रिजल्ट का दबाव बना जानलेवा, बच्चों में बढ़ता डिप्रेशन, जानें कैसे समय रहते पहचानें खतरे के संकेत
Exam Stress In Childrens Increasing Nowadays : परीक्षा परिणाम अब केवल अंक नहीं, बल्कि कई बच्चों के लिए मानसिक दबाव का कारण बनता जा रहा है. हाल ही में पाली में 10वीं के रिजल्ट के बाद एक छात्र द्वारा उठाया गया खौफनाक कदम इस गंभीर समस्या की ओर इशारा करता है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर समय रहते बच्चों के व्यवहार में हो रहे बदलावों को समझ लिया जाए, तो ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है. राजस्थान के मनोचिकित्सक डॉ. संजय गहलोत के अनुसार, माता-पिता और स्कूल दोनों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों के साथ संवाद बनाए रखें और उन्हें मित्र की तरह समझें. बच्चों पर अत्यधिक अपेक्षाओं का दबाव, तुलना और परिवारिक माहौल भी उन्हें मानसिक तनाव की ओर धकेल सकता है. ऐसे में जरूरी है कि अभिभावक बच्चों को यह समझाएं कि परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं है, बल्कि एक पड़ाव है, और हर स्थिति में उनका साथ सबसे महत्वपूर्ण है.
Video: 30 डिमिल जमीन, 50000 की कमाई! इस 'रोल मॉडल' किसान से सीखें 50 दिन में अमीर बनने का हुनर
Profitable Pea Farming Success Story: बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड स्थित अंबाडीह गांव के किसान निर्मल महतो ने साबित कर दिया है कि मुनाफे के लिए बड़ी जमीन नहीं, बल्कि सही विजन की जरूरत होती है. अपनी पुश्तैनी खेती में नया प्रयोग करते हुए निर्मल ने महज 30 डिसमिल जमीन पर मटर की खेती कर 50000 हजार तक की कमाई की है, जो उनकी लागत से करीब चार गुना अधिक है. निर्मल बताते हैं कि नवंबर में बोई गई उन्नत किस्म की मटर मात्र 40 से 50 दिनों में तैयार हो जाती है. 30 डिसमिल में खेती की कुल लागत करीब 8 से 10 हजार रुपये आती है. जबकि इससे 25 से 35 क्विंटल तक उत्पादन प्राप्त होता है. बाजार में ₹2000 प्रति क्विंटल का औसत भाव मिलने पर यह छोटी सी जमीन ₹50,000 की आमदनी करा देती है. सफलता का राज साझा करते हुए वे कहते हैं कि अंतिम जुताई के समय सड़ी गोबर की खाद के साथ यूरिया, फास्फेट और पोटाश का संतुलित प्रयोग जरूरी है. शीतकालीन फसल होने के कारण इसमें सिंचाई की कम खपत होती है. बस फूल आने के समय नमी बरकरार रखना अनिवार्य है. आज निर्मल महतो इलाके के किसानों के लिए 'रोल मॉडल' बन चुके हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















