Responsive Scrollable Menu

कजिन्स संग मूवी नाइट के लिए परफेक्ट हैं ये फिल्में, हंसी-इमोशन से भर जाएगा दिन, अजय देवगन वाली तो बन जाएगी फेवरेट

कजिन्स के साथ टाइम स्पेंड करने का मजा ही कुछ अलग है. लेकिन अगर बात कोई फिल्म देखने की तो हो मजा दोगुना हो जाता है. हंसी-मजाक, इमोशन और साथ बिताया वक्त हर फिल्म को मजेदार बना देता है.लेकिन ये पांच फिल्में तो आपको अपने कजिन के साथ जरूर देखनी चाहिए.

Continue reading on the app

मेरे प्यारे बच्चों.. नए शैक्षणिक सत्र को लेकर सीएम योगी का संदेश, बच्चों और अभिभावकों के नाम लिखा पत्र, शिक्षा के महत्व पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ प्रदेश वासियों के नाम एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने बच्चों को उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से …

Continue reading on the app

  Sports

न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास: अमेलिया केर ने खेली रिकॉर्ड पारी, टूटा भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड

NZW vs SAW ODI: महिला वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड ने इतिहास रच दिया है। कप्तान अमेलिया केर की शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम ने 347 रन के बड़े लक्ष्य को हासिल कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत का सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

यह मुकाबला बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था, जहां मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 346/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 49.4 ओवर में 350/8 रन बनाकर 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी जल्दी ही सूजी बेट्स का विकेट गिर गया था। इसके बाद कप्तान अमेलिया केर ने पारी संभाली और अंत तक डटी रहीं। उन्होंने सिर्फ 139 गेंदों में नाबाद 179 रन की ऐतिहासिक पारी खेली।

महिला क्रिकेट में सबसे बड़ा रन चेज

टीम स्कोर टारगेट नतीजा किसके खिलाफ
न्यूजीलैंड 350/8 347 जीत दक्षिण अफ्रीका
भारत 341/5 339 जीत ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया 331/7 331 जीत भारत
श्रीलंका 305/4 302 जीत साउथ अफ्रीका
ऑस्ट्रेलिया 289/6 289 जीत न्यूजीलैंड

 

केर को इस दौरान अहम साझेदारियां मिलीं। पहले जॉर्जिया प्लिमर के साथ 52 रन की साझेदारी हुई, जिससे टीम को स्थिरता मिली। इसके बाद इसाबेला गेज ने 48 गेंदों में तेज 68 रन बनाए और केर के साथ मिलकर 120 रन की बड़ी साझेदारी की, जिसने मैच का रुख बदल दिया।

आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को 11 रन चाहिए थे। नादिन डी क्लार्क की गेंदबाजी पर केर ने जिम्मेदारी संभाली और तीन चौके लगाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने बेहद संयम और समझदारी के साथ निचले क्रम के बल्लेबाजों को साथ लेकर यह मुश्किल लक्ष्य हासिल किया।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की ओर से कप्तान लॉरा वोल्वार्ट ने 69 रन की पारी खेली जबकि एनेक बॉश ने 91 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था। सुन लुस ने 40 और क्लो ट्रॉयन ने नाबाद 52 रन बनाकर स्कोर को 300 के पार पहुंचाया।

न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में ब्री इलिंग ने 3 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई और दक्षिण अफ्रीका को और बड़े स्कोर से रोका।

इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने भारत का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने पिछले साल आईसीसी महिला विश्व कप फाइनल में 341 रन का सफल चेज किया था। कुल मिलाकर, यह मुकाबला महिला क्रिकेट के इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में से एक बन गया, जिसमें अमेलिया केर की पारी हमेशा याद रखी जाएगी।

Wed, 01 Apr 2026 13:25:17 +0530

  Videos
See all

Iran में मस्जिद पर बड़ा हमला #aajtak #shorts #iranamericawar #iranwar #iranisraelwar #iranattack #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:15:01+00:00

Viksit Uttarakhand: उत्तराखंड के विकास पर क्या बोले Baba Ramdev? | Uttarakhand like Switzerland #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:10:46+00:00

US-Iran Israel War: महायुद्ध का मैदान छोड़, भागने को मजबूर Donald Trump! | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:15:31+00:00

Strait of Hormouz खुले या ना खुले, युद्ध होगा खत्म ? #aajtak #shorts #viral #iranamericawar #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T08:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers