एक तरफ ढाल तो दूसरे तरफ छल...ट्रंप के दोहरी नीति पर जनरल जी.डी. बक्शी ने खोले राज
ईरान-इजराइल जंग पे ट्रंप के बयान पर पूर्व मेजर जनरल जी.डी. बक्शी ने अपनी बात रखी. उन्होने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप जब भी बोलते हैं, उनका मकसद अक्सर दूसरी तरफ को भ्रमित करना होता है. उनका मानना है कि ट्रंप शांति की बातें करके एक तरह का ढाल और छल तैयार करते हैं. बक्शी ने कहा कि ट्रंप शायद सैन्य कार्रवाई का अचानक आश्चर्यजनक प्लान तैयार कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि ट्रंप बड़ी और दिखावटी कार्रवाई कर टीवी पर इसे अपनी जीत के रूप में पेश करेंगे. उन्होंने बताया कि त्रिपोली ग्रुप पहले ही पहुंच गया है, लेकिन बॉक्सर ग्रुप अभी नहीं आया. उनका कहना है कि जैसे ही दोनों ग्रुप्स पूरी तरह से तैयार होंगे, अमेरिका पूरी ताकत से कार्रवाई कर सकता है. बक्शी ने खाड़ी के अहम द्वीपों और इलाकों का जिक्र किया, जैसे अबू मूसा, ग्रेटर टॉम्ब, लेसर टॉम्ब और लराख, जिन्हें अमेरिकी सेना पकड़ सकती है.
भजन गायक अनूप जलोटा ने की नीतीश कुमार की तारीफ, कहा-बिहार को न्यूयॉर्क जैसा बना दिया
पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के पारंपरिक वैशाली महोत्सव में सुरों की महफिल सजाने के लिए सुर-सम्राट और भजन गायक अनूप जलोटा पहुंच चुके हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Samacharnama




















