Responsive Scrollable Menu

Video: जादुई चारा! एक बार लगाओ 4 बार काटो, पशुओं का दूध उत्पादन भी होगा दोगुना

Fodder To Increase Milk Production: कोडरमा गौशाला समिति ने डेयरी फार्मिंग की दुनिया में एक ऐसा देसी फॉर्मूला पेश किया है. जो महंगे सप्लीमेंट्स और दवाइयों को मात दे रहा है. खाली जमीन पर नेपियर और सूडान किस्म के हरे सोने (चारे) की खेती कर गौशाला ने अपने दूध उत्पादन को महज कुछ महीनों में 150 लीटर से बढ़ाकर 300 लीटर प्रतिदिन कर दिया है. अक्सर पशुपालक दूध बढ़ाने के लिए बाजारू दवाओं पर मोटी रकम खर्च करते हैं. जिससे मुनाफा कम हो जाता है. इसके उलट, नेपियर और सूडान चारा प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है. जो न केवल दूध बढ़ाता है बल्कि पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी सुधार करता है. समिति के सहसचिव अरुण कुमार के अनुसार, एक बार इस चारे को लगाने पर 4 बार तक कटाई की जा सकती है. जिससे चारे की लागत न के बराबर रह जाती है. यह तकनीक उन छोटे किसानों के लिए वरदान है जो कम निवेश में बेहतर डेयरी बिजनेस करना चाहते हैं. कोडरमा का यह ग्रीन मॉडल अब पूरे जिले के लिए प्रेरणा बन गया है, जो साबित करता है कि प्रकृति के करीब रहकर भी उत्पादन को दोगुना किया जा सकता है.

Continue reading on the app

ताजिकिस्तान रिपब्लिक के विदेश मंत्री से मिले सीबी जॉर्ज

दुशांबे/नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत के सेक्रेटरी (वेस्ट), राजदूत सिबी जॉर्ज ने बुधवार को ताजिकिस्तान रिपब्लिक के विदेश मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन से मुलाकात की। ये मुलाकात ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में हुई। इस दौरान दोनों ने आपसी रिश्ते में हुई प्रगति की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर बातचीत की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। बताया कि राजदूत सिबी जॉर्ज ने ताजिकिस्तान रिपब्लिक के विदेशी मामलों के मंत्री सिरोजिद्दीन मुहरिद्दीन से मुलाकात की। उन्होंने द्विपक्षीय रिश्तों की समीक्षा की और समान रुचि के क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

इंडिया-ताजिकिस्तान फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन का 5वां राउंड भी दुशांबे में हुआ। जिसकी सह अध्यक्षता सेक्रेटरी (वेस्ट) और विदेश मामलों के उप मंत्री, इदिबेक कलंदर ने की।

दोनों देशों ने व्यापार और आर्थिक संबंध, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, फिनटेक, फार्मास्यूटिकल्स, संस्कृति, और पीपुल-टू-पीपुल संबंधों जैसे आपसी रुचि के क्षेत्रों को ध्यान में रख मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों की विस्तृत समीक्षा की।

भारत और ताजिकिस्तान के बीच संबंध, विशेष रूप से व्यापार और आर्थिक सहयोग के माध्यम से, पिछले 25 वर्षों में काफी विकसित हुए हैं। सोवियत संघ के विघटन के बाद, दोनों देशों द्वारा द्विपक्षीय संबंधों को तेज करने के लिए नियमित रूप से उच्च-स्तरीय राजनयिक यात्राओं को अंजाम दिया जाता रहा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2015 में ताजिकिस्तान की यात्रा पर गए, तो ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमोमाली रहमान वर्ष 2016 में भारत यात्रा पर आए थे।

दोनों देशो ने दवाई, पर्यावरण, पर्यटन सुविधा, तकनीकी, तथा अंतकवाद, उग्रवाद, मानव व ड्रग्स तस्करी, और अफगानिस्तान में अस्थिरता और अशांति की समस्या आदि क्षेत्र में साथ मिल काम करने पर सहमति जताई है। 2015 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रपति रहमान के साथ अपनी वार्ता के बाद हस्ताक्षर किए गए सबसे महत्वपूर्ण समझौतों में से एक आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष, अन्य समझौता, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंक वित्तपोषण से संबंधित मुद्दे थे।

भारत के लिए ताजिकिस्तान रणनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण है। इसकी सीमाएं पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन से लगती हैं। इस वजह से यह भारत के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों देश आतंकवाद-विरोधी और रक्षा सहयोग पर संयुक्त कार्य समूहों के माध्यम से सक्रिय रूप से काम करते रहे हैं। हाल ही में नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने और व्यापार व आर्थिक संबंधों को गहरा करने पर चर्चा हुई थी।

--आईएएनएस

केआर/र/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

असम में गरजे योगी आदित्यनाथ, बोले- कांग्रेस घुसपैठ कराती थी, बीजेपी घुसपैठियों को बाहर करती है

असम में चुनावी पारा उछाल पर सभी सियासी दल मतदाताओं को अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करने की अपील कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी भी असम चुनाव में पूरी ताकत झोक रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन नबीन जैसे दिग्गज नेता असम में प्रचार के लिए पहुंच रहे रहे … Fri, 03 Apr 2026 18:26:34 GMT

  Videos
See all

B1 Bridge Destroyed By US: ईरान का सबसे बड़ा ब्रिज तबाह #shorts | US-Israel Iran War Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:04:49+00:00

Assam Election 2026: अमित शाह ने UCC पर दी बड़ी सफाई! | #ytshorts #shorts #amitshah #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:08:33+00:00

Chakra View | Ashok Kharat Case: भोंदू खरात ने 'भुजंग आसन' से किसे-किसे डराया? | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:12:55+00:00

Mahabahas Live: असम से योगी की हुंकार, विपक्ष पर प्रहार!| CM Yogi |Assam Rally | Congress | Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T14:06:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers