Responsive Scrollable Menu

Thalapati Vijay Net Worth: लग्जरी कारों से लेकर आलिशान घर और डायमंड तक जानें कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं विजय थालापति

Thalapati Vijay Net Worth: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रहे थलपति विजय अब एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं. कई वर्षों तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखने का बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है, जिसके बाद से वे लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. चुनाव प्रक्रिया के तहत विजय ने अपना नामांकन दाखिल किया और इसके साथ ही अपनी संपत्ति का पूरा ब्योरा भी हलफनामे में दिया. यह खुलासा सामने आते ही उनकी कुल संपत्ति चर्चा का बड़ा विषय बन गई.

400 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति

हलफनामे के अनुसार, विजय के पास लगभग 404.58 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है. वहीं उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के पास करीब 15.51 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई गई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय के बैंक खातों में बड़ी रकम जमा है. इंडियन ओवरसीज बैंक की सालिग्रामम शाखा में उनके सेविंग अकाउंट में लगभग 213.36 करोड़ रुपये जमा हैं. इसके अलावा एक्सिस बैंक की इंदिरा नगर शाखा में करीब 5.79 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट भी है.

यह आंकड़े बताते हैं कि विजय सिर्फ एक सफल अभिनेता ही नहीं, बल्कि मजबूत वित्तीय योजना वाले निवेशक भी हैं.

लग्जरी लाइफस्टाइल की झलक

विजय का लाइफस्टाइल भी किसी से छिपा नहीं है. उनके पास कई महंगी और लग्जरी कारें हैं, जिनमें BMW 530 और Toyota Vellfire जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इन वाहनों की कुल कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

इसके अलावा विजय ने अपने हलफनामे में 883 ग्राम सोने के गहनों का जिक्र किया है, जिनकी कीमत लगभग 1.20 करोड़ रुपये है. उनकी पत्नी संगीता के पास इससे भी अधिक सोना है करीब 391 सॉवरेन, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है. परिवार के पास लगभग 1 करोड़ रुपये के हीरे भी मौजूद हैं.

निवेश में भी आगे

विजय ने केवल बैंक बैलेंस और संपत्ति तक ही खुद को सीमित नहीं रखा है. उन्होंने विभिन्न कंपनियों, ट्रस्टों और सामाजिक संस्थाओं में भी निवेश किया हुआ है. हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने देश और विदेश में अलग-अलग संस्थाओं में 56 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है. यह निवेश शिक्षा, सामाजिक कार्यों और व्यावसायिक क्षेत्रों में किया गया है, जो उनकी दूरदर्शी सोच को दर्शाता है.

राजनीति में नई पारी

विजय ने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (TVK) के जरिए चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है. उनके इस कदम को तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. फिल्मी दुनिया से राजनीति में आने वाले सितारों की लंबी परंपरा रही है, लेकिन विजय की लोकप्रियता और उनकी साफ-सुथरी छवि उन्हें अलग बनाती है.

क्या बदलेगी राजनीति की दिशा?

विजय की एंट्री से तमिलनाडु की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है. उनके फैंस और समर्थकों को उम्मीद है कि वह अपने नए सफर में भी उतने ही सफल होंगे जितने वह फिल्मों में रहे हैं. अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विजय अपनी लोकप्रियता को वोटों में बदल पाएंगे और राजनीति में भी नई पहचान बना सकेंगे. 

यह भी पढ़ें - तमिलनाडु में तीन टोल प्लाजा पर ‘बैरियर-फ्री’ टोल सिस्टम लागू करने की तैयारी

Continue reading on the app

पिंक कार्ड के जरिए पॉलिटिकल पार्टियां खेल रही राजनीति! अफवाहों पर सीएम रेखा गुप्ता का करारा जवाब

CM Rekha Gupta on Pink Saheli Card: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिलाओं के लिए जारी पिंक कार्ड पर फैली अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए सभी महिलाओं से कहा है कि कार्ड को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश के तहत चलाया जा रहा प्रोपेगेंडा बताया है. सीएम ने कहा महिलाएं एक दिन में कितनी भी बार किसी भी समय बस में सफर कर सकती है, उसका कोई पैसा नहीं लगेगा.

वीडियो शेयर कर दिया संदेश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वीडियो शेयर कर कहा है कि दिल्ली की मेरी प्यारी बहनों, कुछ राजनीतिक दुष्प्रचार के चलते ऐसा झूठा दावा फैलाने की कोशिश की जा रही है कि दिल्ली की महिलाओं के लिए बनाया गया पिंक कार्ड तब काम नहीं करता है, जब आप एक बस में सफर करें, उसे बार-बार टैप करें, उतरें और दूसरी बस में चढ़ें. यह बाते पूरी तरह गलत और झूठी है. मैं आपको विश्वास दिलाती हूं, आपका पिंक कार्ड बिल्कुल सही काम कर रहा है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली वालों के लिए खास मौका! खत्म करें अपने सारे ट्रैफिक चालान; अप्रैल में लगने जा रही स्पेशल लोक अदालत

क्यों फैलाई जा रही अफवाहें?

रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं के लिए बने इस कार्ड को ऐसी अफवाहें इसलिए फैलाई जा रही हैं क्योंकि DTC की बसों में रोजाना 45 लाख लोग यात्रा करते हैं. इसमें से 20 लाख दिल्ली की महिलाएं यात्रा करती हैं. इसका भुगतान दिल्ली सरकार करती थी. पहले इस भुगतान का कोई हिसाब नहीं रखा जाता था और बेहिसाब बिल बनाकर लूट होती थी. हमारी इस सुविधा से किसी भी निजी व्यक्ति, संस्थान या कंपनी को कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है.

आसानी से अपना पिंक कार्ड बनवाएं

सीएम ने वीडियो के जरिए कहा कि पिंक कार्ड से लाभ यह है कि आप जितनी भी बार बस में आना-जाना करेंगी उसका खर्च सरकार के पास नोट हो जाएगा और उसके लिए सरकार पैसा देगी, जो बिना किसी करप्शन के और बिना निजी लाभ के जरिए दिया जाएगा. आप अभी भी पिंक कार्ड आसानी से बनवा सकती है. अगले तीन महीने तक ये कार्ड बनते रहेंगे और आपको इसके लिए किसी भी लंबी लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है. उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा एक दिन में कितनी भी बार यात्रा करने का कोई भी पैसा नहीं लिया जाएगा. दिल्ली की बहनों के साथ आपकी मुख्यमंत्री हमेशा रहेगी. 

क्या है पिंक सहेली कार्ड?

दिल्ली में डीटीसी बसों में महिलाओं को सुविधा सफर के लिए दिल्ली सरकार ने सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड को लॉन्च किया है. इस कार्ड के जरिए दिल्ली सरकार की पहल है, जिसके तहत दिल्ली की महिलाओं और ट्रांसजेंडर को असीमित मात्रा में मुफ्त यात्रा का लाभ मिल रहा है.

 

pink saheli card Photograph: (pink saheli card)

 

कैसे करें पिंक सहेली कार्ड के लिए अप्लाई?

ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको डीटीसी या दिल्ली ट्रांसपोर्ट पोर्टल पर जाकर अप्लाई करना होता है. यहां ऑनलाइन पिंक सहेली कार्ड के आवेदन फॉर्म को भरें. इसके बाद जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें जैसे कि एड्रेस प्रूफ, वैलिड मोबाइल नंबर, आधार नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो. फॉर्म सबमिट करें और वेरिफिकेशन का इंतजार करें. इसके बाद अप्रूवल आएगा और आपका कार्ड पोस्टल माध्यम से डिलीवर कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में इस दिन से शुरू होगी घरों की गिनती, जानें जनगणना के लिए कितने सवाल पूछे जाएंगे

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs GT: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने मारी बाजी, गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया, कूपर और वैशाक चमके

PBKS vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला मंगलवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया, जिसे पंजाब किंग ने आसानी से जीत लिया। पंजाब की तरफ से सबसे अधिक कूपर कॉनॉली ने रन बनाए। Tue, 31 Mar 2026 23:24:48 +0530

  Videos
See all

US Iran War: Trump प्रशासन ने दिया बड़ा संकेत, Caroline Levitt ने किया खुलासा | White House #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T19:00:22+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: बम और मिसाइल से तबाह मुस्लिम देश अब Iran War का पैसा भी भरेंगे! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T19:02:25+00:00

Taal Thok Ke: इजरायली एक्सपर्ट ने क्या दावा किया? I US-Iran War। World News। Zee News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T18:55:01+00:00

#shorts : बंगाल में मीर जाफर के वंशजों का 'सफाया' | Mir Jafar | Bengal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T19:00:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers