Responsive Scrollable Menu

शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने वाली थीं लारा दत्ता, रियल हीरो बनकर आए अक्षय कुमार, गहरे सदमे में चली गई थीं एक्ट्रेस

Lara Dutta-Akshay Kumar: लारा दत्ता और अक्षय कुमार फिल्म 'अंदाज' की शूटिंग कर रहे थे जब समुद्र की तेज लहरों में एक्ट्रेस बह गईं। तब खिलाड़ी कुमार ने उनकी जान बचाई।

Continue reading on the app

नवी मुंबई एयरपोर्ट प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, BJP प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में लिया बड़ा फैसला

नवी मुंबई में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रोजेक्ट से जुड़े कामगार संगठन को नई दिशा देने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है. सोमवार को अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ की नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई. यह घोषणा बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण (Ravindra Chavan) की मौजूदगी में की गई. इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर रविंद्र चव्हाण ने कहा कि नवी मुंबई एयरपोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट में कामगारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और नए संगठन को आपसी तालमेल बढ़ाकर मजबूती से काम करना होगा.

देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर अहम होगी कामगारों की भूमिका

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट राज्य के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है. ये एयरपोर्ट मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे देश के एविएशन नेटवर्क के लिए बड़ा बड़ा गेम चेंजर माना जा रहा है. बताया जा रहा है की नवी मुंबई एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट साबित होगा. यही कारण है की इससे जुड़े कामगारों और कर्मचारियों के तालमेल के लिए एक मजबूत संगठन की जरूरत लंबे समय से थी.

नई कार्यकारिणी के गठन को इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने यह भरोसा जताया कि नई टीम कामगारों की समस्याओं को प्राथमिकता देगी और प्रबंधन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करेगी. इस दौरान अखिल भारतीय माथाडी संगठन की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई, जिससे संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है.

सरकार और संगठन के बीच बेहतर होगा तालमेल 

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हर वर्ग को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि कामगारों के मुद्दों को सुलझाने के लिए शासन और प्रशासन का साथ मिलकर काम करना जरूरी है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य किसी के साथ अन्याय करना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाना है.

नई चेहरों को दी गई जिम्मेदारी

इसी सोच के साथ नई कार्यकारिणी आगे काम करेगी. इस नई कार्यकारिणी में अलग-अलग पदों पर कई नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है. संयुक्त महासचिव, उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर नियुक्त किए गए पदाधिकारियों से उम्मीद है कि वे नवी मुंबई एयरपोर्ट प्रोजेक्ट से जुड़े कामगारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगे. इसके अलावा, माथाडी संगठन के तहत भी विभिन्न जिलों और क्षेत्रों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें: दुनिया की पांचवी, भारत की पहली म्यूजिकल रोड, जानें इस सड़क को बनाने में कितना पैसा खर्च हुआ

पीएम मोदी ने 2018 में किया था एयरपोर्ट का उद्घाटन

गौरतलब है की नवी मुंबई एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 18 फरवरी 2018 को किया था. पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री ने इसके पहले चरण का उद्घाटन किया था. अधिकारियों की माने तो ये एयरपोर्ट प्रति वर्ष 2 करोड़ यात्रियों को संभालना की क्षमता रखता है. ऐसे में नई कार्यकारिणी का गठन एक महत्वपूर्ण और जरूरी कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: मॉरिशस में ‘महाराष्ट्र भवन’ विस्तार का भूमिपूजन, भारत-मॉरिशस रिश्तों को नई मजबूती

Continue reading on the app

  Sports

Explainer: फुटबॉल सुपरपॉवर इटली का क्यों हुआ बुरा हाल, लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप में नहीं पहुंच सके

इटली जैसी फुटबॉल की दिग्गज टीम का लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप से बाहर होना खेल जगत के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है. जिस टीम ने चार बार वर्ल्ड कप जीता हो, उसका इस तरह से पतन होना कई गहरे कारणों की ओर इशारा करता है लेकिन इटली टीम के साथ आखिर ऐसा हुआ कैसे. Thu, 2 Apr 2026 16:03:12 +0530

  Videos
See all

बंदर का कूल-कूल अंदाज हुआ वायरल | #monkey #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:35:57+00:00

Sarbananda Sonowal Exclusive: केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने Aaj Tak से की बातचीत, क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:35:26+00:00

Top Headlines Of The Today: Iran War | Donald Trump Speech | Bengal Elections | Aaj Tak | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:34:28+00:00

संगीनों के साये में अपने पवित्र पर्व मनाने पर मजबूर है हिन्दुस्थान का हिन्दू |#delhi #hanumanjayanti #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T10:41:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers