Responsive Scrollable Menu

ममत बनर्जी ने बंगाल में खोले थे 11 नई यूनिवर्सिटीज, 9 के पास न स्थायी टीचिंग स्टाफ और न ही अपनी बिल्डिंग

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साल 2017 में बंगाल में शिकागो और हार्वर्ड जैसी यूनिवर्सिटीज बनाने का वादा किया था, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. 2017-18 में घोषित 11 नई यूनिवर्सिटीज आज बिना स्थायी कैंपस और गेस्ट फैकल्टी के भरोसे चल रही हैं. 500 रुपये प्रति क्लास पर पढ़ाने वाले शिक्षकों और गिरती छात्र संख्या ने शिक्षा के मॉडल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानें पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में यह मुद्दा कितना गर्माएगा?

Continue reading on the app

देखते ही रह गए लोग! नगर निगम ने ट्रकों से बंद कराया पेट्रोल पंप, 5 साल के बकाया टैक्स का बड़ा एक्शन

Viral Video Petrol Pump Blocked: नगर निगम ने बकाया टैक्स को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए एक पेट्रोल पंप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि संबंधित पेट्रोल पंप मालिक ने पिछले 5 साल से टैक्स का भुगतान नहीं किया था, जिसके चलते निगम ने यह कदम उठाया. कार्रवाई के तहत पेट्रोल पंप के आसपास ट्रकों को खड़ा कर उसे पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया, जिससे वहां कामकाज ठप हो गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग नगर निगम की सख्ती पर चर्चा कर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन का कहना है कि टैक्स वसूली के लिए यह जरूरी कदम था और आगे भी ऐसे डिफॉल्टर्स के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. यह घटना अन्य टैक्स बकायेदारों के लिए भी एक सख्त चेतावनी के रूप में देखी जा रही है.

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: पीएसएल में कैमरे में कैद हुई थी करतूत, अब पाकिस्तानी बैटर पर लगा 2 मैच का बैन

पाकिस्तान सुपर लीग में बड़ा विवाद सामने आया है। लाहौर कलंदर्स के स्टार बल्लेबाज फखर जमान को बॉल टैंपरिंग का दोषी पाए जाने के बाद 2 मैचों के लिए बैन कर दिया गया। यह PSL कोड ऑफ कंडक्ट के तहत मिलने वाली अधिकतम सजा है।

यह मामला रविवार रात लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान सामने आया था।इस मैच में कराची किंग्स ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी। मैच के बाद हुई सुनवाई में मैच रेफरी रोशन महानामा ने फखर जमान को दोषी करार दिया।

दरअसल, विवाद कराची किंग्स की रन चेज के आखिरी ओवर की शुरुआत में हुआ। ऑन-फील्ड अंपायर फैसल अफरीदी ने जांचने के लिए हारिस रऊफ से गेंद मांगी थी। इससे पहले गेंद शाहीन अफरीदी और फखर जमान के हाथों से होकर गुजर चुकी थी। अंपायर ने दूसरे अंपायर शरफुद्दौला के साथ लंबी चर्चा की और गेंद को बदले जाने का फैसला लिया, क्योंकि उन्हें लगा कि गेंद के साथ छेड़छाड़ की गई है।

मैच के बाद यह मामला रेफरी के पास पहुंचा, जहां फखर जमान ने आरोप को चुनौती दी। इसके चलते औपचारिक सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी, टीम डायरेक्टर समी़न राणा और टीम मैनेजर फारूक अनवर भी मौजूद रहे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने बयान में कहा कि सभी सबूतों की समीक्षा और फखर को व्यक्तिगत रूप से अपना पक्ष रखने का मौका देने के बाद यह फैसला लिया गया। फखर जमान पर PSL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 41.3 के तहत कार्रवाई की गई है।

पीएसएल नियमों के मुताबिक, लेवल-3 के पहले अपराध में खिलाड़ी को कम से कम एक मैच और अधिकतम दो मैच का बैन दिया जा सकता है। ऐसे में फखर को अधिकतम सजा मिली है। हालांकि, फखर जमान के पास अब भी राहत का एक मौका है। वे इस फैसले के खिलाफ 48 घंटे के भीतर PSL टेक्निकल कमेटी के पास अपील कर सकते हैं।

इस बैन के चलते फखर जमान लाहौर कलंदर्स के अगले दो मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे। वे 3 अप्रैल को मुल्तान सुल्तान्स और 9 अप्रैल को इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर रहेंगे। उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

Tue, 31 Mar 2026 17:17:32 +0530

  Videos
See all

Bihar News: शीतला माता मंदिर हादसे पर चश्मदीद का बयान #nalanda #sheetlamatamandir #stampede #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T12:14:13+00:00

Maulana Salim Chaturvedi Arrest : गिरफ्त में मौलाना ,मांगी माफी, CM योगी की मां का किया था अपमान #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T12:15:00+00:00

World News | Trump | Natanyahu | News KI Pathshala: Trump अब क्यों पीट रहे हैं सिर? | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T12:13:55+00:00

Iran Vs America Israel War Update :ईरान ने युद्ध खत्म करने की रखी 'खास शर्त' ...मानेंगे ट्रंप ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T12:14:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers