Responsive Scrollable Menu

IPL 2026: दो साल तक नहीं मिला मौका, अब खुली इस खिलाड़ी की किस्मत, गुजरात टाइटंस के लिए किया डेब्यू

पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने एक बड़ा फैसला लिया. उन्होंने टीम में उस खिलाड़ी को मौका दिया, जिसने अपना पिछला मैच 2023 में खेला था.

Continue reading on the app

IPL ब्रॉडकास्टर इंजीनियर की मौत पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, परिवार को भेजा मैसेज

IPL 2026 के बीच एक दुखद खबर सामने आई है. बीसीसीआई के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की होटल के कमरे में लाश मिली है. मुंबई के ट्राइडेंट होटल में ठहरे इस ब्रिटिश नागरिक की मौत ने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. मृतक की पहचान इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के रूप में हुई है. वह बीसीसीआई के साथ ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे.

Continue reading on the app

  Sports

मैदान के बाहर भी 'स्मार्ट' स्टीव स्मिथ: एक फैसले से हुई बल्ले-बल्ले, दिन में कमाए 9.5 करोड़

Steve Smith Investment: ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि निवेश के मामले में भी काफी समझदार हैं। स्मिथ ने एक ऐसा फैसला लिया, जिससे उन्हें एक ही दिन में करीब 9.5 करोड़ रुपये (लगभग 1.4 मिलियन डॉलर) का फायदा हुआ।

दरअसल, स्मिथ ने साल 2015 में ऑनलाइन फर्नीचर और बेडिंग कंपनी कोआला में 1 लाख डॉलर का निवेश किया था। उस समय उन्होंने कंपनी में 10% हिस्सेदारी खरीदी थी। समय के साथ उनकी हिस्सेदारी घटकर 3.9% रह गई, लेकिन कंपनी की ग्रोथ ने इस निवेश को बेहद फायदेमंद बना दिया।

हाल ही में कोआला ने ऑस्ट्रेलियन स्टॉक एक्सचेंज (ASX) पर लिस्टिंग की। लिस्टिंग के दिन स्मिथ की हिस्सेदारी की वैल्यू करीब 11.9 मिलियन डॉलर थी, जो दिन खत्म होते-होते बढ़कर 13.2 मिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई। यानी सिर्फ एक दिन में उनकी नेटवर्थ में करीब 1.4 मिलियन डॉलर (करीब 9.5 करोड़ रुपये) का इजाफा हो गया।

स्मिथ सिर्फ एक कंपनी तक सीमित नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वे कई स्टार्टअप्स और बिजनेस में निवेश कर चुके हैं। वे बैम्बू नाम की फिनटेक ऐप के ब्रांड एंबेसडर भी हैं, जो यूजर्स को डिजिटल करेंसी और कीमती धातुओं में छोटे-छोटे निवेश करने में मदद करती है। इसके अलावा उन्होंने ओट मिल्क गुडनेस की सह-स्थापना की है और ऑनलाइन फोटोग्राफी मार्केटप्लेस स्नेपर में शुरुआती निवेशकों में शामिल रहे हैं।

इधर, क्रिकेट के मोर्चे पर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है।क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2026-27 का इंटरनेशनल कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें मैचों की भरमार है। इस शेड्यूल के चलते खिलाड़ियों को आराम के लिए बहुत कम समय मिलेगा।

इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा भारत में होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर है। यह सीरीज जनवरी के मध्य या अंत में शुरू हो सकती है। खास बात यह है कि स्मिथ, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन जैसे बड़े खिलाड़ी अब तक भारत में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाए हैं, ऐसे में यह दौरा उनके लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह भी संकेत दिया है कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरुआती मुकाबलों में स्टार गेंदबाजों- मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को आराम दिया जा सकता है, ताकि वे पूरे सीजन और अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के लिए फिट रह सकें।

कुल मिलाकर, स्टीव स्मिथ जहां एक ओर अपने निवेश से सुर्खियों में हैं, वहीं आने वाला क्रिकेट कैलेंडर उनके और ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ी परीक्षा साबित होने वाला है।

Tue, 31 Mar 2026 20:07:50 +0530

  Videos
See all

Sansad में Sambit Patra ने Rahul Gandhi और कांग्रेसियों को धो डाला!, 'आप सरेंडर हैं, हम धुरंधर' #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T15:40:06+00:00

Mahoba News : खौफनाक! खेलते-खेलते बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक, चली गई जान | Viral Video |UP News | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T15:45:21+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: WSJ का महा-खुलासा... ट्रंप ने ईरान के आगे टेके घुटने? US Iran War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T15:39:51+00:00

Raja Raghuvanshi Mother: राजा रघुवंशी का दूसरा जन्म? कुंडली ने सबको चौंकाया! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T15:43:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers