जिसके शॉट से हुए चोटिल, उसी के फैन हुए Captain Iyer, Cooper Connolly की जमकर की तारीफ
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रोमांचक टी20 मैच में गुजरात टाइंटस को हराने के बाद कूपर कोनाली की बल्लेबाजी की प्रशंसा की जो अंत तक टिककर टीम को जीत तक ले गए। कोनोली की 44 गेंद में नाबाद 72 रन की पारी की मदद से पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से शिकस्त दी। अय्यर इस दौरान कोनोली के शॉट से चोटिल भी हुए थे। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘हाथ अब अच्छी स्थिति में है। मैं सकारात्मक रहना चाहता हूं। ’’
उन्होंने कोनोली की बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘कोनोली ने कुछ ऐसे शॉट्स खेले जो देखने लायक थे, राशिद (खान) को जो उन्होंने बैकफ़ुट पर खेला वो अविश्वसनीय था। ’’ अय्यर ने कहा, ‘‘ मैं हाथ पर बर्फ लगा रहा था और अचानक हमने विकेट गंवाना शुरू कर दिया था। संदेश यही था कि मैच को अंत तक ले जाना है। कूपर को मैंने पहले भी प्रदर्शन करते देखा है और हमें उम्मीद है कि वह इस प्रदर्शन को जारी रखेंगे।
Film Set पर एक्ट्रेस से Sexual Assault का आरोप, मलयालम Director Ranjith को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
कोच्चि की एक अदालत ने मलयालम फिल्मों के जाने-माने निर्देशक रंजीत को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रंजीत को मंगलवार रात यौन उत्पीड़न के कथित प्रयास के एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। निर्देशक के वकील ने बताया कि रंजीत को यहां एक मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एक महिला अभिनेत्री की शिकायत के बाद रंजीत को मंगलवार शाम को इडुक्की जिले से हिरासत में लिया गया। अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि रंजीत ने फिल्म के सेट पर उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया था।
रंजीत को पहले थोडुपुझा थाने ले जाया गया और बाद में कोच्चि पुलिस को सौंप दिया गया।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया और फिर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार, अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि निर्देशक ने फिल्म की शूटिंग के दौरान उसे एक वैन में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न करने का प्रयास किया।
रंजीत के खिलाफ मामला कुछ दिन पहले कोच्चि नगर पुलिस ने दर्ज किया था।
अभिनेत्री का बयान सोमवार को महिला पुलिस थाने में दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज करने और आगे की कार्यवाही पूरी गोपनीयता के साथ संपन्न की गई।
मलयालम फिल्म जगत में उत्पीड़न और दुर्व्यवहार पर न्यायमूर्ति के. हेमा समिति की रिपोर्ट में हुए खुलासों के बाद भी रंजीत को यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना करना पड़ा था। रंजीत के खिलाफ 2024 में भी एक मामला दर्ज किया गया था जब एक बंगाली अभिनेत्री ने कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज करायी थी। ईमेल के माध्यम से भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि रंजीत ने 2009 में फिल्म ‘पलेरी मणिक्यम’ में अभिनय करने के लिए बुलाने के बाद उसे अनुचित तरीके से छुआ था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




