'Google, माइक्रोसॉफ्ट से IBM तक...' ईरान के निशाने पर अमेरिकी 18 टेक कंपनियां, IRGC ने दी चेतावनी
मंगलवार को जारी बयान में आईआरजीसी ने आरोप लगाया कि कुछ कंपनियां, जैसे एप्पल, गूगल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट, उन 18 संस्थाओं में शामिल हैं, जो ईरान के खिलाफ गतिविधियों में मदद कर रही हैं। IRGC ने कहा कि अगर निशाना बनाकर और अधिक ईरानी नेताओं को मारा जाता है, तो कल स्थानीय समय के अनुसार रात 8 बजे से हमला शुरू होगा। जिसमें 18 कंपनियों को निशाना बनाया जाएगा
घाटी में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, गांदरबल में घेराबंदी के बाद फायरिंग शुरू, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अराहमा के जंगली इलाकों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ शुरू हो गई है. यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों ने आतंकियों की आवाजाही की सटीक खुफिया जानकारी मिलने के बाद इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान (CASO) चलाया था. जैसे ही सेना और पुलिस की संयुक्त टीम जंगल के ऊपरी हिस्सों में पहुंची, वहां छिपे हुए आतंकियों ने खुद को घिरता देख सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद से ही पूरे इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है.
आईजीपी कश्मीर ने खुद संभाली कमान
इस ऑपरेशन को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस मिलकर अंजाम दे रहे हैं. सेना की चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखने पर जब चुनौती दी गई, तो आतंकियों ने हमला कर दिया. हालात की गंभीरता को देखते हुए कश्मीर के आईजीपी (IGP) खुद मौके पर पहुंच गए हैं और ऑपरेशन की सीधी निगरानी कर रहे हैं. घने जंगल और पहाड़ी इलाका होने के कारण ऑपरेशन में काफी सावधानी बरती जा रही है ताकि आतंकियों को भागने का कोई मौका न मिले. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया है.
उरी सेक्टर में भी मारा गया था आतंकी
आपको बता दें कि यह मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है जब कुछ ही हफ्ते पहले बारामूला जिले के उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की थी. 14 और 15 मार्च की दरम्यानी रात को उरी के बुच्छर इलाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी आतंकवादी को सेना और पुलिस ने मार गिराया था. उस समय भी पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि सीमा पार से घुसपैठ की साजिश रची जा रही है. उरी में मारे गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ था, जिसमें एके राइफल, पिस्तौल और अन्य युद्धक सामग्री शामिल थी.
सर्च ऑपरेशन अभी भी है जारी
गांदरबल के अराहमा जंगल में चल रही इस मुठभेड़ के बीच सुरक्षाबल बेहद सतर्क हैं. अधिकारियों का कहना है कि हमारा मुख्य उद्देश्य इलाके को पूरी तरह से आतंक मुक्त करना है. जंगल का इलाका होने के कारण अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी बैकअप के लिए बुलाया गया है. सेना और पुलिस को शक है कि जंगल में दो से तीन आतंकी छिपे हो सकते हैं। फिलहाल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी आतंकी वहां से निकल न पाए. घाटी में पिछले कुछ दिनों से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और आतंकियों के हर नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान: बलूचिस्तान में सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तीन की मौत और चार घायल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation

















