KKR vs SRH: ईशान किशन रचेंगे इतिहास, आज के मैच में बनाएंगे 2 बड़े कीर्तिमान
KKR vs SRH: आईपीएल 2026 का छठा मैच आज यानी 2 अप्रैल (गुरुवार) को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन करते हुए नजर आएंगे तो वहीं, कोलकाता के लिए रिंकू सिंह कप्तानी कर सकते हैं. क्योंकि केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को मैच के दौरान क्रैम्प आए थे. इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था.
रहाणे की चोट पर कोई अपडेट नहीं दिया गया था. अब खबरे आ रही हैं कि रहाणे को हैदराबाद के खिलाफ मैच से आराम दिया जा सकता है. इसके साथ ही टीम के उपकप्तान रिंकू सिंह कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. लेकिन अगर रहाणे पूरी तरह फिट रहे तो वो कप्तानी करते हुे नजर आएंगे.
हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन मचाएंगे धमाल
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले इस मुकाबले में एसआरएच के कप्तान ईशान किशन भी धमाल मचा सकते हैं. वो बल्ले के साथ शानदार पारी खेलकर एक खास कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं. इस मैच में उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में 300 चौके और 1500 छक्के पूरे करने का मौका होगा.
Proud of that knock ???? pic.twitter.com/JC0KZSSQhb
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 29, 2026
ईशान के पास होगा खास कीर्तिमान रचने का मौका
ईशान किशन ने अब तक आईपीएल में कुल 296 चौके लगाए हैं. ऐसे में अगर केकेआर के खिलाफ 4 चौके और लगा देते हैं तो वो आईपीएल में 300 चौके पूरे कर लेंगे. वहीं उनके नाम इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 139 छक्के भी दर्ज है. अब अगर वो कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुल 11 छक्के लगा देते हैं तो आईपीएल में 150 छक्के भी पूरे कर लेंगे.
ईशान किशन का आईपीएल करियर
ईशान किशन ने अब तक आईपीएल 120 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 3078 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 1 शतक और 18 अर्धशतक भी निकले हैं. उनका आईपीएल में उच्चतम स्कोर 106* रहा है. इसके साथ ही ईशान ने विकेटकीपिंग करते हुए पांच बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है, जबकि 5 खिलाड़ियों को रन आउट भी किया है. उन्होंने आईपीएल में 59 कैच भी लिए हैं.
???????????? ???????????? ???????? ???????????????????????????????? ???????????? ???????????????????????????????????????? ???? pic.twitter.com/a3kFBsd9HD
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 1, 2026
ईशान किशन ने पहले मैच में उगली बल्ले से आग
IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ था. इस पहले मैच में ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली थी. ईशान ने अपने बल्ले से जलवा तब बिखेरा था, जब उनकी टीम के सलामी बल्लेबाज शुरुआत में ही ढेर हो गए थे. इस मुकाबले में ईशान ने 38 बॉल में 8 चौके और 5 छक्कों के साथ 80 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 210.52 का रहा था.
The Knights are calling & your camera could be the ticket ????
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 1, 2026
Our Spot the Gold challenge is LIVE! ????
Find anything gold around you, get creative with your shot, and submit it for a chance to win KKR match tickets this season ????️ pic.twitter.com/PqV7bUBgKi
अब एक बार फिर ईशान किशन के ऊपर बल्ले के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करने का मौका होगा. इसके साथ ही ईशान बतौर कप्तान भी अपनी पहली आईपीएल जीत दर्ज करना चाहेगी. उन्होंने अपने पहले मैच में बतौर कप्तान आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा था. अब वो दूसरे मैच में केकेआर के ऊपर जीत दर्ज करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें : इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने IPL छोड़कर क्यों चुना PSL, बड़ा बयान देते हुए बताई सच्चाई
Hanuman Jayanti Wishes 2026: इन शुभकामना संदेशों के साथ आज अपनों को दें हनुमान जयंती की शुभकामनाएं
Hanuman Jayanti Wishes 2026: आज देश में हनुमान जी के जन्मोत्सव का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर भक्त अपने परिजनों और मित्रों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। यहां आपके लिए बंजरंग बली के आशीर्वाद से भरपूर कुछ मेसेज आपके लिए दे रहे हैं। इनके साथ आप भी अपनों जरूर करें विश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol

















.jpg)




