Responsive Scrollable Menu

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स का घर में गुजरात टाइटंस से मुकाबला, टी20 टीम से बाहर दो कप्तानों की टक्कर

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 में मंगलवार को बेहद दिलचस्प होने वाला है, जहां श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स और शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस आमने-सामने होंगी। दोनों कप्तान एक बार फिर टी20 फॉर्मेट में खुद को साबित करने के मौके के साथ मैदान पर उतरेंगे।

आईपीएल 2025 में अय्यर और गिल दोनों का प्रदर्शन शानदार रहा था। अय्यर ने 175 के स्ट्राइक रेट से 600 से अधिक रन ठोके थे जबकि गिल ने 650 रन 155.87 के स्ट्राइक रेट से जुटाए। इसके बावजूद इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में दोनों को ज्यादा मौके नहीं मिले। गिल को अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे तेज खेलने वाले बल्लेबाजों के कारण टीम से बाहर होना पड़ा जबकि अय्यर चोट और मिडिल ऑर्डर में कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते भारतीय टी20 टीम से दूर रहे।

कैसा हो सकता है दोनों टीमों का कॉम्बिनेशन
पंजाब किंग्स की टीम में मार्कस स्टॉयनिस और मार्को यानसेन अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं तीसरे नंबर पर कूपर कॉनोली को मौका मिल सकता। 

दूसरी ओर गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर, राशिद खान और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी टीम की ताकत हैं।  गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी में तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है।

ओपनिंग जोड़ी पर रहेगी नजर
गुजरात टाइटंस के लिए गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी बेहद अहम है। दोनों ने पिछले सीजन में 912 रन की साझेदारी की थी। सुदर्शन ने 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी जीती थी।

वहीं पंजाब के लिए प्रभसिमरसन सिंह और प्रियांश आर्या की ओपनिंग जोड़ी ने 532 रन जोड़े थे और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

कैसी रहेगी पिच की स्थिति
यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ की पिच नंबर 4 पर खेला जाएगा, जहां पहले भी हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला है। पिछले सीजन में इसी पिच पर 200+ का स्कोर बना था। ऐसे में एक बार फिर बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल सकता है।

कुल मिलाकर, यह मुकाबला दो मजबूत टीमों और उनके कप्तानों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका है। अय्यर और गिल दोनों की नजर एक शानदार वापसी पर होगी।

Continue reading on the app

Ramayana Teaser: लॉस एंजिल्स में 'रामायण' का धमाका, रणबीर कपूर का 'राम' अवतार देख गदगद हुए फैंस, टीजर ने जीता दिल

Ramayana Teaser: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का पहला टीजर 'रामा' लॉस एंजिल्स में एक विशेष स्क्रीनिंग के दौरान रणबीर कपूर की उपस्थिति में अनवील किया गया, जिसे प्रशंसकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। रणबीर कपूर ने भगवान राम को 'अरबों लोगों की अंतरात्मा का रखवाला' बताया और अब इस महाकाव्य की पहली आधिकारिक झलक 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर दुनिया के सामने आएगी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Jamie Overton ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड, CSK के लिए किया ये कारनामा

आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। जिसे राजस्थान रॉयल्स ने जीत लिया। वहीं इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी बेहद कमजोर दिखी। जैमी ओवर्टन के कारण ही सीएसके अपनी नाक बचा पाई क्योंकि अगर ओवर्टन नहीं होते तो चेन्नई 100 रन से कम के स्कोर पर ऑल आउट हो जाती। हालांकि, चेन्नई को फिर भी जीत नहीं मिल सकी। वहीं 43 रन अकेले दम पर जैमी ओवर्टन ने ही बनाए और एमएस धोनी का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया। 

बता दें कि, एमएस धोनी चोट के कारण कई मैचों में बाहर बैठेंगे और इस मैच में भी वह नहीं थे। इस मैच में एमएस धोनी कीकमी टीम को खली और टीम बुरी तरह से इस मैच को हारी। वहीं आईपीएल में सीएसके के लिए एमएस धोनी ने अब तक 6 मैच मिल कए हैं और इनमें से पांच मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी। 

जैमी ओवर्टन अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नंबर 8 या इससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक ये रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज था। धोनी ने 2024 में विशाखापट्टनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 37 रनों की 43 रन बनाए। इसी पारी की बदौलत टीम का स्कोर 120 के पार पहुंचा। 

वहीं इस ऑलराउंडर ने रन आउट होने से पहले 36 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 43 रन की पारी खेली। 119.44 का उनका स्ट्राइक रेट इस पारी में था। उनके अलावा दो और बल्लेबाज थे, जो दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। जबकि अन्य बल्लेबाज बुरी तरह से फेल साबित हुए। 
Tue, 31 Mar 2026 12:39:11 +0530

  Videos
See all

UP STF पूर्णिया से मौलाना अब्दुल्लाह सलीम गिरफ्तार, विवादित बयान पर बड़ा एक्शन | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T07:43:24+00:00

Jewar International Airport:Noida Airport के उद्घाटन के साथ ही जेवर में प्रॉपर्टी के दाम 3 गुना बढ़े #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T07:41:06+00:00

Rakesh Tikait की भुवनेश्वर किसान आंदोलन में हिरासत, बढ़ा सियासी माहौल और तनाव | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T07:40:02+00:00

Israel-Iran Conflict :इजरायल के बीरशेबा में ईरान का हमला | Hormuz | Trump | Nuclear War #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-31T07:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers