सतिंदर सरताज के नए गाने ने मचाया तहलका, अहाना-दानिश ने किया रीक्रिएट, जीता फैंस का दिल
पंजाबी गायक सतिंदर सरताज और जैस्मीन सैंडलास का गाना 'जाइए सजना' इंटरनेट पर छाया हुआ है. फिल्म 'धुरंधर' के इस ट्रैक ने अब एक्ट्रेस अहाना कुमरा और दानिश पेंडोर को भी अपना दीवाना बना लिया है. हाल में अहाना ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे दानिश के साथ लॉन्ग ड्राइव का आनंद लेते हुए इस गाने पर सुर मिलाती नजर आ रही हैं. अहाना ने इस अनुभव को जादुई बताते हुए आदित्य धर, शाश्वत सचदेव और सतिंदर सरताज जैसे कलाकारों की जमकर तारीफ की. शाश्वत द्वारा कंपोज किए गए इस गाने में सतिंदर की चंद लाइनें ही दर्शकों के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं, जो फिल्म में रणवीर सिंह के जज्बातों और उलझन को बखूबी बयां करती हैं. सूफी संगीत और कविता के मेल के लिए मशहूर सतिंदर सरताज ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी गायकी का जादू सर चढ़कर बोलता है. फिलहाल, अहाना और दानिश का यह मस्ती भरा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
तेज गेंदबाज नसीम शाह पर PCB ने लिया बड़ा एक्शन, ठोका 2 करोड़ का जुर्माना, मरियम नवाज से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट पर की कार्रवाई
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तेज गेंदबाज नसीम शाह पर दो करोड़ पाकिस्तानी रुपये (लगभग 72,000 अमेरिकी डॉलर) का भारी जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई नसीम शाह के एक विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुई है, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज की आलोचना की थी। PCB ने नसीम शाह …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




