Responsive Scrollable Menu

अट्रैक्टिव लुक के लिए कैरी करें Bollywood Inspired Sunglasses, आपके समर फैशन पर होगा हर कोई फिदा

Bollywood Inspired Sunglasses: गर्मी का मौसम दस्तक दे चुका है और इसी के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में समर फैशन ट्रेंड की बहार आ गई है. आउटफिट हो या फैशन एक्सेसरीज, फैशनिस्टाज किसी भी ट्रेंड को फॉलो करने से नहीं चूक रहे हैं. एक्सेसरीज की बात करें, तो इस साल सनग्लासेस सबसे ज्यादा डिमांड में हैं. एयरपोर्ट लुक हो, किसी कॉफी डेट पर जा रही हों या स्ट्रीट शॉपिंग करने का प्लान हो. स्टाइल के साथ-साथ आंखों को धूप से बचाने के लिए सनग्लासेस बेहद जरूरी हैं. तो आइए इस फैशन गाइड में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज द्वारा पहने गए उन सनग्लासेस के बारे में जानते हैं, जो आपकी पर्सनालिटी में चार चांद लगा सकते हैं.

1. कृति सैनॉन

 

Photograph: (Kriti Sanon Instagram)

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनॉन ने इस बार जो ब्लैक रैप अराउंड सनग्लासेस पहने हैं, वो यूरोपियन स्ट्रीट स्टाइल से इंस्पायर्ड है. सनग्लास का डिजाइन बोल्ड, कॉन्फिडेंट और यूनिक लगता है. मल्टी कलर आउटफिट के साथ इस सनग्लास को पेयर कर आप कूल लुक पा सकती हैं. वहीं, बॉसी लुक चाहिए हो, तो फॉर्मल या ट्रेंच कोट स्टाइल आउटफिट के साथ पेयर करें. ऐसे लुक आपको फुल ऑन बॉस एनर्जी वाइब देंगे. 

ये भी पढ़ें: ग्राफिक प्रिंट और क्रॉसेट डिजाइन वाले Tote Handbags जो आपके हर लुक को बनाते हैं क्लासी

2. दिया मिर्ज़ा

 

Photograph: (Dia Mirza Instagram)

 

जिन लोगों को एफर्टलेस स्टाइल पसंद है, वो एक्ट्रेस दिया मिर्ज़ा के इस समर फैशन लुक के इंस्पिरेशन ले सकते हैं. स्लीक डबल ब्रिज एविएटर्स, एयरी ऑल व्हाइट लिनन आउटफिट और नो मेकअप लुक. एक्ट्रेस सिंपल वियरिंग में भी इतनी अट्रैक्टिव दिख रही हैं कि हर कोई उनके फैशन सेंस का दिवाना हो जाए. कैजुअल चिक लुक के लिए एक्ट्रेस के इस लुक से इंस्पिरेशन लिया जा सकता है. 

3. ईशा कोप्पिकर

 

Photograph: (Isha Kopikkar Instagram)

 

फंकी लुक के लिए एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर के इस ट्रेंडसेटर लुक को फॉलो करें. उनका यह समर फैशन लुक देखने में इतना मजेदार लग रहा है कि आप इसे वेकेशन पर जरूर ट्राई कर सकते हैं. चंकी ऑलिवड्रैब फ्रेम्स, वॉर्म एम्बर लेंसेस और इसके साथ व्हाइट कैप. गोल्डन आवर की रोशनी में यह पूरा कॉम्बिनेशन एक रेट्रो वाइब देता है. इस सेम लुक को रिक्रिएट कर आप भी किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं. 

4. अनुष्का शर्मा

 

Photograph: (Anushka Sharma Instagram)

 

अनुष्का के मिनिमल क्लासी लुक का दिवाना हर कोई है. स्टनिंग लुक के लिए आप भी उनकी तरह स्लीक राउंड ब्लैक फ्रेम्स सनग्लास कैरी कर सकती हैं. ओवरऑल इंप्रेसिव लुक के लिए इसके साथ व्हाइट या ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस कैरी करें. इस तरह की फैशन स्टाइलिंग आप एयरपोर्ट लुक के लिए भी कर सकती हैं. इससे आपको कॉन्फिडेंट लुक मिलेगा. समर फैशन में यह सनग्लास इन दिनों फैशन स्टेटमेंट भी बन चुका है. 

5. चित्रांगदा सिंह

 

Photograph: (Chitrangada Singh Instagram)

 

फेमस एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की तरह आप भी कैजुअल आउटफिट्स के साथ सनग्लासेस पेयर करना चाहती हैं, तो कैट आई सनग्लास ट्राई कर सकती हैं. स्लीक कैट आई सनग्लासेस लुक में तुरंत चार्मनेस ऐड करता है. इस तरह के सनग्लासेस को आप स्ट्रिप्ड टी और जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं. वहीं, दोस्तों के साथ वेकेशन पर जा रही हैं, तो इसके लिए भी ये एक्सेसरीज सूटेबल ऑप्शन हैं. 

ये भी पढ़ें-वेडिंग सीजन पर ग्लैम लुक के लिए ट्राई करें बॉलीवुड डीवाज इंस्पायर्ड Golden Saree

Continue reading on the app

Bank Holiday Tomorrow: महावीर जयंती पर क्या खुले रहेंगे बैंक? किन-किन राज्यों में रहेगी छुट्टी? यहां जानें

Bank Holiday Tomorrow: महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है. यह भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है. साल 2026 में महावीर जयंती 31 मार्च, मंगलवार को मनाई जाएगी. इस दिन को 'महावीर जन्म कल्याणक' भी कहा जाता है. जैन समुदाय के लोग इस दिन मंदिरों में पूजा करते हैं, शोभायात्रा निकालते हैं और अहिंसा, सत्य और शांति का संदेश फैलाते हैं.

देश के कई हिस्सों में रहती है छुट्टी

महावीर जयंती एक राजपत्रित (Gazetted) अवकाश है, इसलिए इस दिन देश के कई हिस्सों में छुट्टी रहती है. 31 मार्च को स्कूल, कॉलेज, बैंक, डाकघर और सरकारी कार्यालय बंद रहने की संभावना है. खासकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी घोषित या संभावित है. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को पहले से जानकारी रखना जरूरी है.

किस राज्य में किस दिन छुट्टी? 

इस साल कुछ राज्यों और जिलों में छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है. मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में पहले महावीर जयंती की छुट्टी 31 मार्च को तय थी, लेकिन अब इसे बदलकर 30 मार्च, सोमवार कर दिया गया है. इसी तरह कर्नाटक सरकार ने भी छुट्टी को एक दिन पहले यानी 30 मार्च को ही मनाने का फैसला लिया है.

यहां सभी सरकारी कार्यलय रहेंगे बंद

इंदौर में भी जिला प्रशासन ने 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था. वहां सभी सरकारी कार्यालय और संस्थान सोमवार को बंद रहे और 31 मार्च से फिर सामान्य कामकाज शुरू हो जाएगा. इसलिए यह जरूरी है कि लोग अपने राज्य या जिले के हिसाब से छुट्टी की सही तारीख की पुष्टि कर लें.

क्या कल खुलेंगे बैंक? 

अगर बैंकों की बात करें, तो महावीर जयंती के दिन देश के कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इनमें अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, नई दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची और रायपुर जैसे शहर शामिल हैं. इस वजह से बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लेना समझदारी होगी.

डाकघर सहित अन्य सरकारी सेवाएं भी होंगी प्रभावित

डाकघर और अन्य सरकारी सेवाएं भी इस दिन प्रभावित रहेंगी, क्योंकि यह राष्ट्रीय स्तर की छुट्टी है. कई जगहों पर प्राइवेट ऑफिस भी बंद रह सकते हैं या कम स्टाफ के साथ काम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मियों की छुट्टी में परिवार के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो भारत की ये 10 जगहें हैं सबसे बेस्ट

शेयर बाजार पर क्या है अपडेट?

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए भी यह जरूरी खबर है. 31 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे. इस दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी. इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी और अन्य सभी सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा.

यह भी पढ़ें: Summer Travel Tips: गर्मियों में छुट्टी मनाने जा रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

स्थानीय प्रशासन या स्कूल से लें जानकारी

महावीर जयंती के मौके पर जैन धर्म के अनुयायी भगवान महावीर के उपदेशों को याद करते हैं. वे अहिंसा (हिंसा न करना), सत्य बोलना और सादगी से जीवन जीने का संदेश देते हैं. इस दिन कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं. फिलहाल, 31 मार्च 2026 को देश के अधिकांश हिस्सों में महावीर जयंती के कारण छुट्टी रहेगी. लेकिन कुछ राज्यों में यह छुट्टी 30 मार्च को ही मनाई जा चुकी है. इसलिए भ्रम से बचने के लिए अपने स्थानीय प्रशासन या स्कूल की सूचना जरूर जांच लें.

यह भी पढ़ें: Bank Holiday: मार्च 2026 में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें ये डेट

यह भी पढ़ें: छुट्टी नहीं देने पर कर्मचारी ने मैनेजर की हत्या, केबिन में घुसकर मार दी गोली

Continue reading on the app

  Sports

IPL के बीच आईसीसी ने जारी की T20 रैंकिंग, इन दो हिंदुस्तानियों का जलवा

ICC T20I Batters Ranking: अभिषेक शर्मा और ईशान किशन टी-20 रैंकिंग में टॉप-2 पोजिशन पर है जबकि तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव का भी टॉप-10 में जलवा बरकरार है. राशिद खान दुनिया के नंबर-1 टी-20 गेंदबाज हैं. Wed, 1 Apr 2026 17:24:59 +0530

  Videos
See all

Iran Attack On Kuwait Airport: अभी-अभी कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला! | Shahed Drone #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T12:34:13+00:00

Akshay Kumar ने नंदी के सामने झुककर मांगे मनोकामना |#entertainment #viralvideo #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T12:36:30+00:00

Major Gaurav Arya: आप 50 के 50 को निपटा देंगे | #donaldtrump #israeliranwar #israeliranwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T12:34:06+00:00

Chandigarh BJP Office Blast: चंडीगढ़ हाई अलर्ट! बीजेपी दफ्तर के पास ब्लास्ट| #chandigarh #blast #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T12:35:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers