Responsive Scrollable Menu

पटना जंक्शन की पलटेगी काया, अब 2 रास्तों से होगी एंट्री और 6 हजार गाड़ियों की स्मार्ट पार्किंग; नहीं लगेगा जाम

Bihar News: पटना जंक्शन को अब पूरी तरह नया और मॉडर्न रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है. अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया (यानी आने-जाने और गाड़ियों के मूवमेंट वाला हिस्सा) को पूरी तरह बदलने का मास्टर प्लान तैयार हो चुका है. इस बदलाव के बाद पटना जंक्शन सिर्फ साफ-सुथरा ही नहीं दिखेगा, बल्कि यहां यात्रियों को काफी बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी.

लोगों के लिए विशाल पार्किंग एरिया तैयार

इस प्रोजेक्ट के तहत करीब 1.70 लाख वर्गफीट में एक बड़ा और व्यवस्थित परिसर बनाया जाएगा. सबसे खास बात यह है कि यहां एक विशाल पार्किंग एरिया तैयार किया जाएगा, जो दूध मार्केट से लेकर जीपीओ गोलंबर तक फैला होगा. इस पार्किंग में एक साथ लगभग 6,000 गाड़ियां खड़ी की जा सकेंगी. इससे स्टेशन के आसपास बेतरतीब खड़ी गाड़ियों की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी.

ट्रैफिक जाम समस्या से भी झुटकारा

अभी तक पटना जंक्शन के पास सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम की रही है. खासकर महावीर मंदिर के सामने वाली सड़क पर अक्सर लंबा जाम लगता है, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है. लेकिन अब रेलवे के नए प्लान से इस समस्या का समाधान मिलने की उम्मीद है.

स्टेशन पर अब 2 रास्तों से होगी एंट्री

नए प्लान के मुताबिक, स्टेशन पर एंट्री के दो रास्ते होंगे. पहला रास्ता पहले की तरह महावीर मंदिर की तरफ से रहेगा, जबकि दूसरा नया रास्ता जीपीओ गोलंबर की ओर से सीधे स्टेशन के अंदर जाएगा. इससे होगा यह कि अलग-अलग दिशाओं से आने वाले लोग अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल करेंगे. इससे ट्रैफिक बंट जाएगा और जाम की समस्या काफी कम हो जाएगी.

प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए उठाए ये शुरुआती कदम

इस प्रोजेक्ट को शुरू करने के लिए रेलवे ने शुरुआती कदम भी उठा लिए हैं. स्टेशन परिसर में मौजूद पावर हाउस और कम्युनिकेशन ऑफिस को करबिगहिया की तरफ शिफ्ट किया जाएगा. इसके लिए रेलवे बोर्ड ने 20 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है. जैसे ही यह शिफ्टिंग पूरी होगी, करीब 1.30 लाख वर्गफीट जमीन खाली हो जाएगी, जिसका इस्तेमाल पार्किंग को और बड़ा करने में किया जाएगा.

टेंडर भी होगा जल्द जारी

दानापुर रेल मंडल के अधिकारियों के मुताबिक, पावर हाउस शिफ्ट करने का टेंडर जल्द जारी किया जाएगा. इसके बाद आगे की प्रक्रिया तेजी से शुरू होगी और पूरे प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा.

पूरी तरह हाईटेक होगी पार्किंग 

पार्किंग को भी पूरी तरह हाईटेक बनाया जाएगा. अब लोगों को पार्किंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. वे पहले से ही मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए अपना स्लॉट बुक कर सकेंगे. इसके अलावा पेमेंट के लिए डिजिटल ऑप्शन जैसे फास्टैग, QR कोड और ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा भी मिलेगी. इससे कैश देने की जरूरत खत्म हो जाएगी और समय भी बचेगा.

रोज ट्रेन से सफर करने वालों को मिलेगा मंथली पास

जो लोग रोज ट्रेन से सफर करते हैं, उनके लिए खास व्यवस्था की जाएगी. उन्हें सस्ती दरों पर मंथली पास दिया जाएगा, जिससे उन्हें बार-बार टिकट लेने या पेमेंट करने की परेशानी नहीं होगी.

सुरक्षा के लिहाज से भी होगा एडवांस

सुरक्षा के लिहाज से भी यह परिसर काफी एडवांस होगा. पूरे एरिया में हाई-डेफिनिशन कैमरे लगाए जाएंगे और एक ट्रैकिंग सिस्टम होगा, जिससे हर वाहन पर नजर रखी जा सकेगी. इससे चोरी या किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना बहुत कम हो जाएगी. कुल मिलाकर, इस प्रोजेक्ट के बाद पटना जंक्शन पर यात्रियों को जाम, पार्किंग और अव्यवस्था जैसी समस्याओं से काफी राहत मिलने वाली है. स्टेशन का पूरा अनुभव पहले से कहीं ज्यादा आसान और आधुनिक हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: बिहार में GST कलेक्शन में बड़ी उलब्धि, बीते वर्ष के मुकाबले 11.67 फीसदी की बढ़ोतरी

Continue reading on the app

KKR vs SRH: क्या बारिश के चलते रद्द हो जाएगा कोलकाता और हैदराबाद का मैच? जानिए मुकाबले की पूरी डिटेल्स

KKR vs SRH : आईपीएल 2026 का धूम-धड़ाका इन दिनों भारत में देखने के लिए मिला रहा है. टूर्नामेंट के अब तक कुल 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं. सभी टीमें अपना पहला-पहला मैच खेल चुकी हैं. आज इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाने वाला है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इन दोनों टीमों के बीच टक्कर शाम 7:30 बजे से होने वाली है. इस मुकाबले में ईडन गार्डन्स की पिच कैसी होगी. क्या बारिश में ये मैच धुल जाएगा. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

पिच रिपोर्ट (ईडन गार्डन्स)

कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है. इस पिच पर बॉल तेज उछाल और बाउंस के साथ बल्ले पर आती है, जिसका फायदा बैटर उठाते हैं और तेजी से रन बनाते हैं. इस मैदान पर ओस अहम भूमिका निभाती और चेज करने वाली टीम को फायदा मिलता है. इस मैदान पर गेंदबाजों के लिए मदद कम ही देखने के लिए मिलती है.

ईडन गार्डन्स पर इंडियन प्रीमियर लीग के 102 मुकाबले अब तक खेले गए हैं. इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 42 और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 57 मैचों में जीत मिली है. यहां पर टॉस जीतने वाली टीम ने 48 मुकाबले जीते हैं. इस पिच का हाईएस्ट स्कोर 262/2 है जबकि, लोएस्ट स्कोर 49 रन है, जो आरसीबी के नाम दर्ज हैं.

वेदर रिपोर्ट (कोलकाता)

कोलकाता में 2 अप्रैल को मौसम पूरी तरह से साफ रहने का अनुमान है. कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले पर बारिश का साया नहीं है. इस दिन बारिश होने की संभावना न के बराबर है. ऐसे में फैंस को पूरा मैच देखने के लिए मिलने वाला है. इस मैच के दौरान तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई जा रही है. 

ये भी पढ़ें : KKR vs SRH: कोलकाता नाइट राइडर्स या सनराइजर्स हैदराबाद कौन जीतेगा आज का मैच? आंकड़े देख जानें पूरी कहानी

कोलकाता और हदैराबाद की संभावित प्लेइंग-11

कोलकाता - अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, कार्तिक त्यागी.

हैदराबाद - ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पायने/जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा.

ये भी पढ़ें :LSG vs DC: करारी हार के बाद क्या बोले कप्तान ऋषभ पंत? जानें बल्लेबाज या गेंदबाद किसे बताया दोषी

इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज फिन एलन पर दारोमदार रहेगा, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेलकर टीम को धाकेदार शुरुआत दिलाने का जिम्मा रहेगा. 

ये भी पढ़ें : IPL 2026: संजीव गोयनका ने केएल राहुल के बाद अब उतारी ऋषभ पंत की इज्जत, बीच मैदान पर हुआ जमकर तमाशा

Continue reading on the app

  Sports

आलीशान बंगले से लेकर प्राइवेट जेट तक के मालिक हैं अजय देवगन, रखते हैं लग्जरी कारों का जखीरा

बॉलीवुड के सुपरस्टार्स में से एक अजय देवगन आज यानी 2 अप्रैल को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह 57 साल के हो गए हैं और पिछले काफी समय से बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। 1969 में अजय का दिल्ली में जन्म हुआ था और वह लगभग 35 सालों से फिल्म … Thu, 02 Apr 2026 13:38:14 GMT

  Videos
See all

Middle East War: इस्फ़हान में फिर से हुआ तगड़ा अटैक | Iran | Attack | Isfahan Under | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T08:00:00+00:00

Gorakhpur Janta Darshan: CM योगी ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T08:07:47+00:00

Ajmer Firing: किराया विवाद में चली गोली, नाबालिग घायल, आरोपी शाहिद गिरफ्तार | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T07:59:47+00:00

Jordan US Base Attack: ईरानी मिसाइलों ने अमेरिकी बेस को दहलाया| #shorts#jordan #usbaseattack #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T08:01:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers