Responsive Scrollable Menu

अफगानिस्तान पर हमलों को लेकर लंदन और ओस्लो में विरोध प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की मांग

काबुल, 30 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना की ओर से अफगानिस्तान में क‍िए जा रहे हमलों के खिलाफ लंदन और ओस्लो में रह रहे सैकड़ों अफगानी नागर‍िकों ने प्रदर्शन किया। इन हमलों में कई आम नागरिक हताहत हुए हैं।

अफगानिस्तान के एरियाना न्यूज के अनुसार, लंदन में प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय सड़कों पर मार्च किया और पाकिस्तान के हमलों के खिलाफ नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तुरंत कार्रवाई करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने डूरंड रेखा पर बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बारे में बात की और चेतावनी दी कि बार-बार होने वाली गोलाबारी से पहले से ही नाज़ुक समुदायों के और ज्यादा अस्थिर होने का खतरा है।

उन्होंने स्वतंत्र जांच और तनाव को बढ़ने से रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ाने की मांग की।

इसी दौरान, ओस्लो में अफगान समुदाय के लोग नॉर्वे की संसद के बाहर इकट्ठा हुए और पाकिस्तान के हमलों की निंदा करते हुए जवाबदेही की मांग की।

एरियाना न्यूज के अनुसार, आयोजकों ने बताया कि एक औपचारिक प्रस्ताव नॉर्वेजियन अधिकारियों, संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय को सौंपा गया है, जिसमें हिंसा रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की गई है।

ये प्रदर्शन ऐसे समय में हुए हैं, जब डूरंड रेखा पर झड़पों, हवाई हमलों और तोपखाने से गोलाबारी के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।

अफगान अधिकारियों के अनुसार, ताजा हमला रविवार को कुनार प्रांत में हुआ। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी बलों की ओर से रॉकेट और भारी हथियारों से आवासीय क्षेत्रों पर हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। गोलाबारी असदाबाद और आसपास के घरों के पास हुई, जिससे सीमा पर बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।

तालिबान के प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने कहा कि यह हमला रविवार शाम करीब 5 बजे (स्थानीय समय) नागरिक घरों को निशाना बनाकर किया गया। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने पाकिस्तान पर सीमा के पास आवासीय इलाकों में गोलीबारी करने का आरोप लगाया।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Pan Card Rules: सिर्फ आधार से अब नहीं बनेगा पैन कार्ड! जानिए नए नियम वरना फंस जाएंगे; कल है आखिरी दिन

Pan Card Rules: पैन कार्ड आज के समय में हर व्यक्ति के लिए एक जरूरी वित्तीय दस्तावेज बन चुका है. बैंक खाता खोलने से लेकर टैक्स रिटर्न फाइल करने, निवेश करने और बड़े लेन-देन करने तक हर जगह इसकी जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आप नया पैन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है.

कल है आखिरी दिन

सरकार ने पैन कार्ड आवेदन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव करने का फैसला किया है. अब तक पैन कार्ड बनवाने के लिए केवल आधार कार्ड ही पर्याप्त माना जाता था, लेकिन यह सुविधा 31 मार्च 2026 तक ही सीमित रहेगी. 1 अप्रैल के बाद से केवल आधार कार्ड के आधार पर पैन कार्ड बनवाना संभव नहीं होगा.

अब क्या बदल जाएगा?

1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड के लिए आवेदन करते समय आवेदकों को आधार कार्ड के साथ अन्य जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होंगे. इन अतिरिक्त दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं का सर्टिफिकेट या मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एफिडेविट शामिल हो सकते हैं. इसका मतलब यह है कि अब आवेदन प्रक्रिया थोड़ी सख्त और विस्तृत हो जाएगी.

पुराने फॉर्म होंगे बंद

पैन कार्ड आवेदन से जुड़ा एक और बड़ा बदलाव फॉर्म से संबंधित है. अभी तक इस्तेमाल हो रहे पुराने आवेदन फॉर्म 1 अप्रैल 2026 से पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे. सरकार नए फॉर्मेट में पैन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी.

पुराने फॉर्म से नहीं बन सकेगा नया पैन कार्ड

इसका सीधा असर यह होगा कि पुराने फॉर्म से नया पैन कार्ड नहीं बन सकेगा. दूसरा ये कि पैन कार्ड में किसी भी प्रकार का सुधार (Correction) नहीं किया जा सकेगा. इसलिए अगर आप पैन कार्ड में कोई बदलाव करवाना चाहते हैं या नया आवेदन करने वाले हैं, तो आपको नए फॉर्मेट का ही उपयोग करना होगा.

नाम को लेकर सख्त नियम

नए नियमों के तहत पैन कार्ड में नाम को लेकर भी सख्ती बढ़ाई गई है. अब पैन कार्ड में वही नाम दर्ज होगा, जो आपके आधार कार्ड में मौजूद है. यदि आपके आधार में नाम गलत है या अलग तरीके से लिखा है, तो पहले उसे ठीक करवाना जरूरी होगा. यह कदम डेटा की सटीकता बढ़ाने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए उठाया गया है.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 75 रुपये में घर बैठे मंगाएं PVC Aadhaar Card, जानिए ऑनलाइन ऑर्डर करने का आसान तरीका

क्या करें अभी?

अगर आप जल्द ही पैन कार्ड बनवाने की सोच रहे हैं, तो 31 मार्च 2026 से पहले आवेदन करना आपके लिए आसान रहेगा, क्योंकि तब तक केवल आधार से भी पैन बन सकता है. लेकिन यदि आप 1 अप्रैल के बाद आवेदन करते हैं, तो सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें.

यह भी पढ़ें: घर बैठे बदलें आधार में मोबाइल नंबर! जानिए Aadhaar ऐप से 5 मिनट में अपडेट करने का आसान तरीका

फर्जी पैन कार्ड पर लगेगी रोक

सरकार द्वारा किए जा रहे ये बदलाव पैन कार्ड प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में उठाए गए कदम हैं. हालांकि इससे आवेदन प्रक्रिया थोड़ी जटिल जरूर हो सकती है, लेकिन इससे फर्जी पैन कार्ड और गलत जानकारी पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ऑनलाइन पेमेंट के नियम! कैसा होगा नया बदलाव यहां जानें

यह भी पढ़ें: 1 April 2026 Rule Changes: टैक्सपेयर्स ध्यान दें!1 अप्रैल से सैलरी स्ट्रक्चर में होगा बड़ा बदलाव, जानें क्या होगा असर

 

Continue reading on the app

  Sports

राजस्थान को सबसे बड़ी जीत दिलाकर गदगद रियान पराग, वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थके

Riyan Parag Statement: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने चेन्नई सुपर किंग्स पर बड़ी जीत के बाद टीम के प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की भी सराहना की. टूर्नामेंट के विजयी आगाज के साथ ही कप्तान ने हुंकार भरी कि लक्ष्य आईपीएल ट्रॉफी जीतना है. Tue, 31 Mar 2026 00:04:48 +0530

  Videos
See all

Viral Video | शादी से पहले हंगामा, फिर मंदिर में भरी मांग! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:00:07+00:00

क्या सच में LPG की किल्लत? पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा खुलासा | India Gas Supply | Strait Of Hormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:00:08+00:00

News Ki Pathshala: जंग की वजह से 1 दिन में हो रहा 2 लाख करोड़ का नुकसान! | Sushant Sinha | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:03:05+00:00

Assam Election 2026: किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे AIUDF प्रमुख Badruddin Ajmal? #assamelections2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T19:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers