Responsive Scrollable Menu

Share Markets: शेयर बाजार की इन 3 कारणों से अचानक वापसी, सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 1,500 अंक उछला

Share Market Recovery: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 2 अप्रैल को दोपहर बाद तेज रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 1,600 अंकों तक उछलकर हरे निशान में आ गया। वहीं निफ्टी ने दोबारा 22,600 के स्तर को हासिल कर लिया। यह रिकवरी निचले स्तर पर खरीदारी और रुपये में मजबूती के चलते आई

Continue reading on the app

विदाई के समय दुल्हन को जाते देख रो पड़े उसके पालतू कुत्ते, नजारा देख परिवार के लोग हो गए भावुक!

शादी की विदाई का पल आमतौर पर भावुक होता है, लेकिन इस बार यह पल और भी ज्यादा दिल छू लेने वाला बन गया। जैसे ही दुल्हन अपने नए सफर के लिए घर से बाहर निकली, उसके पालतू कुत्ते जोर-जोर से रोने लगे. वे उसके पीछे-पीछे चलते रहे और उसे जाने से रोकने की कोशिश करते नजर आए. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए. अपने पालतू जानवरों का ऐसा प्यार देखकर दुल्हन भी खुद को रोक नहीं पाई और उसकी आंखों से आंसू निकल पड़े. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को इंसान और जानवर के बीच के सच्चे रिश्ते की याद दिला रहा है. Video Credit: Instagram-@tripawsquad

Continue reading on the app

  Sports

virat Kohli: 'ओवरसीज प्लेयर' वाले मजाक पर कोहली ने तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या मैं विदेशी हूं?

virat kohli viral video: आईपीएल 2026 के बीच विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर चल रहा मजाक है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में कोहली ने ओवरसीज प्लेयर कहे जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी और हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोल्स को जवाब दिया।

वीडियो में होस्ट दानिश सैत, जो मिस्टर नैग्स के किरदार में नजर आते। कोहली से मजाक करते हुए कहते हैं कि लोग कह रहे हैं कि आरसीबी 5 ओवरसीज खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। इस पर कोहली मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, 'मुझे नहीं पता, आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? ओवरसीज खिलाड़ियों से पूछिए। मैं ओवरसीज प्लेयर नहीं हूं..क्या मैं हूं?'

ओवरसीज प्लेयर वाले तंज पर कोहली का जवाब
दरअसल, यह मजाक आईपीएल के उस नियम से जुड़ा है जिसमें किसी टीम को एक मैच में अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ियों को ही खिलाने की अनुमति होती है। फैंस कोहली के लंदन में रहने को लेकर उन्हें विदेशी खिलाड़ी कहकर चुटकी ले रहे।

कोहली एक्ट्रेस पत्नी के साथ लंदन में रहते हैं
गौरतलब है कि कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने साल 2024 में लंदन शिफ्ट होने का फैसला किया था। इसका मकसद अपने बच्चों को भारत में लगातार रहने वाले पैपराजी कल्चर से दूर रखना था, ताकि वे सामान्य माहौल में बड़े हो सकें।

पिछले साल आरसीबी ने खिताब जीता था
इसी बातचीत के दौरान कोहली ने 2025 में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत को भी याद किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार आईपीएल खिताब जीता था। कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया था।

कोहली ने उस जीत को अपने करियर के सबसे खास पलों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि उस रात उन्हें 'मंकी ऑफ द बैक' कहावत का असली मतलब समझ में आया। उस रात सब कुछ हल्का लगने लगा। जैसे एक बड़ा बोझ उतर गया हो। 

कोहली ने आगे कहा कि जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं होती, बल्कि यह वर्षों की मेहनत, त्याग और समर्पण का नतीजा होती है। हार से बहुत कुछ सीखने को मिलता है, लेकिन लगातार हार से खिलाड़ी निराश भी हो सकता है। ऐसे में जब आप जीतते हैं, तो लगता है कि आपकी मेहनत बेकार नहीं गई। 

कुल मिलाकर, कोहली ने न सिर्फ मजाक का जवाब दिया बल्कि अपने सफर और संघर्ष को भी साझा किया। उनके इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Sat, 04 Apr 2026 14:05:55 +0530

  Videos
See all

महिला को दिन भर पीछे बिठा कर मांगता था भीख, रिश्ता पूछा गया तो बोलने से किया इंकार | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T09:30:05+00:00

Viral Divorce: 32 साल, 61 मुकदमे...अब जाकर हुआ तलाक | Latest | Supreme Court | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T09:30:12+00:00

आप्रवासी लड़कियों का सुरक्षित फुटबॉल दिन [Immigrant World Cup shines light on ICE concerns] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T09:30:01+00:00

Strait of Hormuz: भारत के एक और टैंकर ने होर्मुज किया पार, 46000 मीट्रिक टन LPG लदा | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T09:32:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers