IGNOU June TEE 2026: इग्नू ने जारी की जून परीक्षा की डेटशीट, 1 जून से शुरू होंगे एग्जाम; यहां देखें पूरा शेड्यूल
IGNOU June 2026 Date Sheet: इग्नू ने जून 2026 सत्र की परीक्षाओं के लिए टेंटेटिव डेटशीट जारी कर दी है। यूनिवर्सिटी द्वारा जारी संभावित शेड्यूल के अनुसार, जून 2026 की सत्रांत परीक्षाएं 1 जून 2026 से शुरू होंगी और 15 जुलाई 2026 तक चलेंगी। IGNOU ने यह टेंटेटिव डेटशीट इसलिए जारी की है ताकि छात्र समय रहते अपने विषयों की तारीखें देख सकें और अगर किसी पेपर की तारीख आपस में टकरा रही हो, तो उसकी सूचना दे सकें।
दो शिफ्ट में होगा एग्जाम: जानें समय
इग्नू की जून परीक्षाएं हर दिन दो पालियों (Shifts) में आयोजित की जाएंगी:
- सुबह का सत्र (Morning Session): सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक।
- शाम का सत्र (Evening Session): दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक।
तारीखों में टकराव होने पर क्या करें?
अगर किसी छात्र के दो अलग-अलग विषयों की परीक्षा एक ही दिन और एक ही समय पर पड़ रही है, तो वे इसकी जानकारी datesheet@ignou.ac.in पर ईमेल करके दे सकते हैं। हालांकि, यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि अलग-अलग प्रोग्राम या बैकलाग कोर्स के पेपर एक ही दिन होने पर तारीख बदलने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
परीक्षा फॉर्म भरने के लिए जरूरी शर्तें
छात्रों को सलाह दी गई है कि परीक्षा फॉर्म भरने से पहले निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:
- संबंधित कोर्स के लिए आपका रजिस्ट्रेशन वैध होना चाहिए।
- परीक्षा से पहले सभी अनिवार्य असाइनमेंट (Assignments) जमा होने चाहिए।
- आपने अपने कोर्स की न्यूनतम अवधि (Duration) पूरी कर ली हो।
ऐसे डाउनलोड करें अपनी डेटशीट
- सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Student Support' या 'Notification' सेक्शन में जाएं।
- वहां 'Tentative Date Sheet - June 2026 Term-End Exams' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक PDF फाइल खुलेगी, जिसे आप अपने कोर्स कोड के हिसाब से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
बाजार गिरने पर घबराएं नहीं: निवेश सुरक्षित रखने के 5 आसान नियम जान लें, कैसे पोर्टफोलियो रिबैलेंस करें
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1600 अंक यानी 2 फीसदी से अधिक गिरकर गिरकर 71947 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 भी 488 अंक यानी 2.14% टूटकर 22331 पर आ गया। ऐसे समय में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि निवेशक अपने पैसे को कैसे सुरक्षित रखें।
विशेषज्ञ मानते हैं कि बाजार में गिरावट आना सामान्य है लेकिन निवेशक की रणनीति तय करती है कि वह नुकसान उठाएगा या मौके का फायदा लेगा। सही और अनुशासित तरीका अपनाकर आप अपने निवेश को सुरक्षित रख सकते हैं।
1 सिर्फ शेयर नहीं, अलग-अलग एसेट में निवेश करें
अक्सर लोग शेयरों के अंदर ही डाइवर्सिफिकेशन करते हैं, लेकिन असली सुरक्षा अलग-अलग एसेट क्लास में निवेश से मिलती। जैसे इक्विटी के साथ फिक्स्ड डिपॉजिट (FD), बॉन्ड और थोड़ा निवेश सोना-चांदी में रखें। इससे बाजार गिरने पर आपका पूरा पोर्टफोलियो एक साथ नीचे नहीं जाएगा।
2 घबराकर बिक्री करने से बचें
बाजार गिरने पर सबसे बड़ी गलती पैनिक सेलिंग होती है। कई निवेशक नुकसान के डर से अपने शेयर बेच देते और बाद में तेजी का फायदा नहीं उठा पाते। ध्यान रखें कि गिरावट अक्सर अस्थायी होती है जबकि लंबी अवधि में बाजार ऊपर जाता है। इसलिए SIP बंद करने के बजाय ऐसे समय में निवेश बढ़ाना ज्यादा फायदेमंद हो सकता।
3.सोना-चांदी को सुरक्षा कवच की तरह देखें
सोना और चांदी को ज्यादा रिटर्न के लिए नहीं, बल्कि जोखिम कम करने के लिए इस्तेमाल करें। जब वैश्विक अनिश्चितता बढ़ती है, तब ये एसेट स्थिरता देते हैं। धीरे-धीरे SIP के जरिए निवेश करना बेहतर रहता है, ताकि सही समय का दबाव न रहे।
4 समय-समय पर पोर्टफोलियो बैलेंस करें
बाजार में बदलाव के साथ अपने पोर्टफोलियो को संतुलित रखना जरूरी है। अगर शेयर ज्यादा बढ़ गए हैं, तो थोड़ा मुनाफा निकालकर FD या बॉन्ड में लगाएं। इससे जोखिम कम होता है और आपका निवेश आपके लक्ष्य के अनुसार बना रहता है।
5 इमरजेंसी फंड जरूर रखें
कई लोग इस बात को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन इमरजेंसी फंड बहुत जरूरी है। कम से कम 4-6 महीने के खर्च के बराबर पैसा अलग रखें। इससे जरूरत पड़ने पर आपको नुकसान में निवेश बेचने की मजबूरी नहीं होगी।
कुल मिलाकर, बाजार में गिरावट से डरने के बजाय सही रणनीति अपनाना जरूरी है। अनुशासन, धैर्य और सही एसेट अलोकेशन ही लंबे समय में निवेश को सुरक्षित और मजबूत बनाते हैं।
(प्रियंका कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















