Responsive Scrollable Menu

CSK पहला मैच आज RR के खिलाफ खेलेगी:धोनी का खेलना मुश्किल, ब्रेविस भी बाहर हो सकते हैं; दोनों का हेड-टु-हेड रिकॉर्ड बराबर

IPL 2026 में तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच राजस्थान के सेकेंड होम ग्राउंड गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा। पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस मैच में खेलना मुश्किल है। CSK ने शनिवार को एक पोस्ट में बताया, धोनी IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते बाहर रह सकते हैं। वे मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रिहैब से गुजर रहे हैं। उन्हें काफ स्ट्रेन, यानी पिंडली में खिंचाव है। CSK पांच बार (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) की चैंपियन रही है, लेकिन टीम का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी यानी 10वें स्थान पर रही थी। वहीं, RR ने अब तक एक बार खिताब जीता है, लेकिन पिछला सीजन उनके लिए भी अच्छा नहीं रहा और टीम 9वें स्थान पर रही। जीत-हार का रिकॉर्ड 50-50 राजस्थान और चेन्नई के बीच हेड टु हेड मुकाबले बेहद कड़े रहते हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मैच खेले गए, दोनों को 16-16 में जीत मिली। दोनों टीमों के बीच गुवाहाटी में अब तक केवल एक मैच हुआ, यहां पिछले सीजन ही राजस्थान को 6 रन से जीत मिली थी। टीम अपडेट- जॉनसन CSK में शामिल RR: ऑलराउंडर सैम करन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। करन की जगह राजस्थान ने श्रीलंका के टी-20 कप्तान ऑलराउंडर दसुन शनाका को शामिल किया। CSK: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम ने ऑस्ट्रेलिया के ही लेफ्ट आर्म पेसर स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया। सैमसन-जडेजा पुरानी टीम के खिलाफ उतरेंगे संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा इस सीजन अपनी-अपनी पुरानी टीमों के खिलाफ खेलते नजर आएंगे। सैमसन पिछले एक दशक से ज्यादा समय तक राजस्थान का हिस्सा रहे, अब चेन्नई की जर्सी में दिखाई देंगे। वहीं, लंबे समय तक चेन्नई के लिए खेलने वाले जडेजा इस बार राजस्थान की ओर से मैदान में उतरेंगे। चेन्नई की बल्लेबाजी मजबूत चेन्नई की बल्लेबाजी इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है। शिवम दुबे और आयुष म्हात्रे मिडिल ऑर्डर में टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बन चुके हैं, जबकि युवा खिलाड़ी संजू सैमसन भी टीम को मजबूती दे रहे हैं। गेंदबाजी में नूर अहमद, अकील हुसैन, मैट हेनरी और खलील अहमद जिम्मेदारी संभालेंगे। डेवाल्ड ब्रेविस इंजरी के कारण शुरुआती मैच से बाहर रह सकते हैं। वैभव सूर्यवंशी से RR को उम्मीदें राजस्थान रॉयल्स में रवींद्र जडेजा के आने से टीम का अनुभव और संतुलन दोनों बढ़ा है। बल्लेबाजी में बड़ी जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल पर रहेगी। उनके साथ युवा वैभव सूर्यवंशी और फॉर्म में चल रहे शिमरोन हेटमायर टीम को मजबूती देते नजर आएंगे। हालांकि, रॉयल्स के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले सीजन के बाद टीम में कई बदलाव हुए, लेकिन जोफ्रा आर्चर की लीडरशिप में तेज गेंदबाजों को कंसिस्टेंसी पर काम करना होगा। वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी जडेजा और रवि बिश्नोई संभालेंगे। पिच रिपोर्ट- हाई स्कोरिंग मैच हो सकता है बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। हालांकि, शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, खासकर नई गेंद से स्विंग देखने को मिलती है। यहां चेज करना थोड़ा आसान माना जाता है, क्योंकि रात में ओस का असर पड़ सकता है और बल्लेबाजी आसान हो जाती है। यहां अब तक IPL के सिर्फ 6 मैच खेले गए हैं। 3 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 2 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 199/4 है, जो राजस्थान रॉयल्स ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। गुवाहाटी में बादल छाए रहेंगे गुवाहाटी में सोमवार को मौसम बदलता हुआ नजर आ सकता है। आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है, जिसकी संभावना करीब 55-60% बताई जा रही है। नमी ज्यादा रहने से उमस भी महसूस हो सकती है। तापमान 19 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि हवा की रफ्तार लगभग 9 किमी प्रति घंटा रह सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल-12 राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, प्रशांत वीर, सरफराज खान/कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं।

Continue reading on the app

बच्चों के साथ देखें 8 बॉलीवुड फिल्में, 2 मूवीज ने कमाए 100 करोड़ रुपए, 7.5 से ज्यादा है 5 फिल्मों की रेटिंग

समर वेकेशन शुरू होने वाले हैं. बच्चों के एग्जाम के बाद ब्रेक चल रहे हैं. इस ब्रेक के बीच आप बच्चों को कुछ इंस्पिरेशनल और मोटिवेशनल फिल्में दिखाना चाहते हैं, तो हम आपको ऐसी 8 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं. यह फिल्में सिर्फ आपके बच्चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी देखनी चाहिए.

Continue reading on the app

  Sports

Viral Video: टीम इंडिया की जर्सी...हाथ में बल्ला, सचिन तेंदुलकर का नया अवतार, वर्ल्ड कप से कनेक्शन

Sachin tendulkar viral video: पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने 2011 वर्ल्ड कप जीत की 15वीं सालगिरह पर उस ऐतिहासिक पल को याद करते हुए भावुक संदेश शेयर किया। 2 अप्रैल 2011 की वह रात भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे खास रातों में गिनी जाती, जब भारत ने 28 साल बाद वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था।

सचिन तेंदुलकर, जो उस टूर्नामेंट में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'पहली गेंद हमेशा दिल की धड़कनें बढ़ा देती है और उस रात तो ये कभी रुकी ही नहीं। 15 साल बाद भी वो पल हमारे साथ है। हम सभी एक सपने के साथ बड़े हुए थे- भारत के लिए विश्व कप जीतना। यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं थी, बल्कि करोड़ों भारतीयों के सपनों का सच होना था।'

2011 वनडे विश्व कप फाइनल मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत और श्रीलंका के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला हुआ था। 

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 274/6 का मजबूत स्कोर बनाया था। इस पारी में महेला जयवर्धने ने शानदार नाबाद 103 रन बनाकर टीम को मजबूती दी थी।

भारत की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही थी। ओपनर वीरेंद्र सहवाग बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इसके बाद गौतम गंभीर ने शानदार 97 रन की पारी खेलकर टीम को संभाला और जीत की नींव रखी। मैच का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जिम्मेदारी अपने हाथों में ली। उन्होंने नाबाद 91 रन की शानदार पारी खेली और युवराज सिंह के साथ अहम साझेदारी निभाई।

आखिरकार धोनी ने छक्का लगाकर भारत को 6 विकेट से जीत दिलाई। यह शॉट आज भी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में गिना जाता है।

यह जीत इसलिए भी खास थी क्योंकि भारत ने 1983 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप जीता था और सचिन तेंदुलकर जैसे महान खिलाड़ी का सपना भी पूरा हुआ। उनके करियर का यह सबसे बड़ा मुकाम माना जाता है। आज 15 साल बाद भी वह जीत, वह जश्न और वह भावनाएं हर भारतीय क्रिकेट फैन के दिल में ताजा हैं।

Thu, 02 Apr 2026 12:11:58 +0530

  Videos
See all

US President का बड़ा दावा: Iran के परमाणु हथियार से खतरा | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T04:46:24+00:00

आज़ाद मियाँ ने 7 साल के मासूम को डीप फ्रीजर में कर दिया पैक | #hapur #up #crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T05:16:27+00:00

US President ने वेनेजुएला ऑपरेशन की तारीफ: ऑपरेशन में निकोलस मादुरो को हटाया गया था | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T04:42:42+00:00

ईरान के Isfahan शहर में अमेरिकी-इजरायली सेना का हमला | #worldwar #middleeastconflict #usisrael #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T04:52:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers