जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
नई दिल्ली, 30 मार्च (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। जंक फूड का बढ़ता सेवन, अधिक तेल-मसाले, तनाव और पर्याप्त नींद की कमी शरीर पर नकारात्मक असर डालते हैं। इनसे शरीर में धीरे-धीरे सूजन (इन्फ्लेमेशन) बढ़ने लगती है, जो आगे चलकर जोड़ों में दर्द, लगातार थकान, पाचन संबंधी दिक्कतें और हृदय रोग जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। ऐसे में जरूरी है कि समय रहते शरीर को अंदर से साफ और संतुलित रखा जाए, ताकि इन बीमारियों से बचा जा सके।
हमारे घर में रोज इस्तेमाल होने वाली कुछ चीजें जैसे लहसुन, अदरक, काली मिर्च और नींबू सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ातीं, बल्कि शरीर के लिए किसी दवा से कम भी नहीं हैं। इन सबको मिलाकर एक आसान सा टॉनिक बनाया जा सकता है जो शरीर की अंदरूनी सफाई करने में मदद करता है।
लहसुन एक नेचुरल एंटीबायोटिक की तरह काम करता है। ये शरीर में बैक्टीरिया और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है और सूजन को कम करता है। अदरक शरीर को गर्म रखता है और पाचन को बेहतर बनाता है। अगर आपको गैस, ब्लोटिंग या पेट भारी रहने की समस्या रहती है, तो अदरक काफी फायदेमंद है।
वहीं, काली मिर्च मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और शरीर में जमी गंदगी को निकालने में मदद करती है। नींबू विटामिन C से भरपूर होता है, इम्युनिटी को मजबूत बनाता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
इन सबको मिलाकर एक ड्रिंक बनाना बहुत आसान है। एक गिलास पानी में थोड़ा सा कुटा हुआ अदरक, 1-2 लहसुन की कलियां और एक चुटकी काली मिर्च डालकर 5-10 मिनट तक उबाल लें। फिर इसे छानकर उसमें आधा नींबू निचोड़ लें।
हालांकि ये कोई जादुई इलाज नहीं है जो एक दिन में असर दिखा दे। अगर आप इस ड्रिंक को नियमित रूप से पीते हैं और साथ में हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं तो धीरे-धीरे आपको फर्क महसूस होने लगेगा। शरीर हल्का लगेगा, थकान कम होगी और पाचन भी बेहतर होगा।
--आईएएनएस
पीआईएम/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
60% चढ़ेगा HDFC Bank का शेयर, एक्सपर्ट का भरोसा कायम, दिया BUY टैग
HDFC bank Share Price: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के शेयरों की कीमतों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। इस बैंकिंग स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Hindustan




















