Responsive Scrollable Menu

Vivo Pad 6 Pro लॉन्च: 13,000mAh बैटरी, 16GB RAM, 4K स्क्रीन और पावरफुल Snapdragon चिप से है लैस, देखें कीमत

Vivo Pad 6 Pro को सोमवार को चीन में लॉन्च किया गया है। यह नया टैबलेट Qualcomm के Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है, जो इस साल के कई फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल हो रहा है। इसमें 13.2-इंच का 4K डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और कीबोर्ड व स्टाइलस सपोर्ट के साथ आता है। 

इसके साथ ही इसमें 13,000mAh की पावरफुल बैटरी है, जो 80 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। देखिए इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारें में विस्तार से।  

Vivo Pad 6 Pro की कीमत कितनी है? 
Vivo Pad 6 Pro की कीमत चीन में CNY 4,499 (लगभग ₹61,600) से शुरू होती है, जिसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा, 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग ₹68,500) है, जबकि 12GB + 512GB मॉडल CNY 5,799 (लगभग ₹79,400) में आता है।

वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ CNY 6,699 (लगभग ₹91,800) में उपलब्ध होगा। यह टैबलेट 3 अप्रैल से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और Inspiration Purple, Relaxed Blue व Self Gray कलर ऑप्शन में आएगा।

इसके साथ कंपनी स्टाइलस भी दे रही है जिसकी कीमत CNY 399 (लगभग ₹5,500) है, जबकि कीबोर्ड CNY 599 (लगभग ₹8,200) में मिलेगा। वहीं, अगर आप दोनों एक्सेसरीज़ एक साथ खरीदते हैं, तो उनका कॉम्बो CNY 898 (लगभग ₹12,300) में उपलब्ध होगा।

Vivo Pad 6 Pro के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
Vivo Pad 6 Pro Android 16 पर काम करता है, जिसके ऊपर OriginOS 6 दिया गया है। इस टैबलेट में 3nm तकनीक पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, जो काफी पावरफुल परफॉर्मेंस देता है, और इसके साथ अधिकतम 16GB LPDDR5x RAM दी गई है। इसमें 13.2-इंच का 4K LCD डिस्प्ले (3840×2512 पिक्सल) है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 540Hz टच सैंपलिंग रेट और 347ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है, जिससे स्क्रीन काफी स्मूद और शार्प दिखाई देती है।

स्टोरेज के लिए इसमें 256GB और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। फोटोग्राफी के लिए टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। ऑडियो के लिए इसमें 8-स्पीकर वाला पैनोरमिक साउंड सिस्टम दिया गया है, जो बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 13,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB 3.2 Type-C पोर्ट मिलता है। इसके अलावा, इसमें Gyroscope, Accelerometer, Light Sensor, Hall Sensor और Colour Temperature Sensor जैसे कई उपयोगी सेंसर भी दिए गए हैं। टैबलेट का डिजाइन भी काफी स्लिम है, इसकी मोटाई सिर्फ 6.18mm है और इसका वजन 663 ग्राम है, जिससे यह प्रीमियम फील देता है।

 

Continue reading on the app

Alka Yagnik Health Update: दुर्लभ बीमारी से जूझ रही अलका याग्निक; बोली- अभी गाना गाने की स्थिति में नहीं!

Alka Yagnik Health Update: मशहूर सिंगर अलका याग्निक (Alka Yagnik) इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अभी भी अपनी दुर्लभ बीमारी से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई हैं और लगातार परेशानी का सामना कर रही हैं।

बीमारी का करियर पर असर

अलका ने बताया कि उनकी इस हेल्थ कंडीशन का असर उनके सिंगिंग करियर पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि म्यूजिक डायरेक्टर्स उनसे संपर्क करते हैं, लेकिन वह फिलहाल नए गाने या प्रोजेक्ट्स लेने की स्थिति में नहीं हैं।

2024 में हुआ था खुलासा

गौरतलब है कि साल 2024 में अलका याग्निक ने खुलासा किया था कि वह ‘सेंसरी न्यूरल नर्व हियरिंग लॉस’ नाम की एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही हैं। यह समस्या एक वायरल संक्रमण के कारण हुई थी, जिससे उनकी सुनने की क्षमता प्रभावित हुई।

यह भी पढ़े - पाकीजा शूटिंग: जब बीहड़ों में रात 2 बजे डाकुओं के बीच फंसीं मीना कुमारी, फिर जो हुआ जानकर दंग रह जाएंगे

आखिरी बार इस फिल्म में किया काम

अलका याग्निक की आवाज आखिरी बार 'Amar Singh Chamkila' के गाने ‘नरम कालजा’ में सुनाई दी थी, जिसे ए. आर. रहमान ने संगीत दिया था।

पद्म भूषण से किया गया सम्मानित

हाल ही में अलका को भारत सरकार की ओर से ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया। इस पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद खास पल था।

म्यूजिक इंडस्ट्री पर भी रखी राय

इंटरव्यू में उन्होंने आज के म्यूजिक को लेकर भी अपनी राय रखी। उनका मानना है कि आज के गानों में पहले जैसी आत्मा नहीं रही और इंडस्ट्री को फिर से दिल से जुड़े संगीत की जरूरत है।

यह भी पढ़े - रामायण के 'लक्ष्मण' के साथ हुआ अजीब हादसा!: रिश्तेदार बनकर घर में घुस रहा था फैन, फिर... सुनील लहरी का Video Viral

Continue reading on the app

  Sports

IPL के बीच मौत से हड़कंप, होटल के कमरे में BCCI के ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के साथ क्या हुआ?

IPL 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. ये घटना 29 मार्च को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले मुकाबले के बाद की है. इंजीनियर को 30 मार्च की सुबह मुंबई में होटल के कमरे में मृत पाया गया. Tue, 31 Mar 2026 12:42:51 +0530

  Videos
See all

UP STF पूर्णिया से मौलाना अब्दुल्लाह सलीम गिरफ्तार, विवादित बयान पर बड़ा एक्शन | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T07:43:24+00:00

Rakesh Tikait की भुवनेश्वर किसान आंदोलन में हिरासत, बढ़ा सियासी माहौल और तनाव | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T07:40:02+00:00

US Inflation तनाव के बीच अमेरिका में महंगाई बढ़ी, पेट्रोल 4 डॉलर पार बड़ी चिंता | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T07:41:47+00:00

Israel-Iran Conflict :इजरायल के बीरशेबा में ईरान का हमला | Hormuz | Trump | Nuclear War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T07:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers