Aaj ka Rashifal VIDEO: मंगलवार को कैसा बीतेगा आपका दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से वीडियो में जानें
Aaj ka Rashifal VIDEO: आज 31 मार्च 2026, दिन मंगलवार है. आज मार्च माह का 31वां दिन है. आज का दिन बहुत खास माना जाता है, क्योंकि आज का दिन भगवान बजरंगबलि को समर्पित है. खास मौके पर आपके ग्रह नक्षत्रों की दशा आज कैसी होगी. कौन सा रंग आपके लिए आज शुभ होगा और अगर आप कोई खास काम करने जा रहे हैं तो किस मुहूर्त में करना ठीक होगा. आपके इन सभी सवालों के जवाब वीडियो में दे रहे हैं ज्योतिषाचार्य पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी…
ईरान में हमले रोकने के संकेत देने के बाद ट्रंप ने फिर दिखाए आक्रामक तेवर, शेयर किया विस्फोट का Video
UP Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग का एक महीना पूरा हो चुका है. आज (मंगलवार) को इस जंग का 32वां दिन है. अमेरिका और इजरायल अभी भी ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में विस्फोट के बाद आग की भीषण लपटे उठती दिखाई दे रही है. ट्रंप ने ये वीडियो ठीक उस वक्त जारी किया है जब ईरान के इस्फ़हान में सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों की खबरें सामने आईं.
बिना कैप्शन के साझा किया ट्रंप ने वीडियो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बिना कैप्शन के वीडियो साझा किया. जिसमें देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में आसमान में कई धमाके होते हैं और उसके बाद तेज रोशनी के साथ भयंकर आग धुएं का घना गुबार उठता नजर आता है. हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि ये वीडियो कब का और कहां का है. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो से ऐसा प्रतीत होता है कि वे अभी ईरान पर रहम करने वाले नहीं है और तेहरान पर आने वाले दिनों में भी अमेरिकी हमले जारी रहेंगे.
WATCH: Massive explosions in Isfahan, Iran following U.S.-Israeli airstrikes. pic.twitter.com/XAeT4tquyt
— AZ Intel (@AZ_Intel_) March 30, 2026
ईरान के इस्फहान शहर को बनाया निशाना
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ये हमले कथित तौर पर ईरान के प्रमुख शहर इस्फहान में स्थित एक बड़े गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाकर किए गए. बता दें कि इस्फहान लगभग 23 लाख की आबादी वाला एक महत्वपूर्ण ईरानी शहर है. ये शहर ईरान के महत्वपूर्ण सैन्य और परमाणु संबंधी बुनियादी ढांचे का केंद्र भी है, जिसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े माने जाने संस्थान और बदर सैन्य हवाई अड्डा भी शामिल हैं.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















