Responsive Scrollable Menu

Bank Holiday Tomorrow: महावीर जयंती पर क्या खुले रहेंगे बैंक? किन-किन राज्यों में रहेगी छुट्टी? यहां जानें

Bank Holiday Tomorrow: महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण त्योहार है. यह भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है. साल 2026 में महावीर जयंती 31 मार्च, मंगलवार को मनाई जाएगी. इस दिन को 'महावीर जन्म कल्याणक' भी कहा जाता है. जैन समुदाय के लोग इस दिन मंदिरों में पूजा करते हैं, शोभायात्रा निकालते हैं और अहिंसा, सत्य और शांति का संदेश फैलाते हैं.

देश के कई हिस्सों में रहती है छुट्टी

महावीर जयंती एक राजपत्रित (Gazetted) अवकाश है, इसलिए इस दिन देश के कई हिस्सों में छुट्टी रहती है. 31 मार्च को स्कूल, कॉलेज, बैंक, डाकघर और सरकारी कार्यालय बंद रहने की संभावना है. खासकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी घोषित या संभावित है. ऐसे में छात्रों और अभिभावकों को पहले से जानकारी रखना जरूरी है.

किस राज्य में किस दिन छुट्टी? 

इस साल कुछ राज्यों और जिलों में छुट्टी की तारीख में बदलाव किया गया है. मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में पहले महावीर जयंती की छुट्टी 31 मार्च को तय थी, लेकिन अब इसे बदलकर 30 मार्च, सोमवार कर दिया गया है. इसी तरह कर्नाटक सरकार ने भी छुट्टी को एक दिन पहले यानी 30 मार्च को ही मनाने का फैसला लिया है.

यहां सभी सरकारी कार्यलय रहेंगे बंद

इंदौर में भी जिला प्रशासन ने 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था. वहां सभी सरकारी कार्यालय और संस्थान सोमवार को बंद रहे और 31 मार्च से फिर सामान्य कामकाज शुरू हो जाएगा. इसलिए यह जरूरी है कि लोग अपने राज्य या जिले के हिसाब से छुट्टी की सही तारीख की पुष्टि कर लें.

क्या कल खुलेंगे बैंक? 

अगर बैंकों की बात करें, तो महावीर जयंती के दिन देश के कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इनमें अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, नई दिल्ली, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची और रायपुर जैसे शहर शामिल हैं. इस वजह से बैंक से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लेना समझदारी होगी.

डाकघर सहित अन्य सरकारी सेवाएं भी होंगी प्रभावित

डाकघर और अन्य सरकारी सेवाएं भी इस दिन प्रभावित रहेंगी, क्योंकि यह राष्ट्रीय स्तर की छुट्टी है. कई जगहों पर प्राइवेट ऑफिस भी बंद रह सकते हैं या कम स्टाफ के साथ काम कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गर्मियों की छुट्टी में परिवार के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो भारत की ये 10 जगहें हैं सबसे बेस्ट

शेयर बाजार पर क्या है अपडेट?

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए भी यह जरूरी खबर है. 31 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे. इस दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) दोनों में किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी. इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी और अन्य सभी सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा.

यह भी पढ़ें: Summer Travel Tips: गर्मियों में छुट्टी मनाने जा रहे हैं? इन 5 बातों का रखें खास ध्यान, कभी नहीं पड़ेंगे बीमार

स्थानीय प्रशासन या स्कूल से लें जानकारी

महावीर जयंती के मौके पर जैन धर्म के अनुयायी भगवान महावीर के उपदेशों को याद करते हैं. वे अहिंसा (हिंसा न करना), सत्य बोलना और सादगी से जीवन जीने का संदेश देते हैं. इस दिन कई सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं. फिलहाल, 31 मार्च 2026 को देश के अधिकांश हिस्सों में महावीर जयंती के कारण छुट्टी रहेगी. लेकिन कुछ राज्यों में यह छुट्टी 30 मार्च को ही मनाई जा चुकी है. इसलिए भ्रम से बचने के लिए अपने स्थानीय प्रशासन या स्कूल की सूचना जरूर जांच लें.

यह भी पढ़ें: Bank Holiday: मार्च 2026 में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, नोट कर लें ये डेट

यह भी पढ़ें: छुट्टी नहीं देने पर कर्मचारी ने मैनेजर की हत्या, केबिन में घुसकर मार दी गोली

Continue reading on the app

श्वेत प्रदर को नजरअंदाज न करें, बढ़ सकती है गंभीर संक्रमण की संभावना

नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। श्वेत प्रदर (ल्यूकोरिया) महिलाओं में होने वाली एक समस्या है, लेकिन इसे हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है। अक्सर महिलाएं इसे सामान्य या हार्मोनल बदलाव मानकर नजरअंदाज कर देती हैं, लेकिन अगर समय पर ध्यान न दिया जाए, तो यह गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है।

ल्यूकोरिया दो तरह की होती है फिजियोलॉजिकल और पाथोलॉजिकल। ओव्यूलेशन (पीरियड के बीच का समय), पीरियड आने से पहले, गर्भावस्था के दौरान किशोरावस्था (puberty) में हार्मोनल बदलाव के कारण फिजियोलॉजिकल ल्यूकोरिया होता है। इस स्थिति में शरीर से निकलने वाले पानी का रंग सफेद या पारदर्शी होता है। कोई खुजली, जलन या दर्द नहीं होती और न गंध आती है, लेकिन अगर स्राव में रंग, गंध या मात्रा असामान्य हो, तो यह किसी संक्रमण या अन्य समस्या का संकेत हो सकता है। इसमें कैंडिडा, ट्राइकोमोनास या बैक्टीरियल संक्रमण, क्रॉनिक सर्विसाइटिस या कभी-कभी सिनाइल वेजिनाइटिस और पीआईडी (पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज) संक्रमण जैसी स्थितियां शामिल हो सकती हैं।

श्वेतप्रदर के कारणों का पता लगाने के लिए डॉक्टर से मिलकर पूरी जांच कराना जरूरी है। इसमें विस्तृत मेडिकल हिस्ट्री लेना, पेल्विक और योनि जांच करना और जरूरत पड़ने पर वजाइनल स्मीयर से संक्रमण का परीक्षण करना शामिल है। यदि गंभीर कारणों को पहले ही नजरअंदाज कर दिया जाए, तो यह ऊपर की जननांग संरचनाओं में फैल सकता है और एंडोमेट्राइटिस, साल्पिंगाइटिस और पेरिटोनाइटिस जैसे गंभीर संक्रमण का रूप ले सकता है।

ऐसे में घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय भी काफी मददगार हो सकते हैं।

उदाहरण के लिए, आंवला पाउडर या पेस्ट, जिसे शहद और चीनी के साथ लिया जाए, दिन में दो बार 15 दिन तक लेने से योनि स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। इसके अलावा न्याग्रोधा, उद्धुम्बरा, अश्वत्थ और प्लाक्षा के ताजे पत्तों का पेस्ट, जिसे तांडुलोदक यानी चावल धोने के पानी में मिलाकर उपयोग किया जाए, दिन में दो बार 15 दिन तक करने से भी लाभ मिलता है।

इसके साथ ही कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना भी जरूरी है। व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें, खासकर मासिक धर्म के दौरान। कपड़े के बजाय पैड्स का इस्तेमाल करें और समय-समय पर उसे बदलते रहें। इसके साथ ही शारीरिक संबंध बनाते समय प्रोटेक्शन का इस्तेमाल जरूर करें।

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: Cooper Connolly ने खोला अटैकिंग बल्लेबाजी का राज, हेड कोच रिकी पोंटिंग को लेकर कही ये बात

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के जरिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कॉनोली ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय कोच रिकी पोंटिंग को दिया। कूपर ने कहा कि, मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने उन्हें आक्रामक खेलने की सलाह दी थी जबकि वह कप्तान श्रेयस अय्यर से भी सीखने को बेताब हैं। कॉनोली ने 44 गेंद में नाबाद 72 रन बनाकर पंजाब को जीत दिलाई। पंजाब किंग्स ने कूपल कोनाली के अर्धशतक और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की मदद से मंगलवार को आपीएल के रोमांचक टी20 मैच में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराया। 

कॉनोली ने जियोस्टार से बात करते हुए कहा कि, मैं सुबह उठा तो नर्वस था जिससे मुझे खुशी भी हुई। मुझे अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का इंतजार था। उन्होंने कहा कि, रिकी पोंटिंग ने मुझसे शांतचित होकर खेलने को कहा। उन्होंने मुझसे आक्रामक बल्लेबाजी के लिए कहा। ये शानदार टीम प्रयास था। हमने बहुत अच्छी गेंदबाजी की थी जिससे चीजें आसान हो गई। 

कॉनोली यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि, मैं श्रेयस अय्यर के साथ बल्लेबाजी करके सीखना चाहता था। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। मैंने ऑस्ट्रेलिया ए और ऑस्ट्रेलिया के लिए उनके खिलाफ खेला है। मैं उनसे ज्यादा से ज्यादा सीखने की कोशिश करूंगा। 

ऑस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय इस बल्लेबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया औऱ पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी शॉन मार्श उनके आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि, मेरा चयन हुआ तो वह बहुत सुखद पल था। शॉन मार्श से मैंने सबसे पहले बात की और उन्होंने मुझे सलाह दी। मैंने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में उनके साथ काफी खेला है और वह मेरे मेंटोर और आदर्श हैं। 
Wed, 01 Apr 2026 18:45:07 +0530

  Videos
See all

Iran Israel America War: जी.डी. बख्शी ने जंग खत्म करने पर कही बड़ी बात! | Trump | IRGC | Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:15:18+00:00

Rashtravad: Bengal चुनाव से पहले TMC और Owaisi के प्रवक्ता के बीच तीखी बहस ! | Hindi Debate #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:10:39+00:00

IPL 2026 LSG vs DC Preview: ऋषभ पंत का बल्ला या अक्षर पटेल की फिरकी का जादू | N18P | Playing11 |TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:15:11+00:00

Bihar New CM Announcement LIVE Update: बिहार के अगले CM के नाम का खुलासा! LIVE | Patna | Nishant #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-01T14:07:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers