Responsive Scrollable Menu

रॉन्ग साइड से आकर युवकों ने दिखाई दबंगई, फिर जो हुआ जानकर भी नहीं होगा यकीन

हमारे देश में ट्रैफिक नियमों का पालन न करना कुछ लोगों की फितरत बन गई है. कुछ लोगों को लगता है कि नियम तोड़कर वे बहुत बड़े 'रॉबिन हुड' बन जाते हैं, लेकिन हकीकत में वे दूसरों की जान जोखिम में डालते हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो इसी मानसिकता को दर्शाता है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक कैब ड्राइवर सरेआम कानून का मजाक उड़ा रहा है और टोकने पर सीनाजोरी भी कर रहा है.

डैशकैम में कैद हुई दबंगई

पूरा वाकया उस समय का है जब एक शख्स अपनी कार से सही साइड से जा रहा होता है. अचानक उसके सामने रॉन्ग साइड से एक कैब आ जाती है. जैसे ही दोनों गाड़ियां आमने-सामने आती हैं, कैब ड्राइवर अपनी गाड़ी से बाहर निकलता है. अपनी गलती सुधारने या रास्ता देने के बजाय, वह सही दिशा से आ रहे शख्स को ही धमकाने लगता है. यह पूरी घटना सही साइड से आ रहे व्यक्ति की कार में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई, जिससे साफ पता चलता है कि रॉन्ग साइड से आने वाला युवक कितना आक्रामक था.

कानून का कोई डर नहीं

वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंगई दिखाने वाला अकेला नहीं था. उसी कार से एक और शख्स बाहर निकलता है और माहौल को और खराब करने की कोशिश करता है. हालांकि, सही साइड से जा रहे लोग समझदारी दिखाते हुए वहां से आराम से निकल जाते हैं और किसी बड़े विवाद में नहीं पड़ते. लेकिन यह वीडियो इस बात का पुख्ता सबूत है कि कुछ लोगों के मन में न तो कानून का डर है और न ही ट्रैफिक नियमों के प्रति कोई सम्मान. वे नियमों को ताक पर रखकर सड़क पर चलते हैं और दूसरों को डराते-धमकाते हैं.

दिल्ली का बताया जा रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह पूरी घटना राजधानी दिल्ली की है. हालांकि, 'न्यूज नेशन' इस दावे की पुष्टि नहीं करता है कि यह वीडियो कहां का और कब का है. लेकिन जिस तरह से यह वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है, उसने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं. लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि नंबर प्लेट के आधार पर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाना चाहिए.

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

वीडियो देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है. कई लोगों ने कमेंट किया है कि ऐसे चालकों का लाइसेंस तुरंत रद्द कर देना चाहिए. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना अब फैशन बनता जा रहा है, जिसे रोकने के लिए सख्त जुर्माने और सजा की जरूरत है. सड़क पर चलते समय छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का सबब बन सकती है, और ऊपर से इस तरह की गुंडागर्दी समाज के लिए एक गलत संदेश देती है.

नोट- इस वीडियो को शेयर नहीं किया है क्योंकि वीडियो में कैब ड्राइवर गाली गलोच का इस्तेमाल किया है. 

ये भी पढ़ें- शादी के मंडप में भिड़ गए दूल्हा दुल्हन, मिठाई खाने को लेकर बीच स्टेज पर हुआ जोरदार हंगामा

Continue reading on the app

अफगानिस्तान पर हमलों को लेकर लंदन और ओस्लो में विरोध प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग

काबुल, 30 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना की ओर से अफगानिस्तान में क‍िए जा रहे हमलों के खिलाफ लंदन और ओस्लो में रह रहे सैकड़ों अफगानी नागर‍िकों ने प्रदर्शन किया। इन हमलों में कई आम नागरिक हताहत हुए हैं।

अफगानिस्तान के एरियाना न्यूज के अनुसार, लंदन में प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय सड़कों पर मार्च किया और पाकिस्तान के हमलों के खिलाफ नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने डूरंड रेखा पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बारे में बात की और चेतावनी दी कि बार-बार होने वाली गोलाबारी से पहले से ही नाज़ुक समुदायों के और ज्यादा अस्थिर होने का खतरा है।

उन्होंने स्वतंत्र जांच और तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने की मांग की।

इसी दौरान, ओस्लो में अफगान समुदाय के लोग नॉर्वे की संसद के बाहर इकट्ठा हुए और पाकिस्तान के हमलों की निंदा करते हुए जवाबदेही की मांग की।

एरियाना न्यूज के अनुसार, आयोजकों ने बताया कि एक औपचारिक प्रस्ताव नॉर्वेजियन अधिकारियों, संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय को सौंपा गया है, जिसमें हिंसा रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की गई है।

ये प्रदर्शन ऐसे समय में हुए हैं, जब डूरंड रेखा पर झड़पों, हवाई हमलों और तोपखाने से गोलाबारी के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

अफगान अधिकारियों के अनुसार, ताजा हमला रविवार को कुनार प्रांत में हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बलों की ओर से रॉकेट और भारी हथियारों से आवासीय क्षेत्रों पर हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। गोलाबारी असदाबाद और आसपास के घरों के पास हुई, जिससे सीमा पर बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।

तालिबान के प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने कहा कि यह हमला रविवार शाम करीब 5 बजे (स्थानीय समय) नागरिक घरों को निशाना बनाकर किया गया। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने पाकिस्तान पर सीमा के पास आवासीय इलाकों में गोलीबारी करने का आरोप लगाया।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

RR vs CSK: तेज गेंदबाजों के बाद वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाई धज्जियां, राजस्थान ने चेन्नई को रौंदा

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Match Result: राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन से अभी तक लगातार तीसरी बार चेन्नई सुपर किंग्स को हराया है. इसके साथ ही दोनों टीम का आपसी रिकॉर्ड 16-16 जीत का हो गया है. Mon, 30 Mar 2026 22:38:04 +0530

  Videos
See all

Viral Video | Theater में फाइट क्लब, दर्शक भी रह गए दंग #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:46:03+00:00

Today's Breaking News: US-Iran Israel War | Middle East | Parliament Session | Amit Shah | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:41:51+00:00

"हमने नेहरो का पानी पंजाब के खेतों में" | #DiamondStatesSummitpunjab #bhagwantmaan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:41:39+00:00

PM Modi On Amit Shah: लोकसभा में अमित शाह के दिए भाषण की पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ, जानें क्या कहा #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers