Responsive Scrollable Menu

Health Tips: सुबह खाली पेट खाएं सिर्फ 1 लहसुन की कली, शरीर में दिखेंगे हैरान करने वाले बदलाव!

Raw Garlic Health Benefits: ऋषिकेश के आयुष डॉक्टर राजकुमार बताते हैं कि भारतीय रसोई की शान लहसुन सिर्फ स्वाद बढ़ाने वाला मसाला नहीं, बल्कि सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. अगर आप अपने दिन की शुरुआत खाली पेट कच्चे लहसुन की एक कली से करते हैं, तो इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जो बदलते मौसम में सर्दी-खांसी और वायरल इन्फेक्शन से बचाने में मदद करती है. इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं, जिससे गैस और अपच जैसी समस्याओं में आराम मिलता है. दिल की सेहत के लिए भी लहसुन रामबाण माना जाता है; इसमें पाया जाने वाला एलिसिन तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक है. इसके अलावा, यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है. बस ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें.

Continue reading on the app

गर्मी में नहीं सूखेगा घर में उगा पुदीना, पूरे सीजन मिलेंगी ताजी हरी पत्तियां, बस करें ये काम

Kitchen Gardening Tips: बढ़ती गर्मी में किचन गार्डन के पौधों को बचाना चुनौती से कम नहीं. खासकर पुदीना तेज धूप में जल्दी मुरझाने लगता है. सीधी के गार्डेनिंग एक्सपर्ट भाई जान के अनुसार, पुदीने को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां सुबह 3-4 घंटे हल्की धूप मिले और दोपहर में छांव रहे. इससे पत्तियां जलने से बचती हैं और पौधा स्वस्थ रहता है. पुदीने की अच्छी ग्रोथ के लिए भुरभुरी और जल निकासी वाली मिट्टी जरूरी है. इसके लिए मिट्टी में रेत और गोबर की खाद मिलाना फायदेमंद होता है. हर 15 दिन में पिंचिंग करने से पौधा झाड़ीदार बनता है और नई पत्तियां तेजी से निकलती हैं. केमिकल खाद से बचते हुए गोबर की खाद, वर्मीकंपोस्ट और जैविक खाद का इस्तेमाल करना चाहिए. खीरे के छिलकों से बना लिक्विड फर्टिलाइजर भी पौधे को ठंडक और पोषण देता है. साथ ही नियमित हल्की सिंचाई जरूरी है, जिससे पुदीना पूरी गर्मी में हरा-भरा और खुशबूदार बना रहता है.

Continue reading on the app

  Sports

RR vs CSK: तेज गेंदबाजों के बाद वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाई धज्जियां, राजस्थान ने चेन्नई को रौंदा

Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Match Result: राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन से अभी तक लगातार तीसरी बार चेन्नई सुपर किंग्स को हराया है. इसके साथ ही दोनों टीम का आपसी रिकॉर्ड 16-16 जीत का हो गया है. Mon, 30 Mar 2026 22:38:04 +0530

  Videos
See all

Diamond States Summit Punjab : पाकिस्तान के साथ व्यापार पर CM भगवंत मान क्या बोले? | News18 India #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:45:00+00:00

"हमने नेहरो का पानी पंजाब के खेतों में" | #DiamondStatesSummitpunjab #bhagwantmaan #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:41:39+00:00

Viral Video | Theater में फाइट क्लब, दर्शक भी रह गए दंग #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:46:03+00:00

Today's Breaking News: US-Iran Israel War | Middle East | Parliament Session | Amit Shah | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T17:41:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers