Responsive Scrollable Menu

Paneer Bhurji: होटल जैसे स्वाद वाली पनीर भुर्जी बनाएं, टेस्टी डिश सब करेंगे पसंद, जानें रेसिपी

Paneer Bhurji: अगर आप घर पर ही होटल जैसा स्वाद पाना चाहते हैं, तो पनीर भुर्जी एक शानदार ऑप्शन है। यह डिश न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाए। खास बात यह है कि इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर कभी भी बना सकते हैं।

अक्सर लोगों को लगता है कि होटल जैसी पनीर भुर्जी घर पर बनाना मुश्किल है, लेकिन सही मसालों और ट्रिक्स के साथ आप इसे बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

पनीर भुर्जी बनाने के लिए सामग्री

  • 200 ग्राम पनीर (मसला हुआ)
  • 2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक कटे हुए)
  • 2 टमाटर (बारीक कटे हुए)
  • 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 2 हरी मिर्च (कटी हुई)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 बड़े चम्मच तेल या बटर
  • हरा धनिया (गार्निश के लिए)

होटल स्टाइल पनीर भुर्जी बनाने का तरीक

पनीर भुर्जी एक लोकप्रिय डिश है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तेल या बटर गरम करें। इसमें बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक पकाएं।

इसके बाद टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक मसाला अच्छी तरह से गल न जाए। अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर कटी हुई शिमला मिर्च डालें और 2-3 मिनट तक हल्का सा पकाएं, ताकि इसकी क्रंच बनी रहे।

Jeera Rice Recipe: होटल जैसा जीरा राइस घर पर कर लें तैयार, मिनटों में बनेगा; लंच-डिनर का बढ़ेगा स्वाद

Muscles Health: मांसपेशियों को मजबूती देने में मददगार हैं 5 आदतें, ओवरऑल हेल्थ को मिलता है फायदा

Coconut Buying: पानी वाला नारियल खरीदने जा रहे हैं? इन टिप्स का रखें ध्यान, नहीं होगी चूक

Nerve Cramps: हाथ-पैर की नसों में दर्द और ऐंठन होती है? जानिए कैसे पा सकते हैं दर्द से राहत

अब मसले हुए पनीर को कड़ाही में डालें और मसाले के साथ अच्छे से मिक्स करें। बटर का इस्तेमाल जरूर करें। मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें, ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं। आखिर में गरम मसाला डालकर अच्छी तरह चलाएं। 

तैयार पनीर भुर्जी को हरे धनिए से गार्निश करें। इसे गरमा-गरम पराठा, रोटी या ब्रेड के साथ परोसें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा बटर डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर हर मंदिर में गूंजते है ये टॉप- 5 भजन, पढ़ें लिरिक्स

Hanuman Jayanti 2026: देशभर में  2 अप्रैल यानी कल  हनुमान जयंती 2026 धूमधाम से मनाई जाएगी। इस पावन अवसर पर पूरे देश के मंदिरों और घरों में भक्ति गीतों की गूंज सुनाई देती है। भक्त इस दिन भगवान हनुमान की भक्ति में मन और आत्मा को शांति और ऊर्जा से भरते हैं। अगर आप भी हनुमान जयंती पर भक्ति में डूबना चाहते हैं, तो हम लेकर आए हैं हर मंदिर में गूंजने वाले टॉप-5 भजन और उनके लिरिक्स, जिन्हें आप घर पर या मंदिर में गाकर भगवान हनुमान की कृपा पा सकते हैं।

हनुमान जयंती पर गूंजेंगे ये 5 भजन

संकट हरने वाले को हनुमान 
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं
दुनिया रचने वाले को भगवान कहते हैं
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं
और संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं
संकट हरने वाले को हनुमान कहते हैं।  

 

कीजो केसरी के लाल
कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम
कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम
मेरी राम जी कह देना, "जय सिया-राम"
मेरी राम जी कह देना, "जय सिया-राम"  

मैं राम संग जपता तुम्हारा सदा नाम
मैं राम संग जपता तुम्हारा सदा नाम
अपने राम जी से कह देना, "जय सिया-राम"
अपने राम जी से कह देना, "जय सिया-राम"

 श्री राम जानकी बैठे है मेरे सीने में
ना चलाओ बाण,
व्यंग के ऐ विभिषण,
ताना ना सह पाऊं,
क्यूँ तोड़ी है ये माला,
तुझे ए लंकापति बतलाऊं,
मुझमें भी है तुझमें भी है,
सब में है समझाऊँ,
ऐ लंकापति विभीषण, ले देख,
मैं तुझको आज दिखाऊं।।

श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में,
देख लो मेरे दिल के नगीने में।।

दुनिया चले न श्री राम के बिना 
दुनिया चले ना श्री राम के बिना,
राम जी चले ना हनुमान के बिना ।

जब से रामायण पढ़ ली है, एक बात मैंने समझ ली है,
रावण मरे ना श्री राम के बिना, लंका जले ना हनुमान के बिना ॥

लक्ष्मण का बचना मुश्किल था, कौन बूटी लाने के काबिल था,
लक्ष्मण बचे ना श्री राम के बिना, बूटी मिले ना हनुमान के बिना ॥

सीता हरण की कहानी सुनो, ‘बनवारी’ मेरी जुबानी सुनो,
वापिस मिले ना श्री राम के बिना, पता चले ना हनुमान के बिना ॥

बैठे सिंघासन पे श्री राम जी, चरणों में बैठे हैं हनुमान जी,
मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना, भक्ति मिले ना हनुमान के बिना ॥

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना 

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना
कहते लोग इसे राम का दिवाना
छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना

पाँव में घूंघरु बांध के नाचे
राम जी का नाम इसे प्यारा लागे
राम ने भी देखो इसे खुब पहचाना
॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...॥

जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्रीराम का
लगता हैं पहरा वहाँ वीर हनुमान का
राम के चरण में हैं इनका ठिकाना
॥ छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना...॥
 

 

 

 

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे से कप्तानी छीनेगी KKR? प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया दावा भी निकला झूठा

IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत में ही कोलकाता नाइट राइडर्स के खेमे से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है. वहीं, उनका एक दावा भी सवाले के घेरे में है. Fri, 03 Apr 2026 20:09:05 +0530

  Videos
See all

Rampur SP viral video: एसपी की विदाई का वीडियो जमकर हो रहा वायरल | Top News | Trending #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T15:06:34+00:00

Accident Viral Video: Betul हादसे में 2 की मौत, CCTV वीडियो रोंगटे खड़े करेगा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T15:03:12+00:00

Aar Paar :बहस की राजनीति में क्यों आईं 'परिणीति' | Amish Devgan | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T15:04:14+00:00

Raja Raghuvanshi return Viral Video: घर पहुंचते ही पोते का जोरदार स्वागत | Welcome | Indore #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T15:07:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers