114% महंगा होने वाला था घरेलू फ्लाइट्स का किराया, जानें सरकार के हस्तक्षेप से कैसे टला बड़ा खतरा?
एक अप्रैल से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो रही है. नए वित्त वर्ष की शुरुआत होते ही हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एयरलाइंस के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में एक लाख प्रति किलोमीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी के अपने फैसले पर बड़ा यूटर्न ले लिया है. सरकार ने समय रहते हस्तक्षेप किया, जिस वजह से घरेलू उड़ानों के लिए किराये में भारी बढ़ोतरी का खतरा टल गया है. हालांकि, इंटरनेशनल रूट पर सफर करना बहुत महंगा साबित होगा.
चंद घंटों में बदला फैसला
इंडियन ऑयल ने एटीएफ की कीमतों में बुधवार सुबह ऐतिहासिक वृद्धि का ऐलान किया था. दिल्ली में एटीएफ की कीमते 96,638.14 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर सीधे 2,07,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर कर दी गई थीं. इस फैसले से एक महीने में 114.55% की भारी बढ़ोतरी होने वाली थी, जिस वजह से आम यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया था.
अब कीमतों में 8.5 प्रतिशत का इजाफा
हालांकि, नागरिक उड्डयन मंत्रालय और पेट्रोलियम मंत्रालय ने समय रहते हस्तक्षेप किया, जिसके बाद कुछ ही घंटों में तेल कंपनियों ने अपने बढ़ोतरी वाले इस फैसले को वापस ले लिया. नई दरों के अनुसार, दिल्ली में एटीएफ की कीमतों में सिर्फ 1,04,927 रुपये प्रति लीटर होगी, यानी कीमतों में महज 8.5% का इजाफा हुआ है.
नए वित्त वर्ष के साथ शेयर बाजार ने की शानदार वापसी; सेंसेक्स 1,186 अंक बढ़ा
मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। नए वित्त वर्ष 27 के साथ भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को शानदार वापसी की। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,186.77 अंक या 1.65 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 73,134.32 और निफ्टी 348 अंक या 1.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,679.40 पर बंद हुआ।
बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। निफ्टी इंडिया डिफेंस 5.32 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 3.70 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 3.69 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.46 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 2.13 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 2.09 प्रतिशत, निफ्टी कंजप्शन 2.04 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 1.97 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।
सूचकांकों में केवल निफ्टी फार्मा 0.99 प्रतिशत और निफ्टी हेल्थकेयर 1.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 506 अंक या 3.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 15,709.80 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,169.15 अंक या 2.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 53,819.15 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार की तेजी के चलते बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का मार्केटकैप 10 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 422 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पहले 412 लाख करोड़ रुपए था।
सेंसेक्स पैक में 30 में 25 शेयर हरे निशान में बंद हुए।
ट्रेंट, इंटरग्लोब एविएशन, अदाणी पोर्ट्स, बीईएल, एसबीआई, इंटरनल, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स, एमएंडएम,बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व और आईटीसी गेनर्स थे। एनटीपीसी, सन फार्मा, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट और भारती एयरटेल लूजर्स थे।
एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने कहा कि भारतीय शेयर बाजारों ने नए वित्तीय वर्ष की सकारात्मक शुरुआत की। इसकी वजह मध्य पूर्व संघर्ष में संभावित कमी और ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान कम होने की उम्मीदें थीं।
उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के बयान , जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका अगले दो से तीन हफ्तों के भीतर ईरान से समझौते के साथ या बिना पीछे हट सकता है। इसने बाजारों में जोश भरने का काम किया।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















