Responsive Scrollable Menu

IPL 2026 PBKS vs GT Live Score: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस का पहला मैच आज, बदला लेने उतरेगी गिल की टीम

PBKS vs GT Live Score, IPL 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था, जबकि गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में हार का सामना करना पड़ा था. इस सीजन में दोनों ही अपने प्रदर्शन को पहले से बेहतर करना चाहेंगे.

Continue reading on the app

Miss World 2026 Full Details: मिस वर्ल्ड 2026 का ऐलान, वियतनाम में सजेगा मंच; MP की निकिता पोरवाल करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Miss World 2026 Full Details: दुनिया के सबसे बड़े ब्यूटी पेजेंट्स में से एक मिस वर्ल्ड 2026 की घोषणा हो गई है। इस बार यह भव्य आयोजन वियतनाम में होगा, जहां ग्लैमर, टैलेंट और कॉन्फिडेंस का शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता पर दुनियाभर की नजरें टिकी हैं।

कब और कहां होगा आयोजन?

मिस वर्ल्ड 2026 का 75वां संस्करण 9 अगस्त से शुरू होकर 5 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस भव्य आयोजन का ग्रैंड फिनाले वियतनाम के हो ची मिन्ह सिटी में होगा, जहां नई मिस वर्ल्ड को ताज पहनाया जाएगा।

कई शहरों में होंगे इवेंट

इस बार प्रतियोगिता किसी एक जगह तक सीमित नहीं रहेगी। शुरुआती राउंड और गतिविधियां हनोई में आयोजित होंगी, जिससे प्रतिभागियों को वियतनाम की संस्कृति और परंपरा को करीब से जानने का मौका मिलेगा। फाइनल मुकाबला हो ची मिन्ह सिटी में होगा।

यह भी पढ़े - Ramayana के अगले Teaser में होगा धमाका: राम-सीता, हनुमान, रावण के किरदारों की दिखेगी झलक, इस दिन होगा रिवील

130 देशों की भागीदारी

इस बार का संस्करण अब तक का सबसे बड़ा माना जा रहा है। करीब 130 देशों की प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगी। यह प्रतियोगिता अपने 75 साल पूरे कर रही है, इसलिए इसे और भी भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है।

भारत की उम्मीद निकिता पोरवाल

निकिता पोरवाल (Nikita Porwal) इस बार भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उज्जैन की रहने वाली निकिता ने इस मौके को अपने लिए गर्व की बात बताया है। भारत का मिस वर्ल्ड में मजबूत रिकॉर्ड रहा है, ऐसे में उनसे काफी उम्मीदें हैं।

कौन पहनाएगा ताज?

मौजूदा मिस वर्ल्ड ओपल सुचाता (Opal Suchata Chuangsri) ग्रैंड फिनाले में अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। इसके साथ ही एक नई विजेता का नाम दुनिया के सामने आएगा।

खास क्यों है ये साल?

मिस वर्ल्ड की शुरुआत 1951 में हुई थी और इस बार यह प्रतियोगिता अपनी 75वीं सालगिरह मना रही है। ऐसे में आयोजक इसे पहले से ज्यादा भव्य और यादगार बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - दुर्लभ बीमारी से जूझ रही अलका याग्निक; बोली- अभी गाना गाने की स्थिति में नहीं!

Continue reading on the app

  Sports

एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप: प्रिया की शानदार जीत, जादूमणि हारे

Asian Boxing Championship: एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में प्रिया ने 60 किलो वर्ग में रिम्मा वोलोस्सेंको को 5-0 से हराया, अब चेंग्यू यांग से भिड़ेंगी, जादूमणि सिंह रिम्मा यामागुची से 3-2 से हारे. Tue, 31 Mar 2026 18:35:29 +0530

  Videos
See all

Iran Vs America Israel War Update :ईरान का क्षेत्रफल इराक से 4 गुना बड़ा|#ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T12:58:21+00:00

Bihar News: नालंदा भगदड़ हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा ऐलान #nalanda #sheetlamatamandir #stampede #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T13:01:28+00:00

Chakraview | Sumit Awasthi: बंगाल चुनाव में मुस्लिम वोट बटोर पाएंगी दीदी? #mamatabanerjee #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T13:00:36+00:00

West Bengal Elections: बंगाल में चुनाव आयोग की प्रशासनिक सर्जरी! MamataVsSuvendu | EC Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T13:00:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers