Responsive Scrollable Menu

Israel का Iran पर बड़ा हमला, Fentanyl से Chemical Weapon बनाने वाली फैक्ट्री तबाह!

इजराइल ने कथित रूप से रासायनिक हथियार कार्यक्रम में इस्तेमाल के लिए ‘‘ईरान सरकार को फेंटालिन की आपूर्ति करने वाले वाली’’ एक फैक्टरी पर हमला किया है। इजराइल ने बुधवार तड़के यह जानकारी दी। ईरान ने तोफीघ डारू फैक्टरी पर हमले की पुष्टि की लेकिन उसने साथ ही कहा कि यह फैक्टरी केवल ‘‘अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली ऐसी दवाओं’’ की आपूर्ति करती थी जिनका उपयोग चिकित्सकीय प्रक्रियाओं में होता है। इजराइल और ईरान ने बताया कि यह हमला मंगलवार को किया गया।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान स्थित फैक्टरी की एक तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘इजराइल के युद्ध अपराधी दवा कंपनियों पर अब खुलेआम और बेशर्मी से बमबारी कर रहे हैं।’’ भीषण दर्द के इलाज के लिए अस्पतालों में फेंटानिल का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इसका इस्तेमाल जानलेवा भी हो सकता है। इजराइल और अमेरिका ने हाल के वर्षों में दावा किया है कि ईरान हथियारों में फेंटानिल के इस्तेमाल के लिए परीक्षण कर रहा है। अमेरिका ने यह दावा करते हुए ईरान के उस शैक्षणिक शोध का भी हवाला दिया था जिसमें यह अध्ययन किया गया कि 2002 में चेचेन चरमपंथियों द्वारा मॉस्को के थिएटर में लोगों को बंधक बनाए जाने की घटना के दौरान रूस ने संभवतः फेंटानिल का कैसे इस्तेमाल किया।

इजराइल ने आरोप लगाया कि ‘तोफीघ डारू’ तेहरान के एक उन्नत अनुसंधान संस्थान एसपीएनडी को फेंटानिल की आपूर्ति करता था। अमेरिका का आरोप है कि एसपीएनडी ने ऐसे शोध और परीक्षण किए हैं जिनका इस्तेमाल परमाणु विस्फोटक उपकरणों और अन्य हथियारों के विकास में किया जा सकता है। इस बीच, प्राधिकारियों ने बताया कि बुधवार तड़के कतर के तट के पास एक टैंकर पोत पर हमला हुआ।

ब्रिटेन की सेना के ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस’ केंद्र ने हमले की घोषणा करते हुए कहा कि प्रक्षेपास्त्र पोत के किनारे से टकराया। उसने कहा कि इस दौरान पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं हुआ और चालक दल सुरक्षित है। मंगलवार को दुबई के तट के पास तेल से भरे एक कुवैती टैंकर पर हमला हुआ था। युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान फारस की खाड़ी में 20 से अधिक पोत पर हमले कर चुका है।

Continue reading on the app

Kumaoni Paunchi: पहाड़ी दुल्हन के हाथों की शान पौंची बैंगल के 5 शानदार डिजाइन

Kumaoni Paunchi latest design: उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र की पारंपरिक पौंची दुल्हनों का खास गहना है। जानिए चांदी और सोने के दानों से बनी पौंची के डिजाइन, महत्व और शादी में इसे पहनने का ट्रेंड।

Continue reading on the app

  Sports

Prasidh Krishna को देर से क्यों लाए? हार के बाद Captain Shubman Gill ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी Strategy

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स की शुरुआत लड़खड़ाती हुई रही और मंगलवार रात पंजाब किंग्स के खिलाफ एक तनावपूर्ण मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मेहमान टीम बल्लेबाजी में शुरुआत से ही लय में नहीं आ पाई, शीर्ष और मध्य क्रम में कोई ठोस योगदान नहीं मिला और उन्हें मात्र 163 रनों पर संतोष करना पड़ा। इससे उनके पास गलतियों की गुंजाइश बहुत कम रह गई, हालांकि गेंदबाजी में आक्रामक रुख देखने को मिला। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किए गए प्रसिद्ध कृष्णा ने निर्णायक भूमिका निभाई, उन्होंने तीन विकेट लेकर मैच को अंत तक खींच लिया। 
 

इसे भी पढ़ें: जिसके शॉट से हुए चोटिल, उसी के फैन हुए Captain Iyer, Cooper Connolly की जमकर की तारीफ


पंजाब की ओर से आखिरी ओवरों में जोरदार प्रयास और कुछ तनावपूर्ण क्षणों के बावजूद, गुजरात अंत में जीत हासिल नहीं कर पाई और आखिरी ओवर में तीन विकेट से हार गई। इस बीच, कप्तान शुभमन गिल पर प्रसिद्ध कृष्णा को 13वें ओवर तक रोके रखने के लिए सवाल उठाए गए और मैच के बाद उनसे इस बारे में पूछा गया। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर कृष्णा को उतारने के फैसले के बारे में बताते हुए गिल ने कहा कि टीम ने कई विकल्पों पर विचार किया, लेकिन परिस्थितियों और उनकी हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें लगा कि कृष्णा को सही समय पर गेंदबाजी के लिए उतारा गया।

मैच के बाद की प्रस्तुति में गिल ने कहा कि मैं कृष्णा को जल्दी गेंदबाजी के लिए उतार सकता था, लेकिन वह सही समय पर आए, विकेट लिए और हमें 17वें और 18वें ओवर तक मैच में बनाए रखा। कुछ बातें तो तय हैं, लेकिन उस समय हमने सोचा कि जब विकेट थोड़ा धीमा हो रहा था, तो शायद एक तेज और दुबला-पतला गेंदबाज हमें कुछ विकेट दिला सकता है। और वह नेट में काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। इसलिए यही हमारी सोच थी।

कृष्णा ने अपने चार ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अपना स्पेल पूरा नहीं कर पाए और उनके दो ओवर शेष रह गए। कागीसो रबाडा को भी एक ओवर शेष रहते रोक दिया गया। मैच के बिगड़ने के कारणों का आकलन करते हुए शुभमन ने बल्ले से धीमी पारी को इसका कारण बताया और कहा कि पिच पर गेंद पुरानी होने के बाद ज्यादा रन बनाना संभव नहीं था।
Wed, 01 Apr 2026 12:14:21 +0530

  Videos
See all

US-Iran Israel War: ईरान ने इजरायल पर किया पलटवार, दक्षिणी इजरायल पर दागीं Ballestic Missile #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T05:31:21+00:00

US-Iran Israel War: अमेरिका-इजरायल पर ईरान के ज़जान शहर की मस्जिद पर हमले का आरोप | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T05:40:36+00:00

Breaking News: केजी की छात्रा से रेप की कोशिश, स्कूल के बाथरूम में की रेप की कोशिश | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T05:40:05+00:00

US-Iran Israel War: इजरायली सेना ने दक्षिणी Lebanon में की भारी Air Strike | Hezbollah | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T05:33:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers