Responsive Scrollable Menu

KISS किया, गले लगाया और आंखों से छलके आंसू, रवींद्र जडेजा ने CSK पर खुलेआम ऐसे लुटाया प्यार

IPL 2026 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स का आमना-सामना हुआ. इस मैच में रियान पराग की कप्तानी वाली RR ने 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच के दौरान सभी की नजरें रवींद्र जडेजा पर टिकी हुई थीं, जो 13-14 साल बाद सीएसके से अलग हुए और आरआर की ओर से खेल रहे थे. इस मैच में जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की और 2 विकेट चटकाए. विकेट लेकर उन्हें गोली वाला सेलिब्रेशन भी किया, जो जमकर वायरल हुआ. मगर, मैच खत्म होने के बाद कुछ फोटो-वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें जडेजा सीएसके के लिए अपना प्यार खुलेआम जाहिर करते दिख रहे हैं.

रवींद्र जडेजा ने चूमा CSK का लोगो

राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बन चुके रवींद्र जडेजा के दिल में CSK के लिए खास जगह है. चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद रवींद्र जडेजा ने कुछ ऐसा किया, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. दरअसल, वह अपने पुराने टीममेट खलील अहमद से बात कर रहे थे, तभी उन्होंने खलील की जर्सी पर लगे CSK के लोगो को किस किया, जिसकी फोटो हर तरफ चर्चा में बनी हुई है. इससे साफ पता चलता है कि अभी भी जड्डू सीएसके को कितना प्यार और उसका कितना सम्मान करते हैं.

बाउंड्री पर जडेजा की आंखों में आए आंसू

RR VS CSK के बीच खेले गए मुकाबले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रवींद्र जडेजा की आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं. ये नजारा पावर प्ले के खत्म होने के बाद का है, जब जडेजा बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे थे. तभी पीछे बैठे फैंस सीएसके सीएसके चिल्लाने लगे और जडेजा अपने इमोशंस कंट्रोल नहीं कर सके और उनके आंसू छलक गए.

आपको बता दें, रवींद्र जडेजा 13-14 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे. IPL 2026 की नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया, जिसमें जड्डू की जग संजू सैमसन को अपने साथ जोड़ लिया.

रवींद्र जडेजा का सेलिब्रेशन

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए. उन्होंने ये दोनों ही विकेट अपने पहले ही ओवर में ले लिए थे. रवींद्र जडेजा ने इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर सरफराज खान को चलता किया. सरफराज खान 12 गेंद पर 17 रन बनाकर पवेलियन लौटे.

इसके बाद इस ओवर की आखिरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने शिवम दुबे को आउट किया. दुबे 6 रन बनाकर चलते बने. दुबे को आउट करने के बाद जडेजा बंदूक चलाने के स्टाइल में सेलीब्रेट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. जड्डू ने जियो हॉटस्टार पर अपने गन सेलिब्रेशन के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं चेन्नई के लिए खेलते हुए भी इस तरह जश्न मनाता था। तो मैंने सोचा कि जब मैं राजस्थान आ गया हूं, तो यहां भी इसे क्यों न जारी रखा जाए."

ये भी पढ़ें: 'वैभव सूर्यवंशी से मैं कहता हूं...', CSK को हराने के बाद कैप्टन रियान पराग ने भरी हुंकार, जानिए क्या-क्या कहा

Continue reading on the app

शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने वाली थीं लारा दत्ता, रियल हीरो बनकर आए अक्षय कुमार, गहरे सदमे में चली गई थीं एक्ट्रेस

Lara Dutta-Akshay Kumar: लारा दत्ता और अक्षय कुमार फिल्म 'अंदाज' की शूटिंग कर रहे थे जब समुद्र की तेज लहरों में एक्ट्रेस बह गईं। तब खिलाड़ी कुमार ने उनकी जान बचाई।

Continue reading on the app

  Sports

पंचायत सचिव का कारनामा, जिंदा को बता दिया मृत, कई पात्र ग्रामीणों का सरकारी योजनाओं से हटाया नाम, जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले की बड़ा गांव पंचायत में पदस्थ सचिव की मनमानी का मामला सामने आया है, सचिव ने कई ग्रामीणों का नाम शासकीय योजनाओं की सूची से हटाकर उन्हें लाभ से वंचित कर दिया है, ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला पंचायत सीईओ से की है, सीईओ ने मामले की जांच के आदेश … Thu, 02 Apr 2026 13:46:37 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: War से Bharat पर महंगाई का बम फटा! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:04:17+00:00

Gaurav Bhatia PC LIVE: BJP नेता गौरव भाटिया की Press Conference | GST | Rahul Gandhi | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:08:42+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: मंहगाई का Triple Attack! | #israeliranwar #trump #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:02:12+00:00

Iran Israel US War: ईरान से आई ये वीडियो देखकर आपकी रूह कांप जाएगी! | School Attack Video Footage #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T09:05:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers