Responsive Scrollable Menu

निशिकांत दुबे ने माफी मांगी, कहा- बीजू पटनायक बड़े नेता:पहले बताया था CIA और नेहरु के बीच की कड़ी; अब बोले- मेरे बयान को गलत समझा

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक पर दिए बयान को लेकर माफी मांग ली है। बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि बीजू बाबू हमारे लिए हमेशा ऊंचे कद के स्टेट्समैन रहे है और रहेंगे। मेरे बयान से यदि भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं बेशर्त क्षमा चाहता हूं।' उन्होंने कहा की उनके बयान उनकी निजी राय थी और उसे गलत तरीके से समझा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नेहरू जी पर कही गई बात को बीजू पटनायक से जोड़ दिया गया, जो सही नहीं है। दरअसल, 27 मार्च को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में दुबे ने आरोप लगाया था कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1962 के युद्ध में अमेरिका और CIA की मदद ली थी और बीजू पटनायक अमेरिका, CIA और नेहरू के बीच कड़ी थे। PM मोदी ने बीजू पटनायक की तारीफ की इस विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उत्कल दिवस के मौके पर ओडिशा के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बीजू पटनायक की तारीफ की। उन्होंने उन्हें देश निर्माण के लिए समर्पित नेता और साहस का प्रतीक बताया। दुबे के बयान के बाद ओडिशा के पूर्व CM और बीजू जनता दल (BJD) चीफ नवीन पटनायक ने सोमवार को पिता बीजू पटनायक पर टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना की थी। भुवनेश्वर में मीडिया से बातचीत में पटनायक ने कहा था की भाजपा सांसद का बयान आपत्तिजनक है और उन्हें मेंटल डॉक्टर की जरूरत है। BJD ने सोमवार को निशिकांत दुबे की टिप्पणी के विरोध में राज्यसभा से वॉकआउट किया था। कार्यवाही शुरू होते ही सस्मित पात्रा ने कहा, ‘निशिकांत दुबे ने बीजू पटनायक को CIA एजेंट बताया है, जो पूरी तरह गलत और मनगढ़ंत बयान है।’ निशिकांत ने कहा था नेहरु ने अमेरिकी पैसे से युद्ध लड़ा भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 27 मार्च को दावा किया था कि नेहरू ने 1962 का चीन युद्ध अमेरिकी पैसे और CIA एजेंटों की मदद से लड़ा। दुबे ने कहा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर नेहरू के दो पत्र जारी किए, जिनमें अधिकारियों, खासतौर पर अमेरिकी राजदूत को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे कहा- 1963-64 में अमेरिका के कहने पर नंदा देवी पर एक न्यूक्लियर डिवाइस लगाया गया, जो आज तक नहीं मिला है। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि ओडिशा का चारबतिया एयरबेस, जिसमें बीजू पटनायक की भूमिका थी, U-2 जासूसी विमानों के लिए बनाया गया था और 1963 से 1979 तक अमेरिका ने इसका इस्तेमाल किया। बीजू पटनायक स्वतंत्रता सेनानी और दो बार CM रहे बीजू पटनायक दो बार (1961-63, 1990-95) ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे। वे स्वतंत्रता सेनानी और पायलट थे। 1947 में इंडोनेशियाई सेनानियों को बचाने के लिए जकार्ता उड़ान जैसे मिशनों के लिए जाने जाते हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। निधन के बाद 1997 में उनके बेटे नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल की स्थापना की। नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 से 12 जून 2024 तक लगातार पांच बार ओडिशा के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। --------------------------------------------- ये खबर भी पढें… नवीन पटनायक बोले- निशिकांत दुबे को मेंटल डॉक्टर की जरूरत:भाजपा सांसद ने कहा था- बीजू पटनायक नेहरू और अमेरिकी खुफिया एजेंसी के बीच कड़ी थे ओडिशा के पूर्व CM और बीजू जनता दल (BJD) चीफ नवीन पटनायक ने सोमवार को पिता बीजू पटनायक पर टिप्पणी को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की आलोचना की। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

जापान में चेरी ब्लॉसम:800 किस्मों के लाखों पेड़ों से गुलाबी हुआ देश, दो हफ्ते ऐसा नजारा

जापान में इन दिनों विश्व प्रसिद्ध चेरी ब्लॉसम का सीजन चल रहा है। इससे पूरा देश गुलाबी और सफेद फूलों की चादर से ढक गया है। जापान में चेरी ब्लॉसम की 800 से ज्यादा किस्में पाई जाती हैं, लेकिन यहां के 80 फीसदी पेड़ ‘सोमेई-योषिनो’ प्रजाति के हैं। इनका जीवन मात्र 7 से 14 दिन का ही होता है। इन फूलों को देखने के लिए लाखों लोग देश-विदेश से यहां पहुंचते हैं। इन फूलों को न सिर्फ देखा जाता है, बल्कि इनकी पंखुड़ियों को सुखाकर चाय और मिठाइयों में भी इस्तेमाल किया जाता है। अगले एक हफ्ते तक यह नजारा बना रहेगा, जिसके बाद पंखुड़ियां गिरना शुरू हो जाएंगी। इससे जापान में पर्यटन बढ़ता है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को फायदा होता है। चेरी ब्लॉसम देखने के लिए जापान जाने का सबसे अच्छा समय जापान में चेरी के फूल खिलने का मौसम वसंत ऋतु में मार्च से मई तक रहता है। देश के चेरी के पेड़ों को पूरी तरह खिलते हुए देखने का सबसे अच्छा समय आमतौर पर मार्च के अंत से अप्रैल तक होता है, हालांकि, यह आपके घूमने के क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। फुकुओका में, पहला फूल आमतौर पर मार्च के मध्य से अंत तक खिलता है, और मार्च के आखिरी कुछ दिनों से अप्रैल के पहले कुछ दिनों तक यह अपने चरम पर होता है। टोक्यो, क्योटो और ओसाका में, चेरी के पेड़ आमतौर पर मार्च के आखिरी सप्ताह में फूलना शुरू करते हैं और अप्रैल के पहले सप्ताह में पूरी तरह खिल जाते हैं। मौसम के आखिरी चेरी के फूल होक्काइडो जैसे उत्तरी क्षेत्रों में पाए जाते हैं, जो अप्रैल के अंत से मई के शुरुआती दिनों तक खिलते हैं। अंततः, चेरी के फूल कब और कितने समय तक खिलेंगे, इसकी कोई गारंटी नहीं है, और पूर्वानुमान तापमान, वर्षा और हवा जैसे कई कारकों से प्रभावित होते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित या बुमराह नहीं, 20 साल का खिलाड़ी मुंबई इंडियंस का 'एक्स फैक्टर', हेड कोच ने खुद माना

Mumbai Indians x factor: मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने 20 साल के अफगानिस्तानी क्रिकेटर अल्लाह गजनफर को टीम के एक्स फैक्टर खिलाड़ी बताया है. इस युवा स्टार की केकेआर के खिलाफ मैच में बॉलिंग कुछ खास नहीं रही थी. हालांकि, जयवर्धने ने भरोसा जताते हुए उन्हें फ्यूचर स्टार बताया. Fri, 3 Apr 2026 22:20:00 +0530

  Videos
See all

Major Gaurav Arya | "ईरान इतनी बेवकूफी नहीं करेगा" | Iran-Israel War | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T17:13:30+00:00

Major Gaurav Arya ने बताया किसको होगा पुल तोड़ने से नुकसान! | Iran-Israel War | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T17:11:56+00:00

Major Gaurav Arya | सऊदी अरब और UAE आए साथ साथ ? | Iran-Israel War | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T17:08:34+00:00

Major Gaurav Arya | इराक़ के इरबिल में ड्रोन अटैक | Iran-Israel War | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T17:09:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers