Responsive Scrollable Menu

ट्रंप का ईरान को आखिरी अल्टीमेटम: बोले- 'बातचीत फेल हुई तो मिटा देंगे वजूद', तेल के कुओं और पावर प्लांट्स को उड़ाने की धमकी

Trump Warning Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान वॉर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर कहा कि अमेरिका फिलहाल ईरान के 'नए और अधिक समझदार शासन' के साथ सैन्य अभियान खत्म करने के लिए गंभीर चर्चा कर रहा है। डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि डील होने की अच्छी संभावना है, लेकिन साथ ही उन्होंने ईरान को कड़ी चेतावनी भी दी है।

ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी भी कारण से जल्द समझौता नहीं हुआ और 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) व्यापार के लिए तुरंत नहीं खुला, तो अमेरिका अपनी कार्रवाई को एक भयानक अंजाम तक ले जाएगा। ट्रंप के मुताबिक, बातचीत फेल होने पर अमेरिका ईरान के सभी बिजली संयंत्रों (Electric Plants), तेल के कुओं और मुख्य तेल हब 'खार्ग द्वीप' (Kharg Island) पर हमला कर पूरी तरह खत्म कर देगा। उन्होंने कहा कि ये वो ठिकाने हैं जिन्हें अब तक जानबूझकर छुआ नहीं गया है।

अमेरिकी सैनिकों की मौत का लेंगे बदला
अपनी पोस्ट में ट्रंप ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यह कार्रवाई उन अमेरिकी सैनिकों और नागरिकों का बदला होगी, जिन्हें ईरान के पिछले 47 वर्षों के 'आतंक के शासन' के दौरान मारा गया है। ट्रंप ने इसे ईरान के लिए अंतिम चेतावनी के रूप में पेश किया है, जिससे पूरी दुनिया में हलचल मच गई है।

ट्रंप का ईरान को आखिरी अल्टीमेटम

ईरान का पलटवार
उधर, ईरान ने भी अमेरिका को कड़े लहजे में धमकाया है। ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल मुख्यालय के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल इब्राहिम जोलफाकरी ने एक वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने जमीन पर कदम रखा या द्वीपों पर कब्जे की कोशिश की, तो अमेरिकी सैनिक "फारस की खाड़ी की शार्क के लिए अच्छा भोजन" बनेंगे।

इजरायल और मोसाद पर मढ़ा आरोप
ईरानी जनरल ने ट्रंप पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाहरी दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ट्रंप 'एपस्टीन मामले' में अपनी पृष्ठभूमि के कारण इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के हाथों की कठपुतली बन गए हैं और उन्हीं के इशारे पर ईरान के खिलाफ आक्रामकता दिखा रहे हैं।

Continue reading on the app

IGNOU June TEE 2026: इग्नू ने जारी की जून परीक्षा की डेटशीट, 1 जून से शुरू होंगे एग्जाम; यहां देखें पूरा शेड्यूल

IGNOU June 2026 Date Sheet: इग्नू ने जून 2026 सत्र की परीक्षाओं के लिए टेंटेटिव डेटशीट जारी कर दी है। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी संभावित शेड्यूल के अनुसार, जून 2026 की सत्रांत परीक्षाएं 1 जून 2026 से शुरू होंगी और 15 जुलाई 2026 तक चलेंगी। IGNOU ने यह टेंटेटिव डेटशीट इसलिए जारी की है ताकि छात्र समय रहते अपने विषयों की तारीखें देख सकें और अगर किसी पेपर की तारीख आपस में टकरा रही हो, तो उसकी सूचना दे सकें।

दो शिफ्ट में होगा एग्जाम: जानें समय
इग्नू की जून परीक्षाएं हर दिन दो पालियों (Shifts) में आयोजित की जाएंगी:

  • सुबह का सत्र (Morning Session): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक।
  • शाम का सत्र (Evening Session): दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।

तारीखों में टकराव होने पर क्या करें?
अगर किसी छात्र के दो अलग-अलग विषयों की परीक्षा एक ही दिन और एक ही समय पर पड़ रही है, तो वे इसकी जानकारी datesheet@ignou.ac.in पर ईमेल करके दे सकते हैं। हालांकि, यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि अलग-अलग प्रोग्राम या बैकलाग कोर्स के पेपर एक ही दिन होने पर तारीख बदलने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

परीक्षा फॉर्म भरने के लिए जरूरी शर्तें
छात्रों को सलाह दी गई है कि परीक्षा फॉर्म भरने से पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

  • संबंधित कोर्स के लिए आपका रजिस्ट्रेशन वैध होना चाहिए।
  • परीक्षा से पहले सभी अनिवार्य असाइनमेंट (Assignments) जमा होने चाहिए।
  • आपने अपने कोर्स की न्यूनतम अवधि (Duration) पूरी कर ली हो।

ऐसे डाउनलोड करें अपनी डेटशीट

  • सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Student Support' या 'Notification' सेक्शन में जाएं।
  • वहां 'Tentative Date Sheet - June 2026 Term-End Exams' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक PDF फाइल खुलेगी, जिसे आप अपने कोर्स कोड के हिसाब से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक नोटिस डाउनलोड या पढ़ने के लिए के लिए क्लिक करें।

Continue reading on the app

  Sports

MI के ड्रेसिंग रूम से बैट लेकर भागे KKR के उपकप्तान रिंकू सिंह, तिलक वर्मा ने टोका फिर... VIDEO

आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच मैच खेला गया, जिसे MI ने जीत लिया। इस मैच के बाद रिंकू सिंह MI के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे और उन्होंने एक बैट उठा लिया। इस मजेदार वीडियो को एक्स पर MI ने शेयर किया है। Mon, 30 Mar 2026 19:40:12 +0530

  Videos
See all

Lok Sabha में Naxalism पर बरसे Home Minister Amit Shah, कहा- 'जो हथियार उठाएगा,उसे कीमत चुकानी होगी' #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T14:45:16+00:00

West Bengal Election: Murshidabad में Humayun-Owaisi की जोड़ी TMC के लिए कितनी बड़ी चुनौती ?Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T14:45:03+00:00

Himachal Pradesh: Atal Tunnel के पास ताजा बर्फबारी हुई शुरू, वीडियो आया सामने । R Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T14:43:48+00:00

Lok Sabha में Amit Shah बोले- नक्सलियों के साथ रहते-रहते राहुल खुद ही नक्सली बन गए | Naxalism Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T14:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers