उन्नाव में एक व्यक्ति की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए 16 एंबुलेंस के साथ उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई. इस भावुक कर देने वाली कहानी की पूरे शहर में चर्चा हो रही है.
कजिन्स के साथ टाइम स्पेंड करने का मजा ही कुछ अलग है. लेकिन अगर बात कोई फिल्म देखने की तो हो मजा दोगुना हो जाता है. हंसी-मजाक, इमोशन और साथ बिताया वक्त हर फिल्म को मजेदार बना देता है.लेकिन ये पांच फिल्में तो आपको अपने कजिन के साथ जरूर देखनी चाहिए.
PBKS vs GT: आईपीएल 2026 में मंगलवार को बेहद दिलचस्प होने वाला है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। दोनों कप्तान एक बार फिर टी20 फॉर्मेट में खुद को साबित करने के मौके के साथ मैदान पर उतरेंगे।
आईपीएल 2025 में अय्यर और गिल दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा था। अय्यर ने 175 के स्ट्राइक रेट से 600 से अधिक रन ठोके थे जबकि गिल ने 650 रन 155.87 के स्ट्राइक रेट से जुटाए। इसके बावजूद इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में दोनों को ज्यादा मौके नहीं मिले। गिल को अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे तेज खेलने वाले बल्लेबाजों के कारण टीम से बाहर होना पड़ा जबकि अय्यर चोट और मिडिल ऑर्डर में कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते भारतीय टी20 टीम से दूर रहे।
कैसा हो सकता है दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन पंजाब किंग्स की टीम में मार्कस स्टॉयनिस और मार्को यानसेन अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं तीसरे नंबर पर कूपर कॉनोली को मौका मिल सकता।
दूसरी ओर गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर, राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी टीम की ताकत हैं। गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है।
ओपनिंग जोड़ी पर रहेगी नजर गुजरात टाइटंस के लिए गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी बेहद अहम है। दोनों ने पिछले सीजन में 912 रन की साझेदारी की थी। सुदर्शन ने 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी जीती थी।
वहीं पंजाब के लिए प्रभसिमरसन सिंह और प्रियांश आर्या की ओपनिंग जोड़ी ने 532 रन जोड़े थे और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
कैसी रहेगी पिच की स्थिति यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ की पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा, जहां पहले भी हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला है। पिछले सीजन में इसी पिच पर 200+ का स्कोर बना था। ऐसे में एक बार फिर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है।
कुल मिलाकर, यह मुकाबला दो मजबूत टीमों और उनके कप्तानों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। अय्यर और गिल दोनों की नजर एक शानदार वापसी पर होगी।