ईरान में हमले रोकने के संकेत देने के बाद ट्रंप ने फिर दिखाए आक्रामक तेवर, शेयर किया विस्फोट का Video
UP Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग का एक महीना पूरा हो चुका है. आज (मंगलवार) को इस जंग का 32वां दिन है. अमेरिका और इजरायल अभी भी ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में विस्फोट के बाद आग की भीषण लपटे उठती दिखाई दे रही है. ट्रंप ने ये वीडियो ठीक उस वक्त जारी किया है जब ईरान के इस्फ़हान में सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों की खबरें सामने आईं.
बिना कैप्शन के साझा किया ट्रंप ने वीडियो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर बिना कैप्शन के वीडियो साझा किया. जिसमें देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे में आसमान में कई धमाके होते हैं और उसके बाद तेज रोशनी के साथ भयंकर आग धुएं का घना गुबार उठता नजर आता है. हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि ये वीडियो कब का और कहां का है. लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो से ऐसा प्रतीत होता है कि वे अभी ईरान पर रहम करने वाले नहीं है और तेहरान पर आने वाले दिनों में भी अमेरिकी हमले जारी रहेंगे.
WATCH: Massive explosions in Isfahan, Iran following U.S.-Israeli airstrikes. pic.twitter.com/XAeT4tquyt
— AZ Intel (@AZ_Intel_) March 30, 2026
ईरान के इस्फहान शहर को बनाया निशाना
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ये हमले कथित तौर पर ईरान के प्रमुख शहर इस्फहान में स्थित एक बड़े गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाकर किए गए. बता दें कि इस्फहान लगभग 23 लाख की आबादी वाला एक महत्वपूर्ण ईरानी शहर है. ये शहर ईरान के महत्वपूर्ण सैन्य और परमाणु संबंधी बुनियादी ढांचे का केंद्र भी है, जिसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े माने जाने संस्थान और बदर सैन्य हवाई अड्डा भी शामिल हैं.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
गर्भावस्था में खट्टा डकार और पेट में जलन क्यों बढ़ती है? समझें कारण और बचाव
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। गर्भावस्था के दौरान पेट में ज्यादा एसिड बनने (हाइपरएसिडिटी) की समस्या काफी आम होती है और लगभग हर दूसरी महिला को इसका सामना करना पड़ता है। इसमें पेट या गले में जलन होना, खट्टा डकार आना, मुंह में लंबे समय तक खट्टा स्वाद बने रहना, जी मिचलाना या उल्टी जैसा महसूस होना जैसी दिक्कतें होती हैं। कई बार ऐसा लगता है जैसे सीने में जलन ऊपर की तरफ गले तक आ रही हो।
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रेग्नेंसी में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है और पेट का एसिड ऊपर की तरफ आने लगता है। जैसे-जैसे गर्भ बढ़ता है, पेट पर दबाव भी बढ़ता है, जिससे यह समस्या और ज्यादा महसूस हो सकती है।
ऐसी स्थिति में सबसे जरूरी है अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना। कोशिश करें कि समय पर खाना खाएं और ज्यादा देर तक भूखे न रहें, क्योंकि खाली पेट रहने से एसिडिटी और बढ़ जाती है। हल्का और आसानी से पचने वाला खाना जैसे दलिया, खिचड़ी, उबली सब्जियां आदि लेना बेहतर रहता है। ठंडक देने वाली चीजें जैसे नारियल पानी, छाछ और सादा खाना काफी राहत देते हैं। दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है। इससे पाचन सही रहता है और एसिडिटी कम होती है। साथ ही, अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि नींद पूरी न होने से भी शरीर की पाचन क्रिया प्रभावित होती है।
कुछ आदतों से बचना भी उतना ही जरूरी है। जैसे खाना खाने के तुरंत बाद लेटने से बचें, क्योंकि इससे एसिड ऊपर की तरफ आने लगता है। खाने के बाद थोड़ा टहलना फायदेमंद रहता है। सोते समय बाईं करवट (लेफ्ट साइड) लेटना बेहतर माना जाता है, क्योंकि इससे पाचन में मदद मिलती है और एसिडिटी कम होती है। ज्यादा तेल, मसालेदार, खट्टा, नमकीन और पैकेज्ड या प्रिजर्व्ड फूड से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि ये चीजें एसिडिटी को बढ़ा सकती हैं।
कुछ आसान घरेलू उपाय भी इस समस्या में राहत दे सकते हैं, जैसे लौंग, आंवला और थोड़ा सा चीनी मिलाकर पानी में रात भर भिगो दें और सुबह उसे छानकर थोड़ा-थोड़ा पीएं, इससे पेट की जलन में आराम मिलता है। इसी तरह अजवाइन (या सौंफ जैसे बीज) का पाउडर चीनी के साथ पानी में मिलाकर लेने से भी फायदा हो सकता है।
हालांकि, अगर लक्षण बहुत ज्यादा बढ़ जाएं या कुछ गंभीर संकेत दिखें जैसे पेट के ऊपरी हिस्से में तेज दर्द, भूख लगने पर ज्यादा दर्द होना, खून की उल्टी आना या काले रंग का मल होना, तो इसे हल्के में न लें। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है, क्योंकि यह किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।
--आईएएनएस
पीआईएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















