Responsive Scrollable Menu

राघव चड्ढा को राज्‍यसभा में उपनेता के पद से क्यों हटा गया? AAP के एक्शन के पीछे की वजह जानिए

राघव चड्ढा को राज्यसभा उपसभापति पद से हटाए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है. उन्होंने हाल में संसद में पितृत्व अवकाश, फ्लाइट देरी पर मुआवजा, ट्रैफिक जाम, छोटे निवेशकों की सुरक्षा और फूड कंपनियों के भ्रामक विज्ञापनों जैसे कई अहम मुद्दे उठाए थे, जिन्हें लेकर अब नई सियासी चर्चा शुरू हो गई है. बड़ा सवाल यह है कि क्‍या राघव चड्ढा की बढ़ती लोकप्र‍ियता आम आदमी पार्टी को खलने लग गई थी?

Continue reading on the app

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग में 2759 पदों पर निकली भर्ती, जानें कब शुरू होंगे आवेदन; ये है शैक्षिक योग्यता

UPSSSC Agriculture Technical Assistant Recruitment 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं और अपने ही राज्य में सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका है. दरअसल, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि विभाग में टेक्निकल असिस्टेंट (AGTA) ग्रुप सी परीक्षा 2026 के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अगर आपने स्नातक की परीक्षा पास कर रखी है या स्नातक के आखिरी वर्ष में है तो आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से विभाग कुल 2759 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा. आवेदन प्रक्रिया मई में शुरू होगी. ऐसे में आप भी अपना अभी से तैयारी शुरू कर दें. जिससे पहली बार में ही आप परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी हासिल कर लें.

कौन कर सकता है कृषि टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर आवेदन?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कृषि टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी- 2026 परीक्षा के लिए वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. जिन्होंने यूपीएसएसएससी की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET-2025) दी और उसका स्कोरकार्ड प्राप्त किया है. कृषि टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी- 2026 परीक्षा के लिए विभाग पीईटी-2025 के स्कोर यानी प्राप्तांकों के आधार पर ही उम्मीदवारों को आगे की परीक्षा के लिए कॉल करेगा.

UPSSSC की कृषि टेक्निकल असिस्टेंट के पदों के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता?

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कृषि टेक्निकल असिस्टेंट (AGTA) ग्रुप सी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान विषय के साथ स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हासिल को हो. जिसमें बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बागवानी, वानिकी, कृषि इंजीनियरिंग, या किसी कृषि विश्वविद्यालय से सामुदायिक विज्ञान/गृह विज्ञान में चार वर्षीय डिग्री. इसके अलावा प्रादेशिक सेना में कम से कम दो वर्ष सेवा कर चुके या एनसीसी 'बी' प्रमाणपत्र धारक उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी.

कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?

यूपी में कृषि टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026  से शुरू होगी. जबकि उम्मीदवार 11 जून 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे. वहीं उम्मीदवार अपने आवेदन में किसी भी प्रकार के संशोधन 18 जून 2026 तक कर सकेंगे. इस भर्ती के माध्यम से विभाग कुल 2759 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा.

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, दिव्यांगजनों समेत सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे.

2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, ये है पूरा विवरण

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की इस भर्ती के माध्यम से विभाग कृषि टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी के कुल 2759 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा. इनमें सामान्य वर्ग के लिए 1692 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 275 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 573 पद, एससी वर्ग के लिए 213 पद और एसटी वर्ग के लिए 6 पद आरक्षित हैं.

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

उम्मीदवारों का चयन चार चरण में किया जाएगा. सबसे पहले सभी उम्मीदवारों के आवेदन में से पीईटी-2025 में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर एक  मैरिट लिस्ट बनाई जाएगी. मैरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा के लिए चयन किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों को इस मैरिट में स्थान मिलेगा उन्हें लिखित परीक्षा देनी होगी. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए कॉल किया जाएगा. जिसमें सफल उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा. उसके बाद उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. आखिरी में उम्मीदवारों के चयन की लिस्ट जारी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: यहां निकली डाटा एंट्री ऑपरेटर के 770 पदों पर भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन; जानें कितनी मिलेगी सैलरी

कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं. यहां रिक्रूटमेंट या नोटिफिकेशन वाले लिंक पर क्लिक करें. कृषि टेक्निकल असिस्टेंट भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें. मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज करें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर फॉर्म को पूरा भर लें. उसके बाद फीस जमाकर सबमिट कर दें. आखिर में फॉर्म का एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश लोअर PCS के 2285 पदों पर निकली भर्ती, ये है शैक्षिक योग्यता और आवेदन का तरीका

Continue reading on the app

  Sports

IPL के लिए अपने ही देश से बगावत! RCB के प्लेयर ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को कोर्ट में घसीटा

Nuwan Thushara IPL controversy: श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में खेलने के लिए गुरुवार को अदालत से हस्तक्षेप करने की मांग की क्योंकि देश के क्रिकेट बोर्ड ने फिटनेस टेस्ट में नाकाम रहने के कारण उन्हें अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने से इनकार कर दिया था. Thu, 2 Apr 2026 14:54:47 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Bengal Election 2026 : बंगाल चुनाव में ममता को मोदी की चुनौती!|#ytshorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:52:18+00:00

US-Iran War Update: क्या ईरान के आगे नतमस्तक होगा सुपरपावर अमेरिका? Iran America War| Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:55:44+00:00

Iran Israel War LIVE Update: जंग के बीच रूस और चीन का ऐलान! | Trump | Netanyahu | China | Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:54:55+00:00

West Bengal Election 2026: Amit Shah का प्लान-Mamta Banrejee हैरान! BJP का 'मिशन बंगाल' | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:10:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers