नवी मुंबई एयरपोर्ट प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, BJP प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में लिया बड़ा फैसला
नवी मुंबई में बन रहे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रोजेक्ट से जुड़े कामगार संगठन को नई दिशा देने के लिए एक अहम कदम उठाया गया है. सोमवार को अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ की नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई. यह घोषणा बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण (Ravindra Chavan) की मौजूदगी में की गई. इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर रविंद्र चव्हाण ने कहा कि नवी मुंबई एयरपोर्ट जैसे बड़े प्रोजेक्ट में कामगारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और नए संगठन को आपसी तालमेल बढ़ाकर मजबूती से काम करना होगा.
देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर अहम होगी कामगारों की भूमिका
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट राज्य के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा है. ये एयरपोर्ट मुंबई ही नहीं बल्कि पूरे देश के एविएशन नेटवर्क के लिए बड़ा बड़ा गेम चेंजर माना जा रहा है. बताया जा रहा है की नवी मुंबई एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्त एयरपोर्ट साबित होगा. यही कारण है की इससे जुड़े कामगारों और कर्मचारियों के तालमेल के लिए एक मजबूत संगठन की जरूरत लंबे समय से थी.
नई कार्यकारिणी के गठन को इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने यह भरोसा जताया कि नई टीम कामगारों की समस्याओं को प्राथमिकता देगी और प्रबंधन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर काम करेगी. इस दौरान अखिल भारतीय माथाडी संगठन की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई, जिससे संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है.
सरकार और संगठन के बीच बेहतर होगा तालमेल
इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हर वर्ग को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि कामगारों के मुद्दों को सुलझाने के लिए शासन और प्रशासन का साथ मिलकर काम करना जरूरी है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन का उद्देश्य किसी के साथ अन्याय करना नहीं, बल्कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाना है.
नई चेहरों को दी गई जिम्मेदारी
इसी सोच के साथ नई कार्यकारिणी आगे काम करेगी. इस नई कार्यकारिणी में अलग-अलग पदों पर कई नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई है. संयुक्त महासचिव, उपाध्यक्ष और सचिव पदों पर नियुक्त किए गए पदाधिकारियों से उम्मीद है कि वे नवी मुंबई एयरपोर्ट प्रोजेक्ट से जुड़े कामगारों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाएंगे. इसके अलावा, माथाडी संगठन के तहत भी विभिन्न जिलों और क्षेत्रों के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिससे जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत होगी.
ये भी पढ़ें: दुनिया की पांचवी, भारत की पहली म्यूजिकल रोड, जानें इस सड़क को बनाने में कितना पैसा खर्च हुआ
पीएम मोदी ने 2018 में किया था एयरपोर्ट का उद्घाटन
गौरतलब है की नवी मुंबई एयरपोर्ट का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 18 फरवरी 2018 को किया था. पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री ने इसके पहले चरण का उद्घाटन किया था. अधिकारियों की माने तो ये एयरपोर्ट प्रति वर्ष 2 करोड़ यात्रियों को संभालना की क्षमता रखता है. ऐसे में नई कार्यकारिणी का गठन एक महत्वपूर्ण और जरूरी कदम माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: मॉरिशस में ‘महाराष्ट्र भवन’ विस्तार का भूमिपूजन, भारत-मॉरिशस रिश्तों को नई मजबूती
Yo Yo Honey Singh के कॉन्सर्ट में गेट फांदकर घुस रही थी लेडी फैन, दी भद्दी गालियां, देखकर सिंगर बोले 'शेरनी'
Honey Singh Female Fan Viral Video: फेमस रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने 'माई स्टोरी- इंडिया चैप्टर' टूर पर हैं. हाल ही में सिंगर ने मुंबई के बांद्रा स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में कॉन्सर्ट किया था, जिसके ढेर सारे वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस दौरान सिंगर की एक लेडी फैन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो कॉन्सर्ट में गेट फांदकर घुसने की कोशिश कर रही है, साथ ही गालियां दे रही है. अब इस पर सिंगर ने रिएक्ट किया है.
गेट फांदकर घुस रही थी लेडी फैन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यो यो हनी सिंह की एक जुनूनी लेडी फैन कॉन्सर्ट में एंट्री लेती दिखीं. लेकिन इस दौरान वो कॉन्सर्ट में गेट फांदकर घुसने की कोशिश करती नजर आई. पूरा मामला तब शुरू हुआ जब ये फीमेल फैन कॉन्सर्ट वेन्यू पर थोड़ी देरी से पहुंची और सुरक्षा कारणों की वजह से मेन गेट बंद कर दिया गाय था. ऐसे में जब सुरक्षाकर्मियों ने फैन को अंदर जाने से मना कर दिया, तो वेन्यू के बाहर हंगामा खड़ा हो गया. एंट्री न मिलने से नाराज फीमेल फैन ने हार मानने के बजाय सीधे ऊंची दीवार फांदकर ग्राउंड में घुसने की कोशिश की. इसी दौरान किसी ने फीमेल फैन का वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
Scenes from Yo-yo honey singh concert ???? pic.twitter.com/afk8OlTVtF
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 30, 2026
सिक्योरिटी गार्ड्स को दी भद्दी गालियां
इतना ही नहीं, वीडियो में देखा जा सकता है कि जब फीमेल फैन को सिक्योरिटी गार्ड्स रोकने की कोशिश की, तो स्थिति और भी बिगड़ गई. वहीं, वो फैन गार्ड्स के साथ तीखी बहस करती दिखीं वहीं, उसने भद्दी गालियां भी दी. गेट पर हुए इस हंगामे ने वहां मौजूद अन्य लोगों को भी हैरान कर दिया. हालांकि, सुरक्षा घेरा काफी सख्त था, लेकिन उस फैन की बेताबी ने इस घटना को इंटरनेट पर सनसनी बना दिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.
ये भी पढ़ें- Ramayana: 'अरबों लोगों के मार्गदर्शक हैं भगवान राम', रणबीर कूपर ने विदेश में समझाया मर्यादा पुरुषोत्तम का मतलब
हनी सिंह ने वीडियो पर दिया रिएक्शन
दूसरी ओर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस फीमेल फैन की आलोचना कर रहे हैं. लेकिन हनी सिंह ने इस वीडियो को लेकर दिलचस्प और पॉजिटिव रिएक्शन दिया है. सिंगर ने अपने ऑफिशिलयल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर इस वायरल वीडियो को शेयर किया और अपनी उस फैन के साहस और दीवानगी की तारीफ की. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'मेरी शेरनी फैन'
सिंगर संग स्टेज पर थिरकी एक्ट्रेस
वहीं, इस कॉन्सर्ट के कई और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें से एक एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम सौंदर्या का है. वीडियो में हनी सिंह फिल्म हाउसफुल 5 के गाने “लाल परी” गा रहे हैं और एक्ट्रेस इस दौरान परफॉर्म करती दिखाई देती हैं. बता दें, इस गाने के बोल अल्फाज और हनी सिंह ने मिलकर लिखे हैं, जबकि इसे सिमर कौर और हनी सिंह ने अपनी आवाज दी है. स्टेज पर हनी सिंह और सौंदर्या की जोड़ी को देखकर कुछ फैंस ने उनकी केमिस्ट्री की तारीफ की और कहा कि दोनों ने स्टेज पर आग लगा दी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















