या निरर्थक बता रहे हैं। यह घटना सार्वजनिक प्रदर्शनों को प्रभावित करने वाले व्यापक विभाजनों को दर्शाती है, जहां विरोधी समूह अक्सर अपनी बात मनवाने के लिए रचनात्मक हथकंडे अपनाते हैं।

इसे भी पढ़ें: बस कुछ समय और, आसानी से खोल सकते हैं होर्मुज स्ट्रेट, ट्रंप ने ईरान को दी खुली धमकी

'नो किंग्स' विरोध प्रदर्शन

अमेरिका और यूरोप के कुछ हिस्सों में भारी भीड़ उमड़ी, जहां प्रदर्शनकारियों ने ईरान युद्ध और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कार्रवाइयों के विरोध में "नो किंग्स" रैलियों में भाग लिया। मिनेसोटा विरोध प्रदर्शनों का केंद्र बनकर उभरा, जहां आयोजकों ने भारी भीड़ की उम्मीद जताई थी। सेंट पॉल में, हजारों लोग कैपिटल लॉन और आसपास की सड़कों पर जमा हुए और प्रदर्शन के दौरान कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। कुछ प्रतिभागियों ने अमेरिकी झंडे उल्टे लहराए, जो ऐतिहासिक रूप से संकट का प्रतीक माना जाता है। मिनेसोटा में हुई इस रैली में ब्रूस स्प्रिंगस्टीन ने भी प्रस्तुति दी, जो कार्यक्रम के मुख्य कलाकार थे। उन्होंने स्ट्रीट्स ऑफ मिनियापोलिस गीत गाया, जिसे उन्होंने संघीय एजेंटों द्वारा रेनी गुड और एलेक्स प्रीटी की घातक गोलीबारी के जवाब में लिखा था, और यह उन हजारों मिनेसोटनों को श्रद्धांजलि थी जिन्होंने सर्दियों में ट्रंप प्रशासन की आव्रजन संबंधी सख्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था।

Continue reading on the app

Donald Trump का बड़ा एक्शन, करीबी सहयोगी Pam Bondi की छुट्टी, US Justice Department में हड़कंप

अमेरिका की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी करीबी सहयोगी और अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को पद से हटा दिया। बता दें कि ट्रंप ने इस फैसले की जानकारी अपने सोशल मंच पर दी और कहा कि बॉन्डी अब निजी क्षेत्र में नई भूमिका में काम करेंगी, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी।

मौजूद जानकारी के अनुसार, पाम बॉन्डी का कार्यकाल कई विवादों के कारण चर्चा में रहा, खासकर कुख्यात मामले से जुड़े दस्तावेजों को लेकर उठे सवालों ने उनकी कार्यशैली पर दबाव बनाया। गौरतलब है कि इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष के साथ-साथ सत्तारूढ़ दल के कुछ नेताओं ने भी नाराजगी जताई थी। हालांकि ट्रंप ने अपने बयान में बॉन्डी के काम की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश में अपराध नियंत्रण के लिए मजबूत कदम उठाए।

बताया जा रहा है कि बॉन्डी की जगह अब उनके पूर्व डिप्टी टॉड ब्लैंच को नया अटॉर्नी जनरल बनाया जाएगा। ब्लैंच ने मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा कि बॉन्डी के फैसलों को लेकर राष्ट्रपति का विश्वास बना हुआ था और उन्होंने अपने कार्यकाल में अच्छा प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि हाल के हफ्तों में ट्रंप प्रशासन में यह दूसरा बड़ा बदलाव है। इससे पहले क्रिस्टी नोएम को भी गृह सुरक्षा प्रमुख के पद से हटाया गया था, जिससे प्रशासन के भीतर लगातार फेरबदल की स्थिति बनी हुई है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, बॉन्डी ने पद छोड़ते हुए कहा कि अटॉर्नी जनरल के रूप में काम करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा और वह अपने उत्तराधिकारी को काम सौंपने में पूरी जिम्मेदारी निभाएंगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वह आगे भी ट्रंप प्रशासन के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाती रहेंगी।

बताते चलें कि अमेरिकी न्याय विभाग के कामकाज को लेकर हाल के महीनों में कई सवाल उठे थे, जिनमें राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ जांच और संवेदनशील मामलों के प्रबंधन को लेकर बहस तेज हुई थी। ऐसे में यह बदलाव प्रशासन की रणनीति में नए संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी का बढ़ता कद...टैलेंट, संयम और छक्कों का शौक, बैटिंग कोच ने बताया 'स्पेशल प्लेयर'

Vikram Rathour statement Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को एक 'विशेष खिलाड़ी' बताते हुए उनके बेखौफ अंदाज और मानसिक परिपक्वता की सराहना की है. पहले मैच में पंद्रह गेंदों में पचासा जड़कर सुर्खियां बटोरने वाले वैभव के लिए यह सीजन बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. Fri, 3 Apr 2026 22:10:47 +0530

  Videos
See all

Betul में बोलेरो दुर्घटना, 2 की मौत | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T16:39:16+00:00

Dog Attack Viral : CCTV फुटेज रामपुर में आवारा कुत्तों ने मचाई तबाही, लोग डरे! #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T16:37:47+00:00

Video appears to show US search and rescue operation in Iran for downed American jet. #Iran #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T16:40:39+00:00

Kishore Ajwani : Iran ने Strait of Hormuz से toll वसूली शुरू की | Iran War | Oil Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T16:39:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers