Responsive Scrollable Menu

CSK की त्रिमुर्ती की खुली पोल, तो LIVE मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को लेना पड़ा ये फैसला

IPL 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है. गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिल रही है. पावर प्ले में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने चेन्नई के बल्लेबाजों को परेशान किया और 8 गेंदों के अंदर-अंदर CSK के 3 विकेट गिर गए और पावर प्ले में ही येलो आर्मी ने अपने 4 विकेट गंवा दिए.

8 गेंद के अंदर ही गिरे 3 विकेट

राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले जा रहे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही. RR की ओर से ओपनिंग करने आए संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड, जो सेट होते, उससे पहले ही राजस्थान के गेंदबाजों ने दोनों को चलता कर दिया.

सबसे पहले संजू 7 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गए, जिन्हें नांद्रे बर्गर ने अपनी शानदार गेंद पर बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. फिर आयुष म्हात्रे बिना खाता खोले शून्य पर ही आउट हो गए. फिर ऋतुराज गायकवाड 11 गेंद पर 6 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार हुए. इस तरह 8 गेंदों के अंदर-अंदर चेन्नई ने अपने 3 विकेट गंवा दिए थे.

पावर प्ले में गंवाए चेन्नई ने 4 विकेट

संजू सैमसन, आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका मैथ्यू शॉर्ट के रूप में लगा, जो 7 गेंद पर 2 रन बनाकर संदीप शर्मा का शिकार हुए. इस तरह पावर प्ले में ही चेन्नई की टीम ने अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए और 41 रन बनाए. वाकई चेन्नई के लिए ये बेहद निराशाजनक शुरुआत रही.

Continue reading on the app

CTET Result 2026 OUT: सीटेट 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोट

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 का आयोजन 7 और 8 फरवरी को किया गया था, जबकि री-एग्जाम 1 मार्च को हुआ था. इस परीक्षा में लगभग 25 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे और सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था. अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि सीबीएसई (CBSE) ने सीटेट 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया है. उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर या दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना परिणाम आसानी से चेक कर सकते हैं.

 

Continue reading on the app

  Sports

RR vs CSK: सिर्फ 1 बॉल खेलकर पूरे मैच से बाहर, वैभव सूर्यवंशी के सामने उनके दोस्त का बुरा हाल

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ IPL 2026 के पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की बैटिंग सुपर फ्लॉप रही और संजू सैमसन से लेकर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ जैसे दिग्गज बल्लेबाज सस्ते में ही पवेलियन लौट गए. Mon, 30 Mar 2026 21:12:59 +0530

  Videos
See all

Viral Video | ट्रक का कहर, पलभर में मचा हड़कंप! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T15:39:12+00:00

US में 80 लाख लोग सड़कों पर! ‘No Kings’ आंदोलन तेज #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T15:38:35+00:00

Viral Video | ससुरालियों को घर बुलाकर बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL! | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T15:37:14+00:00

Viral Video | गढ़वा में हाथियों का हमला! ग्रामीण को कुचला #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T15:37:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers