Horoscope 01 April 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
मेष
वृष
मिथुन
कर्क
सिंह
कन्या
तुला
वृश्चिक
धनु
मकर
कुंभ
मीन
PBKS VS GT: पंजाब किंग्स या गुजरात टाइटंस, किसने जीता कल का मैच? यहां जानिए मुकाबले में क्या-क्या हुआ
IPL 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस (PBKS VS GT) के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जहां पहले बैटिंग करने आई गुजरात टाइटंस ने 163 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया. इस लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने आखिरी ओवर में 5 गेंद शेष रहते हुए सफलतापूर्वक हासिल किया और 3 विकेट से जीत दर्ज की. आइए जानते हैं कि मैच में क्या-क्या हुआ.
गुजरात टाइटंस की तरफ से कोई नहीं लगा पाया फिफ्टी
IPL 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. गुजरात की ओर से एक भी खिलाड़ी अर्धशतक नहीं लगा सका. सबसे बड़ी पारी कप्तान शुभमन गिल ने खेली, जो 27 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, जोस बटलर ने भी 33 गेंद पर 38 रन बनाए. इस तरह टीम ने 163 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया.
The debutant seals it in style! ????@PunjabKingsIPL clinch a thriller in New Chandigarh to get their campaign going with a win ❤️
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/75rCxTCOL1#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvGT pic.twitter.com/WqBQNjuvA1
पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से जीता मैच
गुजरात टाइटंस के दिए 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा किया और चेज के हीरो रहे कूपर कोनोली. पंजाब की पारी में एक छोर से विकेट गिर रहे थे. श्रेयस अय्यर पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं, लेकिन वह भी 11 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए. मगर, कोनोली दूसरे छोर पर डटे रहे और 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाकर उन्होंने पंजाब किंग्स को 5 गेंद शेष रहते हुए पंजाब ने 3 विकेट से जीत दिलाई. श्रेयस अय्यर
कूपर कोनोली को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
A memorable start for the young Australian in the @PunjabKingsIPL colors ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026
Cooper Connolly is adjudged the Player of the Match on his #TATAIPL debut ????
Scorecard ▶️ https://t.co/75rCxTCOL1#KhelBindaas | #PBKSvGT pic.twitter.com/5JmVoTz6DW
गुजरात टाइटंस के दिए 163 रनों के लक्ष्य करने उतरी पंजाब किंग्स की ओर से कूपर कोनोली नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए. कोनोली ने अपना डेब्यू मैच खेल रहे कोनोली ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. आखिर में वह 44 गेंदों पर 5 चौकों और 5 छक्कों से सजी 72 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाकर वापस लौटे. उनका स्ट्राइक रेट 163.64 का रहा. कोनोली को उनके ड्रीम डेब्यू में प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया.
ये भी पढ़ें: कौन हैं कूपर कोनली? जिसने IPL डेब्यू में मचाया तहलका, जीत लिया प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation


















