Responsive Scrollable Menu

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 195 रुपये बढ़ाए गए, नई कीमत 2 हजार से अधिक

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। वित्तीय वर्ष के पहले दिन ही महंगाई का झटका लगा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं।

सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों (आयल पीएसयूएस) ने आज, यानी 1 अप्रैल से अपने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 195.50 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम बढ़ कर 1883 रुपये से बढ़कर 2078.50 रुपये हो गया है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1 मार्च को 1768.50 रुपये थे, जो 7 मार्च को बढ़कर 1883 रुपये हो गए थे। इसके बाद अब 195.50 रुपये बढ़कर 2078.50 हो गए हैं। यानी 1 मार्च से अब तक 310 की कुल बढ़ोतरी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, कोलकाता में आज से 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2208.00 रुपये, मुंबई में 2031.00 रुपये और चेन्नई में 2246.50 रुपये हो गई है।

हालांकि, घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू एलपीजी के दामों में 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद से दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा, क्योंकि होटल और रेस्टोरेंट संचालक खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ा सकते हैं। इसका अर्थ है कि होटल या बाहर खाना महंगा हो सकता है।

दरअसल, ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के चलते पूरी दुनिया के सामने ऊर्जा संकट बढ़ गया है। होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से गैस और कच्चे तेल की सप्लाई में दिक्कत हो रही है। इसकी वजह से कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहें है। दुनिया के कई देशों में गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों भारी इजाफा हुआ है। भारत में एलपीजी गैस के दाम युद्ध के बीच अब तक दो बार बढ़ चुके हैं।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Stocks to Watch: FY27 की धांसू शुरुआत के संकेत; Airtel, IREDA, Manappuram और RailTel समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Watch: गिफ्टी निफ्टी से इस वित्त वर्ष 2027 के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में जोरदार बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इंट्रा-डे में बात करें तो एक स्टॉक की लिस्टिंग के साथ-साथ आज ऑटो स्टॉक्स के साथ-साथ एयरटेल (Airtel), इरेडा (IREDA), मणप्पुरम फाइनेंस (Manappuram Finance) और रेलटेल (RailTel) समेत कुछ स्टॉक्स में खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते तेज हलचल रह सकती है। चेक करें पूरी लिस्ट और इंट्रा-डे के लिए बनाएं फटाफट तगड़ी स्ट्रैटेजी

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर लगा तगड़ा जुर्माना, इस गलती की सजा पाने वाले बने पहले कप्तान

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर पर जुर्माना पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच खत्म होने के बाद लगाया गया. सवाल है क्यों? पंजाब किंग्स के कप्तान से गलती क्या हुई? Wed, 01 Apr 2026 10:25:34 +0530

  Videos
See all

पंजाब का कर्ज को कैसे चुकाएंगे भगवंत मान? सुनिए | Bhagwant Mann on Punjab Dues | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T05:15:53+00:00

Iran Israel War Live : अमेरिकी कंपनियों पर ईरानी बमबारी | Trump | US Iran War | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T05:08:28+00:00

ट्रम्प ने Hormuz Strait से पल्ला झाड़ा, बोले हमें क्या? America Iran News | Iran Israel War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T05:09:41+00:00

पश्चिम एशिया में America का तीसरा Aircraft कैरियर USS George H.W. Bush तैनात | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T05:11:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers