Responsive Scrollable Menu

मुस्लिम होकर जायद खान ने किया था मां का हिंदू रिवाज से अंतिम संस्कार, कई महीनों बाद अब किया खुलासा

Zayed khan-Zarine Khan: बॉलीवुड एक्टर जायद खान (Zayed Khan) की मां जरीन खान (Zarin Khan) का पिछले साल 81 साल की उम्र में मुंबई में देहांत हो गया था. जायद ने अपनी मां का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से किया था. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो भी तेजी से वायरल हुई था. जिसके बाद लोगों ने उनसे कई तरह के सवाल किए कि उन्होंने अपनी मां का इस्लामिक तरीके से अंतिम संस्कार क्यों नहीं किया. उस समय एक्टर को इसके लिए भारी ट्रोलिंग झेलने पड़ी थी. अब कई महीनों बाद जायद ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया. आइए जानते हैं.

इंसानियत है सबसे बड़ी

जायद खान (Zayed Khan) ने जूम संग बातचीत में बताया कि उनकी मां जरीन खान की आखिरी इच्छा थी कि जब उनका निधन हो जाए तो उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से किया जाए. जायद ने बताया, 'हमारे घर में इंसानियत सर्वोपरि है. हमारे घर में काम करने वाला स्टाफ में अलग-अलग धर्म-जाति से ताल्लुक रखते हैं. लेकिन हम किसी तरह का भेदभाव नहीं करते. हम उनका ख्याल ही नहीं रखते बल्कि उनके रहने, खाने और खर्चे भी उठाते हैं. इतना ही हमारी फैमिली इस बात का भी ध्यान रखती है कि उनको बच्चों को किस चीज की जरूरत है.' 

ये भी पढ़ें: कौन थे एक्टर Rahul Arunoday Banerjee? जिनकी समुद्र में डूबने से हुई मौत, जानें कैसे हुआ ये हादसा

लोगों ने किया था ट्रोल

जायद खान ने अपनी मां की इच्छा को ध्यान में रखते हुए उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति से किया था. जब इसका वीडियो सामने आया तो लोगों ने उनको बहुत ट्रोल किया कि मुस्लिम परिवार से होते हुए भी हिंदू रीति से अंतिम संस्कार कर रहे हैं. हालांकि उस समय जायद खान अपनी मां के निधन से बहुत दुखी थे. इसलिए उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया कि आखिर उन्होंने यह फैसला क्यों लिया था. जायद खान ने कहा, 'हमारी फैमिली मानती है कि धर्म किसी के लिए भी बहुत ही पर्सनल मैटर होता है. हर इंसान धर्म को अपने तरीके से अपनाता है न कि इस बात पर कि क्या सही और क्या बेकार है. ये ऐसी बातें नहीं है जिन पर बहस करना उचित है. हम खुद को एक सेक्युलर फैमिली मानते हैं और हमें इसका रीजन बताने की जरूरत नहीं है.'

मां की थी आखिरी इच्छा 

जायद ने उस दिन को याद किया जब उनकी मां ने अपनी आखिरी इच्छा बताई थी. उन्होंने कहा, 'वह एक नदी के किनारे बैठी थीं और उनके मन में अचानक एक ख्याल आया कि अगर मैं कभी मर जाऊं तो मैं चाहती हूं कि मेरी राख इस नदी में बह जाए. मैं  आजाद होना चाहती हूं.' जायद ने कहा, 'तुम्हारी मां की जो भी विश हैं वो जरूर पूरी होंगी. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहते हैं. लोग कितना भी हेट फैला लें. मैं उन लोगों को ब्लेम नहीं करुंगा. दुर्भाग्य से हालात ऐसे ही हैं. उन हालातों को बदलने में वक्त लगेगा.' 

पारसी धर्म से रखती थीं ताल्लुक

जरीन खान का साल 2025 में नवंबर में देहांत हो गया था. उनकी उम्र 81 साल की थी और वो उम्र से जुड़ी बीमारियां झेल रही थी. जरीन मूल रूप पारसी धर्म से ताल्लुक रखती थीं. उन्होंने 1966 में निर्देशक संजय खान से शादी की थी. उन्होंने 1960 के दशक में मॉडलिंग और एक्टिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. जरीन की पहली फिल्म 'तेरे घर के सामने' थी. 

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या के बेटे के लिए पजेसिव दिखीं गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा, पैप्स के सामने चिल्लाती आईं नजर

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के सामने 10 चैलेंज, कितनों को तोड़ेंगे?

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी की उम्र कच्ची जरूर है मगर कमाल उनके बड़े-बड़े धुरंधर खिलाड़ियों जैसे हैं. IPL 2026 में उनका एक्शन शुरू होने जा रहा है ऐसे में उनके 10 चैलेंज क्या होंगे, आइए जानते हैं. Mon, 30 Mar 2026 12:53:25 +0530

  Videos
See all

Harish Rana Father Exclusive : रुला देगा पिता का पहला इंटरव्यू | AIIMS | Euthanasia | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T07:43:41+00:00

Meerut Jat Sansad में पुलिस ने हटवाया जाट शब्द, Sanjeev Balyan, Hanuman Beniwal ने क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T07:38:23+00:00

Trump की Iran को चेतावनी | परमाणु कार्यक्रम छोड़ो, वरना संकट गहराएगा | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T07:44:06+00:00

Tehran Blackout के बाद संकट गहरा | हमलों से पावरग्रिड ठप, IRGC ने दी चेतावनी | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-30T07:37:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers